हुमायूं अशरफ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हुमायूं अशरफ
जन्म 2 मई 1986 (1986-05-02) (आयु 37)
कराची, पाकिस्तान
राष्ट्रीयता पाकिस्तानी
पेशा अभिनेता
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

हुमायूं अशरफ (उर्दु: ہمایوں اشرف), एक युवा, पाकिस्तानी अभिनेता हैं, जिन्होनें मेरे खुदा और हमनशीं जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है।[1] हुमायूं ने पाकिस्तान टेलीविजन उद्योग में अपनी शुरुआत 2012 के धारावाहिक "एक तमन्ना लाहासिल सी" से की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। उन्हें मुख्य रूप से धारावाहिक "मेरे खुदा" में निभाई गई भूमिका के लिए जाना जाता है। वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म "सच" उनकी पहली फिल्म थी। सच एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली थी।[2] 2013 में हुमायूं को "इश्क हमारी गलियों में" में निभाई गयी उनकी "हारुन" की भूमिका के लिए "सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक अभिनेता" का "हम पुरस्कार" मिला था।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Humayun Ashraf Biography | Tv.com.pk". www.tv.com.pk. अभिगमन तिथि 2015-12-05.
  2. "'Sacch' — a film about adopted children's struggle to belong". Daily Times (अंग्रेज़ी में). 2019-12-26. अभिगमन तिथि 2019-12-28.
  3. "Exclusive Pictures 2nd HUM TV Awards 2014". topstars.com.pk (English में). मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2015.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)