हीराकुद बाँध

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हीराकुंड परियोजना से अनुप्रेषित)
चित्र:PratikDam Panorama.jpg
हीराकुद बाँध के जलरोधक द्वार
हीराकुद बाँध is located in ओडिशा
हीराकुद बाँध
ओडिशा में की स्थिति
आधिकारिक नामହୀରାକୁଦ ବନ୍ଧ (हीराकुण्ड बांध)
स्थानसम्बलपुर से 16.5 किमी
निर्देशांक21°34′N 83°52′E / 21.57°N 83.87°E / 21.57; 83.87निर्देशांक: 21°34′N 83°52′E / 21.57°N 83.87°E / 21.57; 83.87
निर्माण आरम्भ1947
आरम्भ तिथि1957
निर्माण लागत1.01 billion Rs in 1953
बाँध एवं उत्प्लव मार्ग
प्रकारComposite dam and reservoir
घेरावMahanadi River
~ऊँचाई60.96 मी॰ (200 फीट)
लम्बाई4.8 कि॰मी॰ (3 मील) (main section)
25.8 कि॰मी॰ (16 मील) (entire dam)
उत्प्लव मार्ग64 sluice-gates, 34 crest-gates
उत्प्लव मार्ग क्षमता42,450 cubic metres per second (1,499,000 घन फुट/सेकंड)
जलाशय
कुल क्षमता5,896,000,000 मी3 (4,779,965 acre⋅ft)
जलग्रह क्षेत्र83,400 कि॰मी2 (32,201 वर्ग मील)
पावर स्टेशन
टर्बाइन्सPower House I (Burla): 2 x 49.5 MW, 3 x 37.5 MW, 2 x 32 MW Kaplan-type
Power House II (Chiplima): 3 x 24 MW[1]
स्थापित क्षमता347.5 MW[1]
हीराकुद बाँध का विहंगम दृश्य

हीराकुद बाँध ओड़िशा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है। यह सम्बलपुर से 15 किमी दूर है। 1957 में महानदी पर निर्मित यह बाँध संसार का सबसे बड़ा एवं लंबा बांध है। इसकी कुल लम्बाई 25.8 किमी० है। इस बाँध के पीछे विशाल जलाशय है जो एशिया का सबसे बड़ा कृत्रिम झील है।

यह परियोजना भारत में शुरू की गयी कुछ आरम्भिक परियोजनाओं में से एक है। बाईं ओर लामडूंगरी पहाड़ी से लेकर 4.8 किमी० दूर चंदीली पहाड़ी तक मुख्य बाँध है। इसके दोनों तरफ दो अवलोकन मीनार हैं, गाँधी मीनार व नेहरू मीनार। इसके जलाशय की तट रेखा 639 किमी० लम्बी है। इस बाँध को बनाने में इस्तेमाल हुए मृदा, कंक्रीट व अन्य सामग्री से कश्मीर से कन्याकुमारी तथा अमृतसर से डिब्रूगढ़ तक करीब आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा सकती थी। हीराकुण्ड की झील एशिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील है। इस बांध की लंबाई 4801मीटर है जिसमे 810 करोड़ घन मीटर जल संचित होता है। इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण एवं विद्युत उत्पादन करना है।

यह बांध विश्व का सबसे बड़ा एवं लंबा बांध है। हीराकुंड परियोजना पर हीराकुंड के अलावा दो और बांध उपस्थिति हैं।

1- टिक्करपाड़ा बांध 2- नाराज बांध

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; power नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।