११वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
| ११वां विश्व हिंदी सम्मेलन | |
|---|---|
|
| |
| अवस्था | सक्रिय |
| शैली | सम्मेलन |
| प्रारम्भ | अगस्त 18, 2018 |
| अंत | अगस्त 20, 2018 |
| आवृत्ति | त्रैवार्षिक |
| स्थल | मॉरीशस |
| स्थान |
स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सभा केंद्र, पाई,पोर्ट लुई, मॉरीशस |
| निर्देशांक | 20°11′34″N 57°29′41″E / 20.1926593°N 57.4947103°Eनिर्देशांक: 20°11′34″N 57°29′41″E / 20.1926593°N 57.4947103°E |
| देश | मॉरीशस |
| सक्रीय वर्ष | 51 |
| उद्घाटन | जनवरी 10, 1975 |
| संस्थापक | राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा |
| पिछला | २०१५ |
| अगला | २०२१ |
| क्षेत्रफल | पोर्ट लुई, मॉरीशस |
| क्रियाएँ | सम्मेलन |
| संरक्षक | भारत सरकार |
| संयोजन कर्ता | विदेश मंत्रालय (भारत) |
| प्रायोजक | मॉरीशस सरकार |
| जालस्थल |
vishwahindisammelan |
११वाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन १८ अगस्त से २० अगस्त २०१८ तक मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा मॉरीशस सरकार के सहयोग से होगा। इस सम्मेलन की योजना का निर्णय सितंबर २०१५ में भोपाल में आयोजित १०वें विश्व हिंदी सम्मेलन में लिया गया था।[1] इस सम्मेलन के लिए केन्द्रीय या मुख्य आयोजक विदेश मंत्रालय ही है। इस श्रृखला का पहला सम्मेलन १९७५ में नागपुर में आयोजित किया गया था। तब से, विश्व के अलग-अलग भागों में, ऐसे १० सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैंं।[2]
सम्मेलन
[संपादित करें]इस सम्मेलन का मुख्य विषय "हिंदी विश्व और भारतीय संस्कृति" है और आयोजन स्थल स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सभा केंद्र, पाई, मॉरीशस है। यहां हिन्दी भाषा के विकास से संबंधित कई प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। सम्मेलन के एक दिन पहले मॉरीशस में गंगा आरती का कार्यक्रम होगा। गंगा को भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है और संसार में भारतीय लोग गंगा को मां के समान मानते हैं।[3] सम्मेलन के दौरान शाम को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलनों का आयोजन होगा। दैनिक सम्मेलन-समाचार पत्र (सम्मेलन-समाचार), सम्मेलन-स्मारिका भी प्रकाशित किये जाएंगे। यहां हुए शैक्षिक सत्रों में हुई चर्चाओं और सुझावों के आधार पर रिपोर्ट भी प्रकाशित होगी। इस प्रकार की सभी सम्मेलन सामग्रियों को तैयार करने और प्रकाशन में विश्व हिंदी सचिवालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा "गगनांचल" का एक सम्मेलन-विशेष अंक भी निकाला जाएगा जो सम्मेलन को समर्पित होगा। पिछले सम्मेलनों के अनुसार इस बार भी सम्मेलन के दौरान भारत एवं अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए "विश्व हिंदी सम्मान” से सम्मानित करने की योजना है।
प्रतीक एवं जालस्थल
[संपादित करें]इस सम्मेलन के लिए विशेष रूप से एक जालस्थल भी तैयार किया गया है: https://web.archive.org/web/20180715064459/https://vishwahindisammelan.gov.in/। यहां सम्मेलन से संबंधित सभी सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध रहती है। इस जालस्थल एवं प्रतीक चिह्न का लोकार्पण सुषमा स्वराज, विदेश मंत्री और लीला देवी दुखुन लुछूमन, शिक्षा व मानव संसाधन, तृतीयक शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री, मॉरीशस द्वारा संयुक्त रूप से१० अप्रैल २०१८ को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में किया गया था।[1]
सम्मेलन के लिए उपयुक्त लोगो के चयन हेतु ६० हजार रुपए की राशि के पुरस्कार के साथ मंत्रालय द्वारा एक सम्मेलन प्रतीक चिह्न रूपांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।[4] प्रतीक चिह्न चयन समिति के सहयोग से, सम्मेलन के लिए इस प्रतियोगिता द्वारा एक उपयुक्त प्रतीक चिह्न का चयन किया गया है।[3][1]
सम्मेलन के लिए उपयुक्त लोगो के चयन हेतु ६० हजार रुपए की राशि के पुरस्कार के साथ मंत्रालय द्वारा एक सम्मेलन प्रतीक चिह्न रूपांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।[4] प्रतीक चिह्न चयन समिति के सहयोग से, सम्मेलन के लिए इस प्रतियोगिता द्वारा एक उपयुक्त प्रतीक चिह्न का चयन किया गया है।[3][1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 4 तनेजा, ऋचा (११ अप्रैल, २०१८). "मारीशस में आयोजित होगा ११वां विश्व हिन्दी सम्मेलन: आपके जानने योग्य सभी बातें [Mauritius To Host 11th World Hindi Conference: All You Need To Know]". एनडीटीवी (अंग्रेज़ी भाषा में). 15 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई, २०१८.
{{cite news}}: Check date values in:|access-date=and|date=(help) - ↑ विदेश मन्त्रालय, भारत सरकार. "11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन : मीडिया लॉंच". मूल से से 15 जुलाई 2018 को पुरालेखित।.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=(help) - 1 2 3 "11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन होगा मॉरीशस में". वेब दुनिया. नई दिल्ली: वेब दुनिया. १० अप्रैल २०१८. मूल से से 15 जुलाई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई २०१८.
- 1 2 "11वीं विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता". भारत सरकार. मार्च २०१८.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=(help)
बाहरी सूत्र
[संपादित करें]- ११वां विश्व हिन्दी सम्मेलन का आधिकारिक जालस्थल
- तिवारी, विकास (१२ जून, २०१८). "मॉरीशस 11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी करेगा". जागरण जोश. दैनिक जागरण. मूल से से 15 जुलाई 2018 को पुरालेखित।.
{{cite news}}: Check date values in:|date=(help)पर्यटन विभाग] -मॉरीशस - पर्यटन विभाग मॉरीशस जालस्थल
- विश्व हिन्दी सचिवालय जालस्थल