सामग्री पर जाएँ

होरमज़्द प्रथम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होरमज़्द प्रथम
𐭠𐭥𐭧𐭥𐭬𐭦𐭣
ईरानियों एवं अनीरानियों के शहंशाह
होरमज़्द प्रथम का ड्रैकमा
आर्मीनिया के राजा
शासनावधिल॰252 – 270
पूर्ववर्तीतिरिडेट्स द्वितीय
उत्तरवर्तीनरसी
सासानी शहंशाह
शासनमई 270 – जून 271
पूर्ववर्तीशापूर प्रथम
उत्तरवर्तीबहराम प्रथम
निधनजून 271
पिताशापूर प्रथम
मातामिहरक की एक अनजान पुत्री
धर्मपारसी धर्म

होरमज़्द‐अर्दशीर, जिसे प्रायः होरमज़्द प्रथम (मध्य फ़ारसी: 𐭠𐭥𐭧𐭥𐭬𐭦𐭣) के नाम से जाना जाता है, सासानी साम्राज्य का तीसरा शहंशाह था, जो मई 270 से जून 271 तक राज किया। वह शापूर प्रथम का तीसरा पुत्र था, जिसके अधिकार के तहत वह आर्मीनिया राज्य का राजा बना और अपने पिता के साथ रोमन साम्राज्य के विरुद्ध लड़ा। होरमज़्द ने अपने नाम का एक शहर होरमज़्द‐अर्दशीर (अहवाज़) को निर्मित किया। उसने पारसी पुजारी कर्तीर को मोबद (मुख्यपुजारी) का पद दिया तथा मानी को अपने धर्म का उपदेश देने की अनुमति दी।

होरमज़्द ने साम्राज्य के सम्राट को आधिकारिक उपाधि "ईरानियों एवं अनीरानियों के शहंशाह" दिया, पहले वह "ईरानियों के शहंशाह" था। होरमज़्द प्रथम का उत्तराधिकारी उसका बड़ा भाई बहराम प्रथम था।