सामग्री पर जाएँ

हेस्नाम कन्हाईलाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हेस्नाम कन्हाईलाल

हेस्नाम कन्हाईलाल
जन्म 17 जनवरी 1941
मणिपुर, भारत
मौत 6 अक्टूबर 2016(2016-10-06) (उम्र 75 वर्ष)
इम्फाल, मणिपुर, भारत
पेशा कला थिएटर
जीवनसाथी साबित्री हेस्नाम

हेस्नाम कन्हाईलाल (17 जनवरी 1941 – 6 अक्तूबर 2016)मणिपुर से एक प्रसिद्ध भारतीय रंगमंच निर्देशक थे। वे ‘कलाक्षेत्र मणिपुर’ के संस्थापक-निदेशक थे। ‘मेमायर्स ऑफ अफ्रीका’, ‘कर्ण’, ‘पेबेट’ ‘डाकघर’, ‘अचिन गायनेर गाथा’ तथा ‘द्रोपदी’ आदि उनकी चर्चित नाट्य प्रस्तुतियां हैं। महाश्वेता देवी की कहानी पर आधारित उनकी प्रस्तुति द्रोपदी अत्यंत प्रशंसित और विवादित रही है। उन्हें वर्ष 1985 में संगीत नाटक अकादमी, वर्ष 2004 में पद्मश्री तथा वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे संगीत नाटक अकादमी के फेलो भी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में भारतीय रंगमंच की विविधिता को समृद्ध किया है। उनकी मृत्यु 6 अक्टूबर, 2016 को मणिपुर की राजधानी इम्फालमें हो गयी।[1][2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Manipur's Heisnam Kanhailal for Tanveer Sanman award" [मणिपुर के हेस्नाम कन्हाईलाल को तनवीर सन्मान पुरस्कार] (in अंग्रेज़ी). डीएनए. 2 दिसंबर 2011. ..Manipur's Heisnam Kanhailal for Tanveer Sanman award ... {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  2. "SNA: List of Akademi Awardees" [एसएनए: अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची]. संगीत नाटक अकादमी आधिकारिक जालस्थल. Archived from the original on 27 जुलाई 2011. Retrieved 13 अक्तूबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]