2014 दक्षिण कोरियाई जहाज डूबने की घटना
तिथि | अप्रैल 16, 2014 |
---|---|
स्थान | ब्युंगपूंग द्वीप से 20 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर, जिन्दो द्वीप, दक्षिण कोरिया |
निर्देशांक | 34°13′05″N 125°57′00″E / 34.2181°N 125.95°Eनिर्देशांक: 34°13′05″N 125°57′00″E / 34.2181°N 125.95°E |
मृत्यु | 9[1] |
घायल | 179 [उद्धरण चाहिए] |
लापता | 287[1] |
जहाज पर सवार | 475[1] |
दक्षिण कोरियाई बहुमंजिला जहाज सेवोल (कोरियाई: 세월) 16 अप्रैल 2014 को डूब गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 287 यात्री लापता हैं। जहाज पर 459 लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर दानवोन हाईस्कूल के छात्र थे, जो इंचियोन से जिन्दो द्वीप पर छुट्टी मनाने जा रहे थे।[2][3] यह 1993 के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे बड़ी नौका दुर्घटना है। इस 6,825 टन जहाज ने ब्युंगपूंग द्वीप से 20 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर कोरियाई मानक समय के अनुसार 8:58 बजे (भारतीय मानक समय के अनुसार 5:28 बजे) एक संकट का संकेत भेजा था। बहुत से यात्रियों को मछुआरों की नाव और व्यावसायिक जहाजों से बचाया गया। सरकार ने 160 कोस्ट गार्ड और नौसेना के गोताखोरों की टीम खोज अभियान में लगाई है।[3][4][5] फिलहाल यहाँ पर दक्षिण कोरियाई सरकार, संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना, नागरिक समूहों तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पृष्ठभूमि
[संपादित करें]जहाज
[संपादित करें]6,825 टन का जहाज सेवोल हायाशिकाने (कोरियाई: 하야시카네; जापानी: 林兼船渠) कंपनी द्वारा निर्मित है।[6] यह जहाज 146 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा है।[7] इस जहाज की क्षमता 921 यात्रियों की है।[8] इसकी अधिकतम क्षमता चालक दल के साथ 956 है।[6] यह एक जहाज कंपनी द्वारा संचालित होता है।[8] सेवोल जापान में 18 साल से (1994 से) संचालित हो रहा था।[7]
यात्री
[संपादित करें]सुरक्षा और लोक प्रशासन उपमंत्री ली ग्योंग ओग के अनुसार इस जहाज पर 459 लोग सवार थे जिनमे 325 छात्र, 15 अध्यापक, 30 चालक दल के सदस्यों के अलावा 89 अन्य लोग सवार थे।[3][9]
राजनीतिक प्रतिक्रिया
[संपादित करें]दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्युन-ह्ये ने अधिकतम लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने का आदेश दिया है।[10]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ इ "South Korean shipwreck survivors: Passengers told 'don't move' as ship sank". सीएनएन. 16 अप्रैल 2014. Archived from the original on 11 दिसंबर 2017. Retrieved 17 अप्रैल 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ जैक किम, चून्सिक यू (16 अप्रैल 2014). "More than 300 people missing after South Korea ferry sinks – coastguard". रायटर्स. Archived from the original on 17 अप्रैल 2014. Retrieved 17 अप्रैल 2014. Archived 2014-04-17 at the वेबैक मशीन
- ↑ अ आ इ "समुद्र में पलटा दक्षिण कोरियाई जहाज, छह मरे व 290 लापता". दैनिक जागरण. 16 अप्रैल 2014. Archived from the original on 19 अप्रैल 2014. Retrieved 17 अप्रैल 2014.
- ↑ "Two dead, scores missing as S. Korea ferry sinks". फोकस इन्फोर्मेशन एजेंसी. 16 अप्रैल 2014. Archived from the original on 16 अप्रैल 2014. Retrieved 17 अप्रैल 2014.
- ↑ हर्लन, चिको (16 अप्रैल 2014). "Almost 300 missing in South Korean ferry disaster; death toll expected to rise". वाशिंगटन पोस्ट. Archived from the original on 22 अप्रैल 2014. Retrieved 16 अप्रैल 2014.
- ↑ अ आ "침몰한 세월호, 1994년 일본서 건조" [डूबा हुआ सेवोल, 1994 में एक जहाज कंपनी द्वारा बनाया गया था] (in कोरियाई). क्यूनघ्यांग शिन्मुन. अप्रैल 16, 2014. Archived from the original on 16 अप्रैल 2014. Retrieved अप्रैल 17, 2014.
- ↑ अ आ यून (윤), जुंगह्ये (정혜) (अप्रैल 16, 2014). "침몰 세월호 20년 된 노후선…재작년 日서 도입" [डूबा हुआ सेवोल, एक पुराना जहाज है जो कि 20 साल पुराना है।.. अंतिम वर्ष जापान से खरीदा गया था] (in कोरियाई). चैनल ए. Archived from the original on 16 अप्रैल 2014. Retrieved अप्रैल 17, 2014.
- ↑ अ आ बोरोवेइक, स्टीवेन (16 अप्रैल 2014). "Nearly 300 Missing after South Korea ferry sinks". लॉस एन्जिल्स टाइम्स. Archived from the original on 16 अप्रैल 2014. Retrieved 16 अप्रैल 2014.
- ↑ "South Korea ferry: Scores missing as ship sinks". बीबीसी न्यूज़. 16 अप्रैल 2014. Archived from the original on 17 अप्रैल 2014. Retrieved 17 अप्रैल 2014.
- ↑ शिन, बुम्सू (16 अप्रैल 2014). "朴대통령 "사고 소식 듣고 가만 있을 수 없었다"…내일 공공기관장 워크숍도 취소". एशिया इकॉनमी डेली. Archived from the original on 17 अप्रैल 2014. Retrieved 17 अप्रैल 2014.