1959 पैन अमेरिकी खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रतिस्पर्धी देश 25
प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी 2263
उद्घाटन समारोह अगस्त 27
समापन समारोह सितम्बर 7
मुख्य स्टेडियम सोल्ज़र फील्ड

1959 पैन अमेरिकी खेल (आधिकारिक तौर पर तीसरे पैन अमेरिकी खेल) अगस्त 27 से सितम्बर 7 की अवधि के बीच शिकागो, इलिनॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुए थे। यह पहली बार था कि पैन अमेरिकी खेल किसी उत्तर अमरीकी देश में आयोजित किये गये थे। मूलतः खेलों का मेज़बान ओहायो राज्य का क्लीवलैंड शहर था, परन्तु अमेरिकी कांग्रेस के $5,000,000 की वित्तीय सहायता को अस्वीकृत करने के पश्चात क्लीवलैंड को अपने आयोजन स्थल के उत्तरदायित्व से नाम वापस लेना पड़ा था। इस प्रसंग के पश्चात मेयर रिचर्ड जे डेले द्वारा नेतृत्व शिकागो पैन अमेरिकी खेल संगठन की पसंद बन गया था।[1]

खेलों का उद्घाटन समारोह 2,263 एथलीटों के साथ सोल्ज़र फील्ड स्टेडियम में आयोजित हुआ था। 1959 पैन अमेरिकी खेल में कुल 18 खेल प्रतियोगिताएं गठित की गईं थीं।[1]

पदक तालिका[संपादित करें]

 क्रमांक  टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1  संयुक्त राज्य 115 69 52 236
2  अर्जेंटीना 9 19 11 39
3  ब्राज़ील 8 8 6 22
4  मेक्सिको 6 11 12 29
5  कनाडा 5 19 24 48
6  चिली 5 2 6 13
7  जमैका 2 4 8 14
8  क्यूबा 2 4 4 10
9  बहामास 2 0 0 2
10  वेनेजुएला 1 7 7 15
11  उरुग्वे 1 3 4 8
12  पनामा 0 4 4 8
13  पेरू 0 2 5 7
14  प्युर्तो रिको 0 2 4 6
15  ईक्वाडोर 0 1 1 2
16 साँचा:Country data ब्रिटिश गुयाना 0 0 3 3
17  नीदरलैंड डच आन्तिलन 0 0 1 1
 ग्वाटेमाला 0 0 1 1

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "III Pan American Games". la84foundation.org. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 21, 2011. Archived 2018-12-25 at the वेबैक मशीन