६-७ (मीम)
६-७ मीम (अंग्रेज़ी: 6-7 meme) एक अंतरजाल मीम तथा यह 68 के बाद आता है।
बोलचाल का शब्द है, जो संवत् २०८१ (ई॰ सन् २०२५) के प्रारम्भ में टिकटॉक तथा इंस्टाग्राम रील्स पर उभरा।[1] इसका उद्भव “डूट डूट (६ ७)” नामक गीत में बारम्बार आने वाले “६-७” शब्दांश से हुआ, जिसे अमेरिकी हिप-हॉप कलाकार स्क्रिल्ला ने प्रस्तुत किया था। यह गीत विशेष रूप से पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ियों के वीडियो सम्पादन में प्रयुक्त हुआ, जैसे कि लामेलो बॉल, जिनकी ऊँचाई २.०१ मीटर (६ फ़ीट ७ इंच) है।[2][3][4]
“६-७” शब्द पीढ़ी अल्फ़ा और पीढ़ी ज़ी के बीच एक प्रचलित मुहावरे के रूप में फैल गया।[5][6] श्रावण भाद्रपद मास (अगस्त २०२५ ई॰) में जब इस मीम की लोकप्रियता बढ़ी, तब एक बालक “६-७ बच्चा” के नाम से प्रसिद्ध हुआ, क्योंकि एक वायरल वीडियो में वह एमेच्योर एथलेटिक यूनियन की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हाथ ऊपर-नीचे करते हुए “६-७” कहते हुए दिखाई दिया।[7][8]
उत्पत्ति
[संपादित करें]“६-७” गीत “डूट डूट (६ ७)” में बारम्बार आने वाला एक पद है, जिसे स्क्रिल्ला नामक हिप-हॉप कलाकार ने प्रस्तुत किया। सम्भवतः यह शिकागो नगर की ६७वीं गली की ओर संकेत करता है।[9] यह गीत मार्गशीर्ष मास (दिसम्बर २०२४ ई॰) में सामने आया, जबकि इसका औपचारिक विमोचन माघ शुक्ल सप्तमी (७ फ़रवरी २०२५ ई॰) को हुआ।[10]
प्रारम्भ में यह गीत पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ियों के वीडियो सम्पादन में प्रयुक्त हुआ, विशेष रूप से लामेलो बॉल के सन्दर्भ में। बास्केटबॉल की बोलचाल में “६-७” का अर्थ “बहुत लम्बा” या “ठीक-ठाक” भी हो सकता है।[11] बाद में यह मीम बास्केटबॉल से आगे बढ़कर व्यापक अंतरजाल संस्कृति का भाग बन गया।[12][13]
६-७ बच्चा
[संपादित करें]चैत्र कृष्ण षष्ठी (३१ मार्च २०२५ ई॰) को कैम वाइल्डर नामक यूट्यूबर ने “मेरा अति-शक्तिशाली ए॰ए॰यू॰ दल अन्ततः लौट आया है!” शीर्षक से एक वीडियो प्रकाशित किया। उस वीडियो के १३:२४ मिनट पर वह बालक कैमरे के समीप आकर “६-७” शब्द चिल्लाते हुए दिखाई देता है। यह दृश्य टिकटॉक पर अत्यन्त वायरल हुआ।[14]
इस शब्द के लिये हाथों की एक विशेष मुद्रा भी प्रचलित हुई, जिसमें व्यक्ति अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर करके बारी-बारी से ऊपर-नीचे करता है और “सिक्स-सेवन” शब्द को स्वर-परिवर्तित ढंग से उच्चारित करता है।[15]
एनालॉग हॉरर संस्करण
[संपादित करें]श्रावण मास (अगस्त २०२५ ई॰) में इस मीम का एक भयावह संस्करण भी सामने आया, जिसे “एस॰सी॰पी॰-०६७ बच्चा” कहा गया।[16] यह संस्करण मूल “एस॰सी॰पी॰-०६७” से भिन्न है। इसमें उस बालक की श्वेत-श्याम छवियाँ दिखाई जाती हैं, जिनमें उसका मुख अत्यन्त विकृत एवं खुला हुआ होता है।
इस नाम का सम्बन्ध “एस॰सी॰पी॰ फाउंडेशन” से है, जो एक सहयोगात्मक कल्पनालोक परियोजना है, जिसमें परालौकिक विचित्रताओं का वर्णन किया जाता है।[17]
यह भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "What Does '6-7' Mean on TikTok? Trend Explained". Yahoo Life (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-02-04. अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ "LeBron James '6-7' meme, explained: How Lakers star became subject of basketball's latest TikTok trend | Sporting News". www.sportingnews.com (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-03-03. अभिगमन तिथि: 2025-09-03.
- ↑ Kaur, Dina. "What does '67' mean? Here's what to know about new viral TikTok slang". The Arizona Republic (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ "Why Are Teens Saying 6-7? The Reason Behind the Now Viral Phrase Among Kids". People.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-09-10.
- ↑ Thrasher, Tyler (2025-08-19). "Gen Alpha slang in 2025: The meaning behind words like 'clanker,' '67,' 'crashout'". FOX 5 NY (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ "What Does 67 Mean, And Why Do Your Kids Keep Saying It?". TODAY.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-08-29. अभिगमन तिथि: 2025-08-31.
- ↑ Cross, Greta. "What does 6-7 mean? Learn this back-to-school slang". USA TODAY (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-09-08.
- ↑ Escobedo, Lee. "How NBA Star LaMelo Ball Accidentally Sparked the TikTok '6-7' Meme". bleacherreport.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-09-09.
- ↑ Kaur, Dina. "What does '67' mean? Here's what to know about new viral TikTok slang". The Arizona Republic (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ Thrasher, Tyler (2025-08-19). "Gen Alpha slang in 2025: The meaning behind words like 'clanker,' '67,' 'crashout'". FOX 5 NY (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ Thrasher, Tyler (2025-08-19). "Gen Alpha slang in 2025: The meaning behind words like 'clanker,' '67,' 'crashout'". FOX 5 NY (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ Ahmad, Manahil. "What does the '67' slang term on TikTok mean? What to know about the viral meme". North Jersey Media Group (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ "What Does 67 Mean, And Why Do Your Kids Keep Saying It?". TODAY.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-08-29. अभिगमन तिथि: 2025-08-31.
- ↑ "Who is SCP-67 kid? 'Literally everyone is talking about the dude', say netizens as TikTok trend goes viral". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-09-01. अभिगमन तिथि: 2025-09-01.
- ↑ Bain, Ellissa (2025-08-18). "Right, what does 67 actually mean? Here's why the random number is all over TikTok". The Tab (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-24.
- ↑ Ahmad, Arslan (2025-09-02). "Who's 67 kid? From Chicago streets to internet: What's buzzing?". www.thenews.com.pk (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-09-03.
- ↑ "Who is SCP-67 kid? 'Literally everyone is talking about the dude', say netizens as TikTok trend goes viral". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-09-01. अभिगमन तिथि: 2025-09-01.
बाह्य कड़ियाँ
[संपादित करें]- मूल वायरल टिकटॉक जिसने मीम शुरू किया
- कैम वाइल्डर का वीडियो ६-७ बच्चे के साथ