सामग्री पर जाएँ

२०२६ अल्बानिया ज़्वेर्नेक विरोध प्रदर्शन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
२०२६ ज़्वेर्नेक़ प्रदर्शन
Protestat e Zvërnecit të vitit 2026
2026 Zvërnec protests
फ़्लेमिंगो क्रान्ति
Revolucioni i Flamingove
Flamingo Revolution

Part of दक्षिण-पूर्व यूरोप प्रदर्शन (२०२४-वर्तमान) तथा जेन ज़ी प्रदर्शन
४ जून २०२६ को तिराना में प्रदर्शनकारी
तिथि२३ मई २०२६ – वर्तमान
स्थान

40°31′21″N 19°23′18″E / 40.52250°N 19.38833°E / 40.52250; 19.38833
कारण
लक्ष्य
  • विश्रामस्थल (रिज़ॉर्ट) अनुबन्धों का निरस्तीकरण अथवा पुनरीक्षण
  • योजना, पर्यावरण और सम्पत्ति प्रक्रियाओं का पुनरीक्षण
  • रामा चतुर्थ सर्वकार का त्यागपत्र
तरीकें
स्थितिचल रहा है
  • २ निजी सुरक्षा कम्पनियों की अनुज्ञप्ति (लाइसेन्स) निरस्त
  • एसपीएके (SPAK) जाँच आरम्भ
पक्ष
प्रमुख पक्ष

विकेन्द्रित नेतृत्व

Casualties
गिरफ्तार१५ प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही; १ प्रदर्शनकारी के विरुद्ध हिंसा के सम्बन्ध में ३ व्यक्ति बन्दी बनाए गए

२०२६ ज़्वेर्नेक विरोध प्रदर्शन अल्बानिया देश में वर्तमान में चल रही प्रदर्शनों की एक शृंखला है। एक प्रस्तावित विलासपूर्ण विश्रामस्थल के निर्माण के विरोध में २३ मई को व्लोर जनपद के ज़्वेर्नेक तथा नार्ते ग्रामों में प्रदर्शनकारी एकत्रित होने आरम्भ हुए।[9] इस विश्रामस्थल में साज़ान द्वीप की तथा ज़्वेर्नेक के परितः तटीय क्षेत्र की पर्यावरण-सुरक्षित भूमि सम्मिलित होनी थी।[10][11] ३० मई को प्रदर्शनकारियों तथा निजी सुरक्षाकर्मियों के मध्य हुए संघर्ष के पश्चात् इन प्रदर्शनों ने अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया।[12][13] ये प्रदर्शन राजधानी तिराना तक विस्तृत हो गए तथा सर्वकार-विरोधी रूप ले चुके हैं, जिसमें इस परियोजना का समर्थन करने वाले प्रधान मन्त्री एदी रामा तथा विपक्ष के नेता सली बेरीशा के त्यागपत्र की माँग की गई है। साज़ान द्वीप का प्रजनन भूमि के रूप में उपयोग करने वाले राजहंसों (फ़्लेमिंगो) का प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रतीक के रूप में प्रयोग किया गया है, तथा इन प्रदर्शनों को 'फ़्लेमिंगो क्रान्ति' (अल्बानियाई: Revolucioni i Flamingove) नाम दिया गया है।[14][15]

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षित पारिस्थितिक तन्त्रों के विषय में महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय चिन्ताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों, विवादित भूमि-स्वामित्व के दावों, तथा योजना एवं अनुमति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के अभाव का उल्लेख किया है।[16][17] इस विकास परियोजना को मुख्य रूप से अमरीकी निवेशक जारेड कुशनर द्वारा, तथा कुशनर की पत्नी इवांका ट्रम्प द्वारा भी समर्थन प्राप्त है। अल्बानिया के पीढ़ी ज़ेड (जेन ज़ेड/ज़ी) वर्ग के सदस्यों ने इन प्रदर्शनों में एक प्रमुख भूमिका निभाई तथा उनके सौन्दर्यशास्त्र, भाषा और संघटन को आकार दिया। कुछ स्रोतों ने इन प्रदर्शनों का वर्णन एक 'जेन ज़ेड/ज़ी क्रान्ति' के रूप में किया है।[18][19]

टिप्पणियाँ

[संपादित करें]
  1. यद्यपि वे एक विपक्ष के राजनेता हैं, फिर भी बेरीशा ने प्रदर्शनों और उनकी माँगों का विरोध किया। इसके परिणामस्वरूप, कुछ प्रदर्शनकारियों और टीकाकारों ने उन्हें इस विषय पर प्रधान मन्त्री एदी रामा के साथ सरेखित चित्रित किया, जिससे यह आरोप लगे कि दोनों "साझेदार" के रूप में कार्य कर रहे थे और वे भी प्रदर्शनों का एक लक्ष्य बन गए।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Prezantohet nga protesta “Lëvizja e Re Qytetare”, 5 kërkesa të panegociueshme për Ramën, nga dorëheqja e Qeverisë te anulimi i Zvërnecit dhe ndalimi i ndërtimeve në zonat e mbrojtura (VIDEO)". https://www.balkanweb.com/prezantohet-nga-protesta-levizja-e-re-qytetare-5-kerkesa-te-panegociueshme-per-ramen-nga-doreheqja-e-qeverise-te-anulimi-i-zvernecit-dhe-ndalimi-i-ndertimeve-ne-zonat-e-mbrojtura/.
  2. "Albania's flamingo protests: When a government sells off a wetland, it's selling off democracy too". BirdLife International. 4 June 2026. अभिगमन तिथि: 5 June 2026.
  3. "Përplasje në Zvërnec, aktivistët e mjedisit dhe Lëvizja Bashkë kundër ndërtimeve në Dalan" [Clashes in Zvërnec, environmental activists and Lëvizja Bashkë against construction in Dalan]. VNA (अल्बानियाई भाषा में). अभिगमन तिथि: 5 June 2026.
  4. "Zvërneci, përplasje për protagonizëm në protestë? Lapaj i merr "stafetën" Qorrit" [Zvërnec, clash for protest leadership? Lapaj takes the baton from Qori]. Java News (अल्बानियाई भाषा में). 5 June 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 June 2026.
  5. "Shehaj pranon përfshirjen e Mundësisë në protestat për Zvërnecin: Kemi qenë nga Thethi deri në Nartë" [Shehaj admits the involvement of the Opportunity Party in the protests over Zvërnec: We have been from Theth to Nartë]. VNA (अल्बानियाई भाषा में). अभिगमन तिथि: 5 June 2026.
  6. "PD mes mbështetjes dhe hezitimit: protesta për Nartën nxjerr në pah ndarjet brenda opozitës" [DP between support and hesitation: protest for Narta highlights divisions within the opposition]. Tema (अल्बानियाई भाषा में). अभिगमन तिथि: 7 June 2026.
  7. "Protesta/ Partia Lëvizja e Legalitetit u bën thirrje qytetarëve t'u bashkohen për mbrojtjen e pronës, familial, kombit" [Protest/Legality Movement Party calls on citizens to join them in protecting property, family, nation]. gazetaatdheu (अल्बानियाई भाषा में). अभिगमन तिथि: 7 June 2026.
  8. "Berisha Voices Support for Kushner's Zvërnec Project, Backs Foreign Investment in Albania". Albanian Daily News. 3 June 2026. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  9. Karaj, Vladimir (29 May 2026). "The Investors Behind the Trump Family's Albanian Resort". Reporter.al. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  10. "Albanians protest over Kushner-linked luxury resort on pristine coastline". Reuters. 3 June 2026. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  11. Karaj, Vladimir (30 May 2026). ""Në spital pështynte gjak": Përplasje në Zvërnec gjatë protestës kundër resortit në zonë të mbrojtur" ["He was spitting blood in hospital": Clashes in Zvërnec during protest against resort in protected area]. Reporter.al (अल्बानियाई भाषा में). 30 May 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 May 2026.
  12. Karaj, Vladimir (30 May 2026). ""Në spital pështynte gjak": Përplasje në Zvërnec gjatë protestës kundër resortit në zonë të mbrojtur" ["He was spitting blood in hospital": Clashes in Zvërnec during protest against resort in protected area]. Reporter.al (अल्बानियाई भाषा में). 30 May 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 May 2026.
  13. "Albania's growing 'flamingo revolution' targets Jared Kushner resort". Politico (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 3 June 2026. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  14. "Press Review – Albania's 'flamingo revolution' against Jared-Kushner-backed luxury resort". France 24 (अंग्रेज़ी भाषा में). 4 June 2026. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  15. "Albania's growing 'flamingo revolution' targets Jared Kushner resort". Politico (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 3 June 2026. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  16. Smith, Helena (4 June 2026). "Protests in Albania grow over Jared Kushner-backed luxury resort". The Guardian. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  17. Nierenberg, Amelia (2 June 2026). "Protests Grow in Albania Over Kushner-Linked Project". The New York Times. अभिगमन तिथि: 4 June 2026.
  18. "Protesta e brezit Gen Z" [The Gen Z generation protest]. Faktoje.al (अल्बानियाई भाषा में). 3 June 2026. 5 June 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 June 2026.
  19. "Çfarë është flamuri i zi që u shfaq në protestë? Simbolika dhe përdorimi nga "Gen Z" kundër autoritarizmit" [What is the black flag that appeared at the protest? Its symbolism and use by Gen Z against authoritarianism]. TPZ.al (अल्बानियाई भाषा में). अभिगमन तिथि: 5 June 2026.

बाह्य कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. "Soundtrack". The Flamingo Revolution (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 7 June 2026.