2018 एशियाई खेल पदक तालिका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

2018 एशियाई खेल या जकार्ता-पालेमबांग 2018 या 18वें एशियाई खेल एक बहुराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता और एशिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। ये खेल इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग नगरों में 18 अगस्त 2018 से 2 सितम्बर 2018 के दौरान आयोजित किए गए थे और इनमें 40 खेलों में कुल 465 स्पर्धाएँ आयोजित की गई थीं। विभिन्न देशों/क्षेत्रों द्वारा जीते गए पदकों के आँकड़े नीचे पदक तालिका में दिए गए है।

पदक तालिका[संपादित करें]

इस तालिका में सभी राष्ट्र/क्षेत्र जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या के आधार पर क्रमित हैं। तालिका को रजत, कास्यं व कुल जीते गए पदकों की संख्या के आधार पर भी क्रमण चिह्न पर क्लिक करके क्रमित किया जा सकता है। इन खेलों में कुल 37 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों ने एक या एक से अधिक पदक जीते थे।

  *   मेज़बान देश ( इण्डोनेशिया)

क्रमांक टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1  चीनी जनवादी गणराज्य 132 92 65 289
2  जापान 75 56 74 205
3  दक्षिण कोरिया 49 58 70 177
4  इण्डोनेशिया * 31 24 43 98
5  उज़्बेकिस्तान 21 24 25 70
6  ईरान 20 20 22 62
7  चीनी ताइपे 17 19 31 67
8  भारत 15 24 30 69
9  कज़ाकिस्तान 15 17 44 76
10  उत्तर कोरिया 12 12 13 37
11  बहरीन 12 7 7 26
12  थाईलैण्ड 11 16 46 73
13  हाँगकाँग, चीन 8 18 20 46
14  मलेशिया 7 13 16 36
15  कतर 6 4 3 13
16  मंगोलिया 5 9 11 25
17  वियतनाम 4 16 18 38
18  सिंगापुर 4 4 14 22
19  फ़िलीपीन्स 4 2 15 21
20  संयुक्त अरब अमीरात 3 6 5 14
21  कुवैत 3 1 2 6
22  किर्घिस्तान 2 6 12 20
23  जॉर्डन 2 1 9 12
24  कम्बोडिया 2 0 1 3
25  सऊदी अरब 1 2 3 6
26  मकाउ, चीन 1 2 2 5
27  ईराक 1 2 0 3
28  कोरिया 1 1 2 4
 लेबनान 1 1 2 4
29  ताजिकिस्तान 0 4 3 7
30  लाओस 0 2 3 5
31  तुर्कमेनिस्तान 0 1 2 3
32  नेपाल 0 1 0 1
33  पाकिस्तान 0 0 4 4
34  अफ़ग़ानिस्तान 0 0 2 2
 म्यान्मार 0 0 2 2
35  सीरिया 0 0 1 1
कुल (37 एनओसी) 465 465 622 1552

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]