हिस्पर मुज़ताग़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिस्पर मुज़ताग़ शृंखला
Hispar Muztagh
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से ली गई हिस्पर मुज़ताग़ की तस्वीर
देश गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर
पर्वतमाला काराकोरम
उच्चतम बिंदु दिस्तग़िल सर
 - ऊँचाई 7,885 मी. (25,869 फीट)
 - निर्देशांक 36°19′33″N 75°11′18″E / 36.32583°N 75.18833°E / 36.32583; 75.18833

हिस्पर मुज़ताग़ (Hispar Muztagh) काराकोरम पर्वत शृंखला की एक उपशृंखला है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर में शिमशाल घाटी, दक्षिण में हिस्पर हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुन्ज़ा घाटी है। बाल्तोरो मुज़ताग़ के बाद यह काराकोरम पर्वतों की दूसरी सबसे ऊँची शृंखला है। हिस्पर मुज़ताग़ का सबसे लम्बा पहाड़ ७,८८५ मीटर (२५,८६९ फ़ुट) ऊँचा 'दिस्तग़िल सर' नामक पर्वत है।[1] उइग़ुर भाषा में 'मुज़' (बर्फ़) और 'ताग़' (पर्वत) जोड़कर बने शब्द का अर्थ बर्फ़ीला-पर्वत होता है।

हिस्पर के कुछ प्रमुख शिखर[संपादित करें]

पर्वत ऊँचाई (मीटर) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उदग्रता (मीटर) मातृपर्वत सर्वप्रथम आरोहण
दिस्तग़िल सर
(Distaghil Sar)
7,885 25,869 36°19′33″N 75°11′18″E / 36.32583°N 75.18833°E / 36.32583; 75.18833 2,525 के२ 1960
खुनयंग छिश
(Khunyang Chhish)
7,823 25,666 36°12′19″N 75°12′28″E / 36.20528°N 75.20778°E / 36.20528; 75.20778 1,765 दिस्तग़िल सर 1971
कनजुत सर
(Kanjut Sar)
7,760 25,558 36°12′18″N 75°25′04″E / 36.20500°N 75.41778°E / 36.20500; 75.41778 1,690 खुनयंग छिश 1959
त्रिवोर
(Trivor)
7,577 24,859 36°17′15″N 75°05′10″E / 36.28750°N 75.08611°E / 36.28750; 75.08611 1,000 दिस्तग़िल सर 1960
पुमरी छिश
(Pumari Chhish)
7,492 24,580 36°12′40″N 75°15′10″E / 36.21111°N 75.25278°E / 36.21111; 75.25278 884 खुनयंग छिश 1979
युकशिन गर्दन सर
(Yukshin Gardan Sar)
7,469 24,505 36°15′00″N 75°22′30″E / 36.25000°N 75.37500°E / 36.25000; 75.37500 1,313 पुमारी छिश 1984
मोमहिल सर
(Momhil Sar)
7,414 24,324 36°19′04″N 75°02′11″E / 36.31778°N 75.03639°E / 36.31778; 75.03639 990 त्रिवोर 1964
यज़ग़िल गुम्बद दक्षिणी
(Yazghil Dome South)
7,324 24,029 36°19′N 75°13′E / 36.317°N 75.217°E / 36.317; 75.217 <500 दिस्तग़िल सर अज्ञात
युतमरु सर
(Yutmaru Sar)
7,283 23,894 36°13′40″N 75°22′05″E / 36.22778°N 75.36806°E / 36.22778; 75.36806 620 युकशिन गर्दन सर 1980
लुपग़र सर
(Lupghar Sar)
7,200 23,622 36°20′52″N 75°00′57″E / 36.34778°N 75.01583°E / 36.34778; 75.01583 730 मोमहिल सर 1979
बुलारुंग सर
(Bularung Sar)
7,200 23,622 36°18′N 75°08′E / 36.300°N 75.133°E / 36.300; 75.133 <500 त्रिवोर अज्ञात

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.