सामग्री पर जाएँ

होम्बाले फ़िल्म्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होम्बाले फ़िल्म्स
कंपनी प्रकारनिजी कंपनी
उद्योगमनोरंजन
स्थापित2012
स्थापकविजय किरागंदुर
मुख्यालय,
प्रमुख लोग
  • विजय किरागंदुर
  • चालुवे गौड़ा
उत्पादचलचित्र
प्रभाग
वेबसाइटhombalefilms.com

होम्बाले फ़िल्म्स (अंग्रेज़ी: Hombale Films) एक भारतीय फ़िल्म निर्माण कंपनी है। इसे मुख्य रूप से केजीएफ फ्रैंचाइज़ी, कांतारा और सालार फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी की स्थापना विजय किरागंदूर ने की थी और इसका नाम पुनीत राजकुमार ने रखा था। पुनीत ने कंपनी के साथ 3 फिल्मों में सहयोग किया था।[1]

होम्बाले फ़िल्म्स की स्थापना बेंगलुरु के उद्यमी विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने की थी। होम्बाले फ़िल्म का पहला प्रोडक्शन प्रयास 2014 में कन्नड़ फ़िल्म निन्निन्दले थी, जिसमें पुनीत राजकुमार ने अभिनय किया था। कंपनी द्वारा निर्मित अगली फ़िल्म 2015 की यश अभिनीत मास्टरपीस थी। उनका तीसरा निर्माण संतोष आनंद्रम द्वारा निर्देशित फ़िल्म राजाकुमार थी, जो उस समय सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फ़िल्म बन गई थी। यह फ़िल्म कर्नाटक बॉक्स ऑफ़िस पर 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ हिट रही।[2]

होम्बाले की चौथी फ़िल्म केजीएफ़ : चैप्टर 1 थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। यह फ़िल्म भारत भर में पाँच भाषाओं (कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी) में रिलीज़ हुई थी। केजीएफ़ : चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी सफल रही। यह दुनिया भर में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली कन्नड़ फ़िल्म बन गई थी। यह अब कन्नड़ सिनेमा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है।[3][4]

होम्बाले फ़िल्म्स ने पुनीत राजकुमार के तीसरे सहयोग के साथ 2021 में युवारत्ना फ़िल्म का निर्माण किया। युवरत्न को 1 अप्रैल 2021 को कन्नड़ और तेलुगू में रिलीज़ किया गया, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे शीघ्र ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दिया गया।[5] युवरत्न से होम्बाले फ़िल्म्स ने संगीत निर्माण में अपना पहला कदम रखा।

फिल्मोग्राफी

[संपादित करें]
होम्बेल फ़िल्म्स के निर्माणों की सूची
वर्ष फ़िल्म निर्देशक भाषा
2014 निन्निन्दले जयंत सी. परांजी कन्नड़
2015 मास्टरपीस मंजू मंदाव्या
2017 राजकुमार संतोष आनंद्रम
2018 केजीएफ़ : चैप्टर 1 प्रशांत नील
2021 युवारत्ना संतोष आनंद्रम
2022 केजीएफ़ : चैप्टर २ प्रशांत नील
कांतारा ऋषभ शेट्टी
2023 राघवेंद्र स्टोर्स संतोष आनंद्रम
धूमम पवन कुमार मलयालम
सालार भाग 1 - सीजफायर प्रशांत नील तेलुगू
2024 युवा संतोष आनंद्रम कन्नड़


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. एम वी, विवेक. "The rise and rise of Hombale Films". डेक्कन हेराल्ड. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  2. वेदांत. "Hombale Films: Taking Sandalwood to another level". NewsKarnataka. Archived from the original on 5 अक्टूबर 2022. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  3. "KGF: Chapter 2 - This Bollywood actor to boost box office collections of Yash starrer?". ZeeBiz. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  4. "Yash reveals he has approached Sanjay Dutt for KGF Chapter 2". इंडिया टुडे. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  5. "Puneet Rajkumar's next titled 'Yuvarathna'". द टाइम्स ऑफ इंडिया. Retrieved 16 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]