हिम दानव
हिम दानव एक विशाल ग्रह है जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से भारी तत्वों से बना है, जैसे ऑक्सीजन, कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर। सौर मण्डल में दो हिम दानव ग्रह हैं: अरुण और वरुण ।
खगोलभौतिकी और ग्रह विज्ञान में "हिम" शब्द का प्रयोग वाष्पशील रासायनिक यौगिकों के लिए किया जाता है, जिनका हिमांक लगभग 100 K से अधिक होता है। जैसे पानी, अमोनिया, या मीथेन, जिनके हिमांक क्रमशः 273k, 195 k, और 91k हैं। 1990 के दशक में, यह निर्धारित किया गया था कि अरुण और वरुण विशाल ग्रहों की एक भिन्न श्रेणी मे हैं, जो अन्य विशाल ग्रहों, बृहस्पति और शनि से अलग थे, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बने गैस दानव हैं। [1]
अरुण और वरुण को अब हिम दानव ग्रह कहा जाता है। इनमें स्पष्ट ठोस सतह का अभाव होने के कारण ये मुख्यतः गैसों और तरल पदार्थों से बने होते हैं। जब ग्रहों के निर्माण के दौरान उनके घटक यौगिक मुख्यतः ठोस अवस्था में थे, या तो सीधे बर्फ के रूप में या जलीय बर्फ में। आज, अरुण और वरुण में हिम रूपी पानी बहुत अल्प बचा है। इसके इतर, पानी मुख्य रूप से सुपरक्रिटिकल तरल पदार्थ के रूप में उपस्थित रहता है। अरुण और वरुण में द्रव्यमान के हिसाब से केवल 20% हाइड्रोजन और हीलियम है, जबकि सौरमंडल के गैसीय दानवों बृहस्पति और शनि में द्रव्यमान के हिसाब से 90% से अधिक हाइड्रोजन और हीलियम है।
- ↑ D'Angelo, G.; Weidenschilling, S. J.; Lissauer, J. J.; Bodenheimer, P. (2021). "Growth of Jupiter: Formation in disks of gas and solids and evolution to the present epoch". Icarus. 355. आर्काइव:2009.05575. बिबकोड:2021Icar..35514087D. डीओआई:10.1016/j.icarus.2020.114087. एस2सीआईडी 221654962.