2018 केरल बाढ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2018 केरल बाढ़
तिथि जुलाई 2018 (2018-07)जारी
स्थान केरल, भारत
कारण निम्न दाब
अत्यधिक वर्षा
बांधों से भारी मात्रा में जल का उत्प्रवाह
भूस्खलन
मृत्यु 350+
संपत्ति हानि 20,000 करोड़ (US$3 अरब)[1]
वेबसाइट www.keralarescue.in

अगस्त 2018 में भारतीय राज्य केरल में मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गयी। यह केरल में एक शताब्दी में आयी सबसे विकराल बाढ़ थी,[2] जिसमें 373 से अधिक लोग मारे जा गये थे, तथा 2,80,679 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।[3] राज्य के सभी 14 जिलों को हाई एलर्ट पर रखा गया था।[4][5] केरल सरकार के अनुसार राज्य की 1/6 जनसंख्या बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।[6] केन्द्र सरकार ने इस त्रासदी को स्तर तीन की आपदा घोषित किया था।[7] [8]

अत्यधिक वर्षा व बाढ़ के कारण राज्य के इतिहास में पहली बार 42 में से 35 बांधों को खोल दिया गया है तथा 26 सालों में पहली बार इदुक्की बांध के सभी पाँच द्वारों को खोला गया है।[9] इस कारण से पर्वतीय जिले, वयनाड का सम्पर्क राज्य के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से कट गया था।[10]

कारण[संपादित करें]

केरल में 8 अगस्त 2018 को सायं काल में भारी मानसूनी वर्षा हुई जिसके कारण सारे बांधों में क्षमता से अधिक जल भर गया। पहले 24 घण्टों में ही राज्य में 310 मिमी वर्षापात हुआ।[11] जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग सभी बांधों के द्वार खोल दिये गये जिससे उनसे सटे निम्न क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी।[12] राज्य के इतिहास में पहली बार 42 में से 35 बांधों को खोल दिया गया।[13] केरल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में तमिलनाडु द्वारा मुल्लापेरियार बांध से अचानक जल छोड़े जाने को बाढ़ का प्रमुख कारण बताया है।[6]

प्रभाव[संपादित करें]

बाढ़ का हवाई दृश्य
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एलर्ट (अगस्त प्रारम्भ में)

राज्य के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को 167 मृत्यु की सूचना दी, जबकि समाचार-पत्र द इकॉनोमिक टाइम्स में 16 अगस्त को छपी एक खबर के अनुसार 114 लोगों की मृत्यु हुई है।[4][14][15] विकराल बाढ़ के कारण केरल राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने राज्य को रेड एलर्ट पर रखा है।[16] कई जल शुद्धिकरण संयत्र ठप्प हो गये जिसके कारण विशेषकर उत्तरी ज़िलों में पीने का शुद्ध जल मिलना बन्द हो गया।[17]

राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों के लिये कम से कम 350 राहत शिविर खोले गये हैं।[18] कोच्चि के पास अलुवा में केरल जल प्राधिकरण से समन्वय हेतु एक 24/7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।[19] बाढ़ के कारण सैकड़ों गाँव, लगभग 10,000 किमी की सडकें तथा हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं।[16] बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव वयनाड ज़िले में हुआ; 12 अगस्त को पूरे राज्य के राहत शिविरों में लगभग 30,000 लोग थे, जिनमें से 13,000 वयनाड से थे।[20]

15 अगस्त को भारत के चौथे तथा राज्य के सबसे व्यस्त कोचीन अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के रनवे पर पानी भरने के कारण सभी उड़ानों को 26 अगस्त तक निलम्बित कर दिया गया।[4] राज्य के कई विद्यालय बन्द हैं तथा सुरक्षा दृष्टिकोण से पर्यटकों का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाना प्रतिबन्धित कर दिया गया है।[14] कोच्चि मेट्रो 16 अगस्त को कुछ देर के लिए बन्द रही, हालाँकि वर्तमान में यह बाढ़ प्रभावितों को मुफ़्त में अपनी सेवाएँ दे रही है।[13] भारी वर्षा व बढ़ते जलस्तर के कारण दक्षिणी रेलवे ने तिरुवंतपुरम-कोट्टयम-एर्णाकुलम तथा एर्णाकुलम-शोरणूर-पालक्काड प्रखण्ड पर रेल सेवाएँ निलम्बित कर दी हैं।[21]

राज्य के 80% से ज्यादा हिस्सों में विद्युत् आपूर्ति बाधित है।[22]

पम्पा नदी में जल उत्प्रवाह के कारण हिन्दू तीर्थ स्थल शबरीमाला की यात्रा भी रोक दी गयी है।[23] राज्य सरकार ने ओणम पर्व के समारोह को भी रद्द कर दिया तथा उसके लिये आवन्टित धनराशि को बाढ़ पीड़ितों को पुनः आवन्टित कर दिया गया।[24]

राहत तथा बचाव कार्य[संपादित करें]

दक्षिणी नौसनिक कमान केरल में ऑपरेशन मदद चलाती हुई
पदिवात्तोम, कोच्चि स्थित एक राहत शिविर

52 राहत तथा बचाव दल के केन्द्रीय बल, जिसमें भारतीय सेना तथा भारतीय नौसेना भी शामिल है, नागरिक प्रशासन की राहत तथा बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं।[4] इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल की 10 टुकड़ियों के अलावा चार गुंटूर तथा अरक्कोणम से एरणाकुलम जिला प्रशासन की मदद को पहुँची। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।[25][26]

नवीनतम आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, 14 जिलों के 8 लाख से ज्यादा लोगों को बचाकर 4000 राहत शिविरों में पहुँचाया जा चुका है।[25][27]

मदद[संपादित करें]

  • राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमडीआरएफ) की वेबसाइट प्रारम्भ की है जिसमें कोई भी आम नागरिक केरल बाढ़ पीड़ितों के लिये अपना योगदान दे सकता है।[28]
  • भारत की कई राज्य सरकारों ने भी केरल को मदद देने की घोषणा की है जो कि निम्न है-
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश राशि सन्दर्भ
आन्ध्र प्रदेश 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [41]
अरुणाचल प्रदेश 3 करोड़ (US$4,38,000) [42]
असम 3 करोड़ (US$4,38,000) [43]
बिहार 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [44]
छत्तीसगढ़ 3 करोड़ (US$4,38,000) [45]
दिल्ली 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [46]
गोवा 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) [47]
गुजरात 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [48]
हरियाणा 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [49]
हिमाचल प्रदेश 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) [50]
झारखण्ड 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) [51]
कर्नाटक 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन)
मध्य प्रदेश 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [52]
महाराष्ट्र 20 करोड़ (US$2.92 मिलियन) [53]
मणिपुर 2 करोड़ (US$2,92,000) [54]
मिज़ोरम 2 करोड़ (US$2,92,000) [55]
नागालैंड 1 करोड़ (US$1,46,000) [56]
ओडिशा 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [57]
पुदुच्चेरी 1 करोड़ (US$1,46,000) [58]
पंजाब 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) [59]
राजस्थान 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [60]
तमिलनाडु 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [61]
तेलंगाना 25 करोड़ (US$3.65 मिलियन) [62]
त्रिपुरा 1 करोड़ (US$1,46,000) [63]
उत्तर प्रदेश 15 करोड़ (US$2.19 मिलियन) [64]
उत्तराखण्ड 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) [65]
पश्चिम बंगाल 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) [66]
कुल 211 करोड़ (US$30.81 मिलियन)

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल पी सतशिवम तथा मुख्यमंत्री विजयन स्वागत करते हुए

11 अगस्त को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस ने कहा "स्थिति हमारे नियंत्रण में हैं, सरकार ने स्थितियों पर नज़र बनाई हुई है।"[67]

भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित हवाई सर्वेक्षण रद्द हो गया।[68] मुख्यमंत्री विजयन ने बाढ़ के बारे में कहा कि "ऐसा केरल के इतिहास में कभी नहीं हुआ" तथा उन्होंने ठीकरा पड़ोसी राज्य तमिलनाडु पर फोड़ते हुए कहा कि मुल्लापेरियार बांध से पानी न छोड़ने के कारण ऐसी खराब स्थितियाँ राज्य में बनी।[14]

अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी।[69] संयुक्त अरब अमीरात दूतावास ने भी अपने नागरिकों को बाढ़ सम्बन्धित चेतावनी दी है। दूतावास ने कहा कि भारतीय मौसम एजेंसियों ने दक्षिणी राज्य केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।[70]

वर्षापात आँकड़े[संपादित करें]

वर्षापात प्रस्थान[संपादित करें]

सप्ताह-दर-सप्ताह सामान्य स्थिति की अपेक्षा (%) (तिथि सप्ताहांत को प्रदर्शित करती है)

50
100
150
200
250
300
6/6
6/13
6/20
6/27
7/4
7/11
7/18
7/25
8/1
8/8
8/15

ज़िलावार संचयी वर्षापात[संपादित करें]

ज़िलावार संचयी वर्षापात
(1 जून 2018 – 17 अगस्त 2018)[71][72]
ज़िला वर्षापात
(मिमी)
सामान्य
(मिमी)
%
अलप्पुझा 1648.1 1309.5 29%
एर्नाकुलम 2305.9 1606.0 48%
इदुक्की 3211.1 1749.1 89%
कण्णूर 2450.9 2234.9 10%
कासरकोड 2549.94 2489.1 12%
कोल्लम 1427.3 985.4 51%
कोट्टयम 2137.6 1452.6 50%
कोझिकोड 2796.4 2156.5 30%
मलप्पुरम 2529.8 1687.3 52%
पालक्काड 2135.0 1254.2 75%
पत्तनमतिट्टा 1762.7 1287.5 44%
तिरुवनन्तपुरम 920.8 643.0 45%
तृश्शूर 1894.5 1738.2 16%
वयनाड 2676.8 2167.2 26%
केरल 2226.4 1620.0 41%

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Flood-Hit Kerala Suffers Rs 8,000 Cr Losses; Rajnath Gives Rs 100 Crore Aid, Says Situation 'Very Serious'". न्यूज़ 18 (अंग्रेज़ी में). कोच्ची. 2018-08-13. मूल से 13 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-17.
  2. बयेंस, क्रिस (15 अगस्त 2018). "Worst floods in nearly a century kill 44 in India's Kerala state amid torrential monsoon rains". द इंडिपेंडेंट. मूल से 23 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  3. बाबू, गिरीश (17 अगस्त 2018). "Monsoon havoc in Kerala: 324 lives lost since May 29, says CM Vijayan". बिज़नेस स्टैण्डर्ड इण्डिया. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अगस्त 2018.
  4. "Kerala floods live updates: Death toll rises to 79; Kochi airport to remain closed till August 26". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 27 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  5. "Death toll soars in India monsoon floods". बीबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). 2018-08-16. मूल से 3 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-17.
  6. "Sudden water release by Tamil Nadu from Mullaperiyar a reason for deluge: Kerala to SC - Times of India". The Times of India. मूल से 23 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-23.
  7. Raghavan, T. c a Sharad (2018-08-20). "The Hindu explains: 'Calamity of a severe nature'". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2018-08-24.
  8. "Centre declares Kerala floods 'Level-3' calamity; demand to call it 'national disaster' either ignorance or mischief - Firstpost". www.firstpost.com. मूल से 25 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-24.
  9. "All 5 Idukki Dam gates opened for 1st time in history as Kerala battles unending rains". इण्डिया टुडे. मूल से 10 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2018.
  10. "Landslides hit several places in Malabar; Munnar, Wayanad isolated". मातृभूमि. मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-15.
  11. फॉक्स, क्रिस (10 अगस्त 2018). "Active monsoon brings more flooding". बीबीसी न्यूज़. मूल से 4 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  12. गुप्ता, स्वाति (16 August 2018). "Kerala floods: Red alert issued as death toll rises in Indian state". सीएनएन. मूल से 12 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  13. "Kerala floods LIVE updates: Death toll touches 75, Cochin airport to remain closed till August 26 afternoon". द इण्डियन एक्सप्रेस. 16 अगस्त 2018. मूल से 26 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  14. पदन्ना, अशरफ (16 अगस्त 2018). "India monsoon floods kill 73 in Kerala". बीबीसी न्यूज़. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  15. "Kerala Floods LIVE: Death toll rises to 114, rescue operations underway". द इकॉनोमिक टाइम्स. 2018-08-16. मूल से 16 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-17.
  16. "India: Death toll in devastating Kerala floods rises to 77". अल जज़ीरा. 16 अगस्त 2018. मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  17. सूर्या, जीशा (16 अगस्त 2018). "Kerala floods: Drinking water supply hit in major places". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  18. "Kerala floods kill dozens with 36,000 evacuated". द गार्डियन. 12 अगस्त 2018. मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  19. Surya, Jisha (16 अगस्त 2018). "Kerala floods: Drinking water supply hit in major places". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  20. फ़िलिप, शाजू (16 August 2018). "67 dead in Kerala rain: In Wayanad, villagers say got no dam water warning". द इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 16 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  21. "Kerala floods live updates: Death toll rises to 79; Kochi airport to remain closed till August 26 – The Times of India". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 27 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-16.
  22. "Kerala Floods LIVE Updates: Century's Worst Deluge Kills 167, Snaps Power in 80% of the State". News18. 2018-08-17. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-17.
  23. "Kerala floods: No darshan at Sabarimala as Pampa river overflows – Times of India ►". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 7 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-15.
  24. "Kerala floods: Govt puts off Onam celebrations". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 14 अगस्त 2018. मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  25. "Kerala rains LIVE Updates: Centre announces relief of additional Rs 100 crores, toll stands at 37". द इण्डियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). 2018-08-12. मूल से 22 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-12.
  26. "Kerala Floods LIVE: Army Evacuates Tourists Stranded in Munnar, Red Alert Issued in 11 Districts". news18.com. 10 अगस्त 2018.
  27. सन्याल, अनिंदिता. "324 Dead In Kerala Floods, Many Displaced, Says Chief Minister: 10 Facts". NDTV.com. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अगस्त 2018.
  28. "Kerala floods: How to contribute to CM's Distress Relief Fund". इण्डियन एक्सप्रेस. 19 अगस्त 2018. मूल से 19 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2018.
  29. "PMO India's Official Tweet". 18 August 2018. अभिगमन तिथि 22 August 2018.
  30. "Kerala floods: Centre to give more funds to state, says Rs 600 crore was only advance assistance". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 23 अगस्त 2018. मूल से 24 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2018.
  31. "MoHA, India - Central assistance to flood affected Kerala". Press Information Bureau. मूल से 24 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-24.
  32. "EU announces Euro 1.9 lakh to Indian Red Cross Society for Kerala flood relief". Indian Express. मूल से 25 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-24.
  33. "CMO Kerala's Official Tweet about UAE's assistance". अभिगमन तिथि 22 August 2018.
  34. "PM of Qatar tweets for support". अभिगमन तिथि 24 August 2018.
  35. "PM of Pakistan tweets for support". मूल से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 August 2018.
  36. "Maldives to contribute towards Kerala flood relief". The Hindu. अभिगमन तिथि 24 August 2018.
  37. "Kerala floods: Why foreign donations have triggered a controversy". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2018-08-23. मूल से 24 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-24.
  38. Govt. will meet Kerala’s needs through domestic efforts: MEA | The Hindu, मूल से 22 अगस्त 2018 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2018-08-24
  39. Accepting help: on UAE's aid to Kerala | The Hindu, अभिगमन तिथि 2018-08-24
  40. "UAE has not officially announced any financial aid for Kerala flood relief: envoy". The Hindu (अंग्रेज़ी में). PTI. 2018-08-24. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. मूल से 24 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-24.सीएस1 रखरखाव: अन्य (link)
  41. "Chandrababu Naidu, CM-AP on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  42. "Pema Khandu, CM-AR on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  43. "CMO Assam on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  44. "Nitish Kumar, CM-BR on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  45. "Raman Singh, CM-CG on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  46. "Arvind Kejriwal, CM-DL on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  47. "CMO Goa on Twitter". मूल से 3 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  48. "CMO Gujarat on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  49. "M. L. Khattar, CM-HR on Twitter". मूल से 3 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  50. "CMO Himachal Pradesh on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  51. "Raghubar Das, CM-JH on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  52. "CMO Madhya Pradhesh on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  53. "CMO Maharashtra on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  54. "N. Biren Singh, CM-MN on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  55. "CMO Mizoram on Twitter, Retweeted by INCMizoram's Verified Twitter account". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  56. "Ram Madhav, Spokesperson BJP on Twitter, Retweeted by CM Neiphiu Rio's Verified Twitter account". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  57. "CMO Odisha on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  58. "CMO Puducherry on Twitter". मूल से 3 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  59. "Capt. Amarinder Singh, CM-PB on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  60. "CMO Rajasthan on Twitter".
  61. "E. Palaniswami, CM-TN on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  62. "CMO Telangana on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  63. "Biplab Kr. Deb, CM-TR on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  64. "CMO Uttar Pradesh on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  65. "T. S. Rawat, CM-UK on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  66. "Mamata Banerjee, CM-WB on Twitter". मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  67. "Heavy flooding puts Kerala in crisis". द हिन्दू. 11 अगस्त 2018. मूल से 11 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  68. "Kerala floods live updates: PM Modi conducts aerial survey of flooded areas – The Times of India". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 18 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-18.
  69. "Flood toll in India's tourist hotspot Kerala jumps to 67". चैनल न्यूएशिया. 16 अगस्त 2018. मूल से 16 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2018.
  70. Report, Web. "Kerala floods: UAE embassy in India issues warning". www.khaleejtimes.com. मूल से 16 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-16.
  71. "Customized Rainfall Information System (CRIS)". hydro.imd.gov.in. मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-17.
  72. "Customized Rainfall Information System (CRIS)" (PDF). Hydromet Division, India Meteorological Department, Ministry Of Earth Sciences. मूल से 22 अगस्त 2018 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 15 जून 2020.