होली ट्रिनिटी चर्च, झोवक्वा
| यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल | |
|---|---|
| स्थान | झोव्क्वा यूक्रेन |
| भाग | कार्पेथियन क्षेत्र में पोलैंड और यूक्रेन के लकड़ी के चर्च |
| मानदंड | सांस्कृतिक: (iii), (iv) |
| सन्दर्भ | 1424-016 |
| शिलालेख | 2013 (37 सत्र) |
| क्षेत्र | 0.25 हे॰ (0.62 एकड़) |
| मध्यवर्ती क्षेत्र | 1.06 हे॰ (2.6 एकड़) |
| निर्देशांक | 50°3′19.22″N 23°58′55.97″E / 50.0553389°N 23.9822139°Eनिर्देशांक: 50°3′19.22″N 23°58′55.97″E / 50.0553389°N 23.9822139°E |
होली ट्रिनिटी चर्च (अंग्रेज़ी: Holy Trinity Church, Zhovkva) यूक्रेन के झोवक्वा क्षेत्र में स्थित एक लकड़ी से बना हुआ चर्च है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के लकड़ी के चर्च का हिस्सा है। यह चर्च पवित्र त्रिमूर्ति को समर्पित है। यहाँ आज भी प्रार्थना और धार्मिक कार्य किए जाते हैं। यह चर्च ग्रीक कैथोलिक चर्च से जुड़ा हुआ है। [1]
इतिहास
[संपादित करें]इसका 1720 में पुनर्निर्माण किया गया था। इस स्थान पर एक चर्च पहले हुआ करता था जो 1717 में जलकर नष्ट हो गया था और उसी स्थान पर तीन वर्ष बाद होली ट्रिनिटी चर्च का निर्माण किया गया।[2]
विवरण
[संपादित करें]इस संरचना में लकड़ी के तीन हिस्से और ईंटों से बना एक भंडार-कक्ष,घंटी घर भी शामिल है। यहाँ धार्मिक चित्रों से सजी एक दीवार हैं जिसे यूक्रेन की भाषा में आइकोनोस्टेसिस भी कहते हैं जिसमें लगभग 50 चित्र हैं। ये चित्र 18वीं शताब्दी की शुरुआत में इवान रुत्कोविच के चित्रकला और नक्काशी विद्यालय के प्रसिद्ध कलाकारों ने बनाए थे। आइकोनोस्टेसिस लिंडन की लकड़ी से बनाया गया है और इस पर इग्नाटियो स्टोबेन्स्की ने नक्काशी की थी। 1978–79 में इसकी मरम्मत और पुनर्स्थापना की गई थी। आज यह चर्च यूक्रेनी ग्रीक कैथोलिक चर्च के अंतर्गत आता है।[3] चर्च की दीवार पर कुछ पट्टिकाएँ भी लगी हैं। इन पर लिखा है कि यह इमारत 1720 में बनाया गया एक वास्तुकला स्मारक है। 21 जून 2013 को कंबोडिया में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 37वें अधिवेशन के दौरान पवित्र त्रिमूर्ति चर्च को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह चर्च पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के 16 लकड़ी के चर्चों में से एक है।[4][5]
चित्र दीर्घा
[संपादित करें]- लकड़ी के चर्च
- घंटाघर
- संत माइकल का आइकन
- पवित्र द्वार
- आइकोनोस्टेसिस
- मंडिलियन
- आंतरिक भाग का मनोरम दृश्य
- घंटी के ढांचे का दृश्य
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ castles.com.ua: «Троїцька церква в Жовкві». In: «Дерев'яні церкви Жовкви». (ukrainisch, abgerufen am 24. August 2022)
- ↑ "Wooden Churches of Ukraine". authenticukraine.com.ua (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-05-25.
- ↑ Rick (2018-04-14). "Rick The Traveller: Holy Trinity Tserkva in Zhovkva". Rick The Traveller. अभिगमन तिथि: 2020-08-28.
- ↑ Карпатські церкви стали спадщиною ЮНЕСКО // Українська правда / Історична правда. - Неділя, 23 червня 2013
- ↑ "Wooden Tserkvas of the Carpathian Region in Poland and Ukraine".
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- castles.com.ua: «झोवक्वा के लकड़ी के चर्च» (यूक्रेनी)
- whc.unesco.org: पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के लकड़ी के त्सेर्क्वास (अंग्रेज़ी)
| विकिमीडिया कॉमन्स पर पवित्र त्रिमूर्ति चर्च, झोव्क्वा से सम्बन्धित मीडिया है। |