1974 एशियाई खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(१९७४ एशियाई खेल से अनुप्रेषित)
सातवें एशियाई खेल
मेजबान शहर तेहरान, ईरान
प्रतिभागी देश २५
खिलाड़ी ३,०१०
स्पर्धाएँ १६ क्रीड़ाएँ
उद्घाटन समारोह १ सितंबर
समापन समारोह १६ सितंबर
आधिकारिक उद्घाटन शाह मुहम्मद रेज़ा पहलावी
खिलाड़ी शपथ मन्सोर बार्ज़ेगर
मशाल जलाने वाला गोल्वेर्दी पेईमानी
मुख्य आयोजक अर्यामेहर स्टेडियम

सातवें एशियाई खेल १ सितंबर से १६ सितंबर, १९७४ को तेहरान, ईरान में आयोजित किए गए थे। अर्यामेहर खेल परिसर इन खेलों के लिए बनाया गया था। मध्यपूर्व में इन खेलों का आयोजन पहली बार किया जा रहा था। तेहरान में हुए इन खेलों में एशिया के २५ देशों के ३,०१० खिलाड़ियों ने भाग लिया जो इन खेलों में अब तक सर्वाधिक संख्या थी।

असिक्रीड़ा (फेन्सिंग), जिमनास्टिक और महिला बॉस्केटबॉल इन खेलों की खेल सूची में जोड़े गए। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त इन खेलों में फिलिस्तीनीयों और एक जापानी उग्रवादी मत द्वारा मिली धमकियों के चलते अभूतपूर्व सुरक्षा व्यव्स्था की गई। अरब देशों, चीनी जनवादी गणराज्य, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने इस्राइल के साथ टेनिस, बॉस्केटबॉल और फुटबॉल खेलने से मना कर दिया। एशियाई खेल संघ, जिसने खेलों से दस महीने पूर्व एक सम्मेलन किया था, ने ताइवान का निष्कासन स्वीकार किया और चीनी जनवादी गणराज्य की इन खेलों में प्रविष्टि स्वीकार की।

पदक तालिका[संपादित करें]

      मेज़बान देश

 क्रमांक  टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
जापान जापान ७५ ४९ ५१ १७५
ईरान ईरान ३६ २८ १७ ८१
चीनी जनवादी गणराज्य चीन ३३ ४६ २७ १०६
दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया १६ २६ १५ ५७
उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया १५ १४ १७ ४६
इज़राइल इस्राइल १९
भारत भारत १२ १२ २८
थाईलैण्ड थाईलैण्ड १४
इंडोनेशिया इण्डोनेशिया ११
१० मंगोलिया मंगोलिया १५
११ पाकिस्तान पाकिस्तान ११
१२ श्रीलंका श्रीलंका
१३ सिंगापुर सिंगापुर ११
१४ म्यान्मार बर्मा
१५ इराक इराक
१६ फ़िलीपीन्स फिलिपींस १२ १४
१७ मलेशिया मलेशिया
१८ कुवैत कुवैत
१९ अफ़ग़ानिस्तान अफ़्गानिस्तान
कुल २०२ १९९ २०८ ६०९