सामग्री पर जाएँ

हुसैनसागर एक्सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
१२७०२ हुसैनसागर एक्सप्रेस - कोच स१

भारत के सबसे लोकप्रिय रेलगाड़ियों में एक हुसैनसागर एक्सप्रेस, हैदराबाद और मुंबई के बीच चलती हैं। यह ट्रैन रेलवे जोन के दक्षिण मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आता हैं, जैसा की हमलोग जानते हैं यह जोन अपनी रेलगाड़ियों के साफ़ सफाई एवं समय-पालन के लिए प्रसिद्ध हैं। 1993 के मध्य में इस ट्रैन की शुरुआत हैदराबाद एवं दादर के बीच हुआ था। प्रारम्भ के दिनों में यह ट्रैन हफ्ते में दो बार चलती थी लेकिन जल्द ही 1994 में ये ट्रैन प्रतिदिन चलने लगी। इस ट्रैन ने पहले से ही चलने वाली मीनार एक्सप्रेस (2001/2102) का स्थान ले लिया, जो बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनस एवं सिकंदराबाद के बीच चलती थी।[1]

एटीमोलोग्य

[संपादित करें]

इस ट्रैन का नामकरण हुसैन सागर झील, हैदराबाद (भारत ) के नाम पर किया गया था, जिसका निर्माण हज़रत हुसैन शाह वाली ने १५६२ में इब्राहिम क़ुली कुतब शाह के  शासन काल में किया था। आज भी ये झील हैदराबाद की शान मानी जाती हैं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।[2]

ये ट्रैन मुंबई से रात के 21.50 में खुलती है, एवं दुसरे दिन दोपहर को 12.10 मिनट्स पे हैदराबाद पहुँचती हैं। ये ट्रैन कुल १७ जगहों पे रूकती हैं एवं शोलापुर में ये सबसे देर १० मिनट के लिए रूकती हैं। अपने पूरे सफर के दौरान ये ट्रैन 790 किलोमीटर (410 मील ) की दूरी तय करती हैं। यह ट्रैन कुल मिलकर 13 घण्टे 45 मिनट का समय लेती हैं। इस ट्रैन की परिचालन गति 58.7 Km/h की हैं। हैदराबाद से ये दिन के 2:45 में खुलती हैं एवं मुंबई दुसरे दिन सबेरे 4:55 में पहुँचती हैं।[3]

इस ट्रैन में स्लीपर क्लास के 10 डिब्बे, ३ ऐ सी के 2 डिब्बे, 2 ऐ सी का 1 डिब्बा, 1 ऐ सी +2 ऐ सी मिश्रित 1 डिब्बा एवं जनरल क्लास के 4 डिब्बे हैं। इस ट्रैन की टिकिटों की बुकिंग आई आर सी टी सी के वेबसाइट से होती हैं एवं इसमें स्लीपर क्लास का भाड़ा 425 रुपया ($7), 3 ऐ सी का 1125 रुपया (18$), 2 ऐ सी 1590 रुपया ($26), 1 ऐ सी 2695 रुपया (44$) हैं।[4]

अपने समयबद्धता के चलते ये ट्रैन काफी पॉपुलर हैं एवं इसलिए यात्रिओं के बीच इसकी मांग कभी कम नहीं होती। मुंबई एवं हैदराबाद दोनों जगहों पर काफी लोग काम करते है इसलिए इसमें रिज़र्वेशन काफी मुश्किल से मिलता हैं। देश के दो महत्वपूर्ण व्यापारिक जगहों के ये जोड़ती हैं अत ये बात स्वाभाविक हैं कि इस ट्रैन में भीड़ होगी ही। हैदराबाद एक्सप्रेस के अपेक्षा इसे काफी लोग पसंद करते हैं एवं सोलापूर के लोगों के बीच भी इस ट्रैन की काफी मांग रहती हैं।

इस ट्रैन में पैंट्री कार की भी व्यवस्था हैं एवं इससे आई आर सी टी सी के द्वारा इसकी भी व्यवस्था की जाती हैं। इसमें हैदराबाद के तहजीब को ध्यान में रखते हुए काफी लजीज खाने परोसे जाते हैं। इस ट्रैन में उपलब्ध खाने के दीवाने भी काफी लोग हैं जो नियमित रूप से इस ट्रैन में सफर तय करते हैं। हुसैनसागर में सफर करना एक काफी सुखद अहसास देता हैं, ये बात केवल उनलोगों को समाज में आएगी जिन्होंने इसमें सफर किया हैं।

काफी लोगों के मुह से एवं एक लोकोक्ति की तरह प्रचलित ये स्लोगन हम सबने सुना हैं कि “भारतीय रेल आम भारतीय की जीवन रेखा हैं ” ये बात इस ट्रैन पे काफी सटीक बैठती हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "हुसैनसागर एक्सप्रेस (2701)". इंडियारेलइन्फो .कॉम. 2 अप्रैल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2015. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)
  2. "हुसैनसागर एक्सप्रेस (2702)". इंडियारेलइन्फो .कॉम. 2 अप्रैल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2015. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)
  3. "हुसैनसागर एक्सप्रेस". 30 मार्च 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2015. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)
  4. "हुसैनसागर एक्सप्रेस". इ रेल.इन. 24 सितंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2015. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)