2013 बोहोल भूकम्प

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2013 बोहोल भूकम्प

भूकम्प के उपरिकेंद्र की स्थिति
तारीख अक्टूबर 15, 2013 (2013-10-15)
शुरु होने का समय 0:12:31 UTC
8:12:31 फ़ि॰मा॰स॰[1]
अवधि 30 सेकंड
परिमाण 7.2 Ms
गहराई 33.0 कि॰मी॰ (20.5 मील)[1]
अधिकेन्द्र स्थान 9°48′N 124°12′E / 9.80°N 124.20°E / 9.80; 124.20निर्देशांक: 9°48′N 124°12′E / 9.80°N 124.20°E / 9.80; 124.20
प्रकार टेकटोनिक[1]
प्रभावित देश या इलाके फ़िलीपीन्स
अधि. तीव्रता तीव्रता VII (बोहोल)[1]

2013 बोहोल भूकम्प अक्टूबर 15, 2013, को फ़िलीपीन्स के द्वीप प्रांत बोहोल में स्थानीय समय अनुसार सुबह 8:12:31 बजे आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसका उपरिकेंद्र कार्मेन नगरपालिका था और गहराई 33 किलोमीटर (21 मील) थी। भूकम्प के झटके दूसरे कई द्वीपों पर भी महसूस किए गए।[2]

देश की आपदा या आपात स्थितियों से निपटने वाली एजेंसी राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) की नवीनतम आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 144 लोगों को मृत सूचित किया गया, 23 लापता थे और 291 लोग घायल हुए।[3]

फ़िलीपीन्स में पिछले 23 वर्षों में आए भूकंपों में यह सबसे घातक भूकम्प था। इसकी उर्जा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराए गए परमाणु बम से निकली उर्जा की 32 गुना थी। इस से पहले बोहोल में फ़रवरी 8, 1990, को भूकम्प आया था जिसके कारण कई इमारतों को क्षति पहुँची थी व सूनामी भी उत्पन्न हो गई थी।[4]


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Earthquake Bulletin No. 2: 7.2 Bohol Earthquake". फ़िलीपीन्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ वॉलकेनोलॉजी एण्ड सिज़्मोलोज़ी. अक्टूबर 15, 2013. मूल से 18 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 16, 2013.
  2. बुल्लित मारकेज़ (अक्टूबर 15, 2013). "Death toll in Philippines quake jumps to 93". एसोसिएटेड प्रेस. मूल से 15 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 16, 2013.
  3. "फिलीपींस भूकंप में अब तक 144 की मौत". आइबीएन ख़बर. इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस. अक्टूबर 16, 2013. मूल से 17 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 16, 2013.
  4. जिन्नेट अन्द्रदे (अक्टूबर 15, 2013). "Bohol earthquake strongest to hit Visayas and Mindanao in over 20 years". फ़िलीपीन्स डेली इन्क्वायरर. मूल से 15 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 16, 2013.