हेमचन्द्र कानूनगो
| हेमचन्द्र दास कानूनगो | |
|---|---|
|
हेमचन्द्र दास कानूनगो | |
| जन्म |
हेमचन्द्र दास कानूनगो 04 अगस्त 1871 राधानगर, पश्चिम मिदनापुर[1] (अब पश्चिम बंगाल के बेलदा में) |
| मौत |
अप्रैल 8, 1951 (उम्र 79 वर्ष) मिदनापुर |
| उपनाम | बिपलवी द्रोनाचार्य |
| शिक्षा | मिदनापुर टाउन स्कूल |
| शिक्षा की जगह | कलकत्ता कला महाविद्यालय |
| प्रसिद्धि का कारण | भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन, अनुशीलन समिति, युगान्तर |
| जीवनसाथी | शरत कुमारी देवी (वि॰ 1887) |
हेमचन्द्र दास कानूनगो (4 अगस्त 1871 - 8 अप्रैल 1951) एक भारतीय राष्ट्रवादी और अनुशीलन समिति के सदस्य थे।[2] उन्होंने 1907 में पेरिस की यात्रा की, जहाँ उन्होंने निर्वासित रूसी क्रांतिकारियों से पिक्रिक एसिड बमों को इकट्ठा करने की तकनीक सीखी। उन्होंने इस ज्ञान का प्रसार ब्रिटिश राज और विदेशों में निवासरत भारतीय राष्ट्रवादी संगठनों में किया। 1908 में, कानूनगो अलीपुर बम मामले में अरविन्द घोष के साथ प्रमुख सह-अभियुक्तों में से एक थे। उन्हें अंडमान में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। लेकिन 1921 में उन्हें रिहा कर दिया गया था।[3][4] काजी नजरुल इस्लाम ने उनके द्वारा प्रसारित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के लिए जो उन्होंने उस समय के कई नवोदित क्रांतिकारियों को प्रदान की थी, उन्हें "बिप्लवी द्रोणाचार्य" की सम्मानीय उपाधि प्रदान की थी।[5] प्रायः उन्हें क्रांतिकारी आंदोलन के शुरुआती चरण का सबसे प्रमुख व्यक्ति माना जाता है।[6][7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Samsad Bangali Charitabhidhan (Bengali ed.), Subodh Chandra Sengupta and Anjali Bose, Sahitya Samsad, Calcutta, 1976, p. 604
- ↑ "জাতীয় পতাকার প্রথম রূপকার হেমচন্দ্র কানুনগো আজও ইতিহাসে উপেক্ষিত". News18 Bengali (Bengali भाषा में). 2022-08-10. मूल से से 15 अगस्त 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2022-08-10.
- ↑ "Personalia / Hemchandra Kanungo Das". auromaa.org. अभिगमन तिथि: 2022-08-09.
- ↑ Bandyopādhyāẏa, Śekhara (2004). From Plassey to Partition: A History of Modern India (अंग्रेज़ी भाषा में). Orient Blackswan. ISBN 978-81-250-2596-2.
- ↑ Chanda, Ranjan. "বিপ্লবী হেমচন্দ্র কানুনগোকে তো চেনেন, কিন্তু জানেন তার আরও একটা পরিচয় ছিল?". News18 Bengali. मूल से से 9 अगस्त 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 अप्रैल 2026.
- ↑ Sarkar, Sumit (2014). Modern India (अंग्रेज़ी भाषा में). Pearson Education India. ISBN 978-93-325-4085-9.
- ↑ "Welcome to Midnapore.in - Freedom Fighters of Midnapore". www.midnapore.in. अभिगमन तिथि: 2025-12-18.