२०१४ एवरेस्ट पर्वत हिमस्खलन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
२०१४ एवरेस्ट पर्वत हिमस्खलन

२००५ में खुंबू हिमस्खलन।
तिथि 18 अप्रैल 2014 (2014-04-18)
समय 06:45 स्थानीय समय (01:00 UTC)
स्थान एवरेस्ट पर्वत
निर्देशांक 27°59′32″N 86°52′38″E / 27.99222°N 86.87722°E / 27.99222; 86.87722निर्देशांक: 27°59′32″N 86°52′38″E / 27.99222°N 86.87722°E / 27.99222; 86.87722
कारण हिमस्खलन
मृत्यु 16
घायल 9

१८ अप्रैल २०१४ को एवरेस्ट आधार शिविर के निकट माउंट एवरेस्ट पर एक हिमस्खलन ने सोलह नेपाली गाइडों को मार डाला। २० अप्रैल तक, तेरह शव बरामद किये जा चुके थे। शेष शवों की खोज में कठिनाई और जोखिम है। कुछ शेरपा गाइड पीड़ितों के परिवारों ने सरकार द्वारा अल्प मुआवजे के प्रस्ताव से नाराज थे और एक "कड़ा विरोध" या हड़ताल की धमकी दी गयी थी।

हिमस्खलन[संपादित करें]

स्थानीय समयानुसार ०६:४५ बजे (01:00 यूटीसी), माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी किनारे पर लगभग १९,००० फीट (५,८०० मीटर) की ऊंचाई पर एक हिमस्खलन हुआ।[1] दुर्घटना स्थल को स्थानीय रूप से "गोल्डन गेट" या पॉपकॉर्न फील्ड" के रूप में जाना जाता है। यह स्थल खुंबू आइसफॉल के भीतर स्थित है। आइसफॉल में और ऊपर मौजूद कई अस्थिर सिरेक (बुर्ज के आकार की बर्फ की चट्‍टानें जो कि ग्लेशियर में गहरे कटाव या खाइयाँ हो जाने के कारण बनती हैं) का मतलब यह है कि पर्वतारोही तापमान वृद्धि से पहले आमतौर सुबह में, जितनी जल्दी संभव हो आइसफॉल को पार करने की कोशिश करते हैं। लगभग 30 पुरुष जिनमें से ज्यादातर शेरपा गाइड थे माउंट एवरेस्ट के पश्चिमी कंधे की ढलानों पर एक बड़े सिरेक के टूटने की वजह से उत्त्पन हुए हिमस्खलन में दफन हो गए।[2][3] पर्वतारोहियों का समूह आगामी यात्री काल में शुल्क का भुगतान कर पर्वतारोहण करने वाले यात्री के लिए रस्सियों को जमा रहा था और दक्षिण कर्नल मार्ग पर आगामी चढ़ाई की तैयारी कर रहा था। शेरपा गाइडों को हर साल ग्लेशियर के स्थानांतरण की स्थिति में नियमित रूप से आइसफॉल के माध्यम से एक नया मार्ग बनाना होता है।[4]

खुंबू आइसफॉल
खुंबू आइसफॉल
हिमस्खलन के शिकार[2]
मृत
मिंगमा नूरु शेरपा
डोर्जि शेरपा
आंग तशिरी शेरपा
णिम शेरपा
फ्हुर्ब ओंगयल शेरपा
ळक्प तेनजिंग शेरपा
छ्हिरिंग ओंग्छु शेरपा
डोर्जॆ खत्री
ठेन दोरजी शेरपा
फ्हुर तेम्बा शेरपा
फसनग कर्मा शेरपा
आस्मन तमांग
टेन्शिंग चोत्तर शेरपा
आंकजि शेरपा
फेम तेंजी शेरपा
आश बहादुर गुरुंग

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Everest avalanche kills at least 12 Sherpa guides". बीबीसी न्यूज़. 18 अप्रैल 2014. मूल से 22 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2014.
  2. Ellen Barry; Graham Bowlet (18 अप्रैल 2014). "Deadliest Day: Sherpas Bear Everest's Risks". दि न्यू यॉर्क टाइम्स. मूल से 22 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2014.
  3. Arnette, Alan. "Everest 2014: Avalanche Near Camp 1-Sherpa Deaths:Update 7". alanarnette.com. मूल से 21 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2014.
  4. Burke, Jason; Rauniyar, Ishwar (18 अप्रैल 2014). "Mount Everest avalanche leaves at least 12 Nepalese climbers dead". द गार्डियन. London. मूल से 21 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2014.