सामग्री पर जाएँ

२०२६ रूबाया खदान ध्वंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
२०२६ रूबाया खदान ध्वंस
फ़्रांसीसी: Effondrement de la mine de Rubaya en 2026
Lingala: Kobuka ya mine ya Rubaya na 2026
अंग्रेज़ी: 2026 Rubaya mine collapse
२०१४ में रूबाया की खदानें
रूबाया की खदानें कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के उत्तर किवू प्रान्त में स्थित हैं।
तिथिजनवरी 28, 2026 (2026-01-28)
अवस्थितिरूबाया खदानें
निर्देशांक1°34′01″S 28°53′13″E / 1.567°S 28.887°E / -1.567; 28.887निर्देशांक: 1°34′01″S 28°53′13″E / 1.567°S 28.887°E / -1.567; 28.887
कारणभीषण वर्षा से उत्पन्न भूस्खलन
मृत्यु४००+
घायललगभग २०

२८ जनवरी २०२६ को कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (डी.आर.सी.) के रूबाया क्षेत्र स्थित खदानों में एक भीषण ध्वंस दुर्घटना घटी। प्रारम्भिक आकलनों में लगभग २०० व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई थी, परन्तु २ फ़रवरी तक यह संख्या बढ़कर ४०० से अधिक पुष्ट मृतकों तक पहुँच गई।[1] यह ध्वंस एक विशाल भूस्खलन के कारण हुआ, जो अनेक वर्षों से चली आ रही अवैज्ञानिक खनन‑प्रणालियों तथा रख‑रखाव के अभाव का परिणाम था।[2][3][4] भूस्खलन में अनेक व्यक्तिगत खदान‑सुरंगें ध्वस्त हो गईं।

पृष्ठभूमि

[संपादित करें]

पूर्वी डी.आर.सी. स्थित रूबाया की खदानों पर मई २०२४ से एम‑२३ विद्रोही समूह का नियन्त्रण है।[5] एम‑२३ ने यहाँ से निकाले जाने वाले कोल्टन पर कर लगाना आरम्भ किया, जिससे उन्हें प्रति माह लगभग ८ लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की आय होने लगी।[6] रूबाया की खदानें विश्व के कुल टैण्टलम उत्पादन का लगभग १५ प्रतिशत प्रदान करती हैं।[7][8] इन खदानों में सुरंगें प्रायः हाथ से खोदी जाती हैं, न तो कोई पर्यवेक्षण, न सुरक्षा‑उपाय। सुरंगें अत्यधिक दोहन के कारण वर्षों तक बिना मरम्मत के छोड़ दी जाती हैं। एक ही खनन‑गर्त में कभी‑कभी ५०० तक मज़दूर कार्यरत रहते हैं। [9]

भूस्खलन एवं ध्वंस

[संपादित करें]

२८ जनवरी २०२६ को भारी वर्षा के कारण रूबाया क्षेत्र में एक बड़ा भूस्खलन हुआ।[10] दो भूस्खलनों की सूचना मिली, एक २८ जनवरी की दोपहर, और दूसरा २९ जनवरी की सुबह।[11] इन भूस्खलनों के परिणामस्वरूप अनेक खदान‑सुरंगें ढह गईं।[12] मुख्य ध्वंस रूबाया के लुवोवो खननस्थल पर हुआ।[13][14]

प्रारम्भ में लगभग २०० व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी सम्मिलित थे। कीचड़ और मलबे के कारण राहत‑कार्य अत्यन्त कठिन रहा और सभी शव बरामद नहीं किए जा सके।[15][16][17][18]

लगभग २० घायल मज़दूरों को रूबाया नगर तथा निकटतम बड़े नगर गोमा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक अज्ञात डी.आर.सी. अधिकारी ने २२७ मृतकों का दावा किया, परन्तु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।[19][20]

२ फ़रवरी तक मृतकों की संख्या ४०० से अधिक पुष्ट हो चुकी थी। अधिकांश मृतक कुटीर स्तरीय (artisanal) खनिक थे, परन्तु कुछ बच्चे, छोटे व्यापारी तथा आसपास के गाँवों के निवासी भी मारे गए, कई गाँव ध्वंस में आंशिक रूप से नष्ट हो गए।[21][22]

एम‑२३ द्वारा नियुक्त उत्तर किवू प्रान्त के राज्यपाल एरास्टो बहाती मुसांगा ने रूबाया क्षेत्र में कुटीर‑स्तरीय खनन को तत्काल रोक दिया।[23][24] कुछ स्थानीय निवासियों ने खदानों के समीप अस्थायी आश्रय बना रखे थे; उन्हें स्थानान्तरण का आदेश दिया गया।[25][26] २ फ़रवरी तक खदानें पुनः खोल दी गईं, यद्यपि अनेक मज़दूर अब भी लापता थे।[27]

डी.आर.सी. सरकार ने एक वक्तव्य जारी कर एम‑२३ पर खदानों के अवैध संचालन का आरोप लगाया, जबकि एम‑२३ ने सरकार पर इस दुर्घटना को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।[28][29][30]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  2. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  3. ↑ "Near 400 feared dead in DRC mine collapse". The Northern Miner. अभिगमन तिथि: 2 February 2026.
  4. ↑ "Over 400 people dead following major mine collapse in eastern Congo". healthandsafetyinternational.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 6 February 2026.
  5. ↑ McMakin, Wilson (2026-02-02). "What to know after a deadly landslide in eastern Congo kills at least 200 miners". The Washington Post (AP) (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0190-8286. अभिगमन तिथि: 2026-02-03.
  6. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  7. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  8. ↑ "DRC: Many killed in coltan mine disaster in east — rebels". dw.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  9. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  10. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  11. ↑ "DRC: Many killed in coltan mine disaster in east — rebels". dw.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  12. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  13. ↑ "AFRICA/DR CONGO - Tragedy at the Luwowo Mine: Accusations between the government and the M23 - Agenzia Fides". www.fides.org. Kinshasa: Agenzia Fides. 2 February 2026. अभिगमन तिथि: 6 February 2026.
  14. ↑ "Mine artisanale". cod-data.forest-atlas.org. अभिगमन तिथि: 6 February 2026.
  15. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  16. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  17. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  18. ↑ "DRC: Many killed in coltan mine disaster in east — rebels". dw.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  19. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  20. ↑ "DR Congo: More than 200 killed in mine collapse". www.bbc.com (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-02-01. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  21. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  22. ↑ "Suben a más de 400 los muertos por el derrumbe de una mina de coltán en el Congo". La Vanguardia (स्पेनिश भाषा में). अभिगमन तिथि: 4 February 2026.
  23. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  24. ↑ "DR Congo: More than 200 killed in mine collapse". www.bbc.com (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-02-01. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  25. ↑ "Mine collapses in eastern Congo, leaving at least 200 dead". AP News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2026-01-31. 2026-02-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  26. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.
  27. ↑ Alonga, Ruth; Kabumba, Justin; Mcmakin, Wilson. "Families mourn those killed in a Congo mine landslide as some survivors prepare to return". ABC News (AP) (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-03.
  28. ↑ Alonga, Ruth; Kabumba, Justin; Mcmakin, Wilson. "Families mourn those killed in a Congo mine landslide as some survivors prepare to return". ABC News (AP) (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-03.
  29. ↑ McMakin, Wilson (2026-02-02). "What to know after a deadly landslide in eastern Congo kills at least 200 miners". The Washington Post (AP) (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0190-8286. अभिगमन तिथि: 2026-02-03.
  30. ↑ "More than 200 killed in coltan mine collapse in eastern DRC, officials say". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). Reuters. 2026-01-30. आईएसएसएन 0261-3077. अभिगमन तिथि: 2026-02-01.