2016 न्यूज़ीलैंड भूकंप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तेआरोआ झटकों का मानचित्र[1]

न्‍यूजीलैंड में स्थानीय समय के अनुसार २ सितम्बर २०१६ (शुक्रवार) को भूकंप के तेज झटके आये थे। इस भूकंप को २०१६ ते आरोहा भूकंप भी कहा जाता है। इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। इसका केन्द्र गिसबोर्न के 105 मील (169 किलोमीटर उत्तर-पूर्व) में था और इसकी गहराई जमीन से 19.1 मील (30 किलोमीटर) नीचे था।[2] भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप आने के करीब 90 मिनट बाद 30 सेंटीमीटर्स की लहर पैदा हुई, जिसे देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है।[3]

भूकंप[संपादित करें]

स्थानीय समय अनुसार गुरुवार को पहले 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके बाद शुक्रवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केन्द्र न्यूज़ीलैंड के गिस्बोर्न शहर के 105 मील (169 किलोमीटर उत्तर-पूर्व) में था। इसके बाद सुनामी का खतरा देखते हुए गिस्बोर्न के तटीय क्षेत्रों को खाली करवा लिया गया।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "M7.1 – 166km NE of Gisborne, New Zealand: ShakeMap". earthquake.usgs.gov. मूल से 1 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 September 2016.
  2. "न्‍यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके, सुनामी के खतरे वाली एडवाइजरी जारी". एनडीटीवी इंडिया. 2 सितम्बर 2016. मूल से 2 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2016.
  3. "न्यू जीलैंड में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी". नवभारत. 2 सितम्बर 2016. मूल से 1 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2016.
  4. "न्यूजीलैंड में 7.1 रिएक्टर का भूकंप, सुनामी की वॉर्निंग के बाद खाली कराए गए कोस्टल एरिया". दैनिक भास्कर. 2 सितम्बर 2016. मूल से 1 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]