सामग्री पर जाएँ

हौसा साम्राज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हौसालैंड के प्रमुख शहर। आधुनिक सीमाएँ लाल रंग में हैं।

हौसा साम्राज्य को हौसा किंगडम या हौसालैंड[1] के नाम से भी जाना जाता है। यह फुलानी जिहाद से पहले हौसा जन द्वारा शासित राज्यों का एक समूह था। यह साम्राज्य नाइज़र नदी और चाड झील (आधुनिक उत्तरी नाइजीरिया) के मध्य स्थित था। हौसालैंड प्राचीन घाना, माली और सोंगहाई के पश्चिमी सूडानी राज्यों और कनेम-बोर्नु के पूर्वी सूडानी राज्यों के मध्य स्थित था[2] हौसा जन के पश्चिम की ओर रुख करने के परिणामस्वरूप पहली सहस्राब्दी ई. के दौरान हौसालैंड ने एक राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की रूप ले लिया। जब वहाँ का भूभाग वनों से सवन्नाह (मिश्रित वनभूमि-घासभूमि) के रूप में परिवर्तित हो रहा था वे उस समय हौसालैंड पहुँचे। वहाँ उन्होंने अनाज की खेती शुरू की जिससे कारण किसानों की आबादी बढ़ गई। उनकी भाषा, कानून और रीति-रिवाज एक समान थे। हौसा जन मछली पकड़ने, शिकार करने, कृषि करने, नमक खनन तथा लोहे का काम करने के लिए जाने जाते थे।

14वीं सदी तक, कटसीना सबसे शक्तिशाली शहर-राज्य बन चुका था। वह नमक, कपड़ा, चमड़ा और अनाज के ट्रांस-सहारा व्यापार का आधार था। बायजिद्दा किंवदंती में हौसा का मौखिक इतिहास दिखाई है। इसमें बगदादी नायक बायजिद्दा के साहसिक कारनामों का वर्णन किया गया है। बायजिद्दा दौरा के एक कुएँ पर सांप को मारता है तथा वहाँ की रानी मगजिया दौरामा के साथ विवाह कर लेता है। किंवदंती के अनुसार नायक और रानी बावो की एक संतान थी किंतु नायक की करबागरी से भी एक संतान थी। करबागरी रानी की दासी थी।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. Lapidus, Ira M. (2014). History of Islamic Societies (1st ed.). West Nyack: Cambridge University Press. p. 2014. ISBN 978-0-521-51430-9.
  2. Cartwright, Mark. "Hausaland". World History Encyclopedia (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 21 जनवरी 2025.
  3. "Bayajidda HAUSA Historical Legend Myth or Reality". CSAN Niger (फ़्रेंच भाषा में). 10 जनवरी 2020. अभिगमन तिथि: 21 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]