हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नवम्बर २०१२ में हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुआ चुनाव था। कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत हासिल की। ६८ सीटो में से ३६ सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई।

चुनाव के परिणामों की घोषणा 20 दिसम्बर 2012 को की गई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों हेतु मतदान हुआ। कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 26 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीय 5 सीटों पर और हिमाचल लोकहित कांग्रेस 1 सीट पर विजयी रही। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 78 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की। वीरभद्र सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के ईश्वर रोहल को 20 हजार मतों से पराजित किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के नरिन्दर ठाकुर को 9500 मतों से पराजित किया। प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल के चार सहयोगी नरिन्दर बरागटा, खिमी राम, कृष्ण कुमार और रोमेश धवला चुनाव हार गए, जबकि प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल सहयोगी गुलाब सिंह, मोहिन्दर सिंह, जयराम ठाकुर, रविन्दर सिंह रवि, सरवीन चौधरी और ईश्वर दास धीमान चुनाव जीते।

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव २०१२ परिणाम
राजनीतिक दल (संक्षिप्त नाम) सदस्यों की संख्या
कांग्रेस ३६
भाजपा २६
निर्दलीय
कुल ६८

निर्वाचन क्षेत्र[संपादित करें]

निर्वाचन क्षेत्र संख्या नाम आरक्षित (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति जिला निर्वाचक (2012)[उद्धरण चाहिए] लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र[1][2]
चुरह अनुसूचित जाति चंबा 59,909 कांगड़ा
भरमौर अनुसूचित जनजाति चंबा 62,584 मंडी
चंबा चंबा ६६,९८३ कांगड़ा
डलहौजी चंबा 58,803 कांगड़ा
5 भटियात चंबा 63,719 कांगड़ा
6 नूरपुर कांगड़ा 73,605 कांगड़ा
7 इंदौरा अनुसूचित जाति कांगड़ा 73,046 कांगड़ा
8 फतेहपुर कांगड़ा 71,362 कांगड़ा
9 जवाली कांगड़ा 80,230 कांगड़ा
10 देहरा कांगड़ा 69,138 हमीरपुर
11 जसवां परागपुर कांगड़ा 66,693 हमीरपुर
12 ज्वालामुखी कांगड़ा 63,906 कांगड़ा
13 जयसिंहपुर अनुसूचित जाति कांगड़ा 71,973 हिमाचल
14 सुलह कांगड़ा 87,091 कांगड़ा
15 नगरोटा कांगड़ा 73,578 कांगड़ा
16 कांगड़ा कांगड़ा 66,763 कांगड़ा
17 शाहपुर कांगड़ा ७१४३० कांगड़ा
18 धर्मशाला कांगड़ा 62,727 कांगड़ा
19 पालमपुर कांगड़ा 62,593 कांगड़ा
20 बैजनाथ अनुसूचित जाति कांगड़ा ७३,१६८ कांगड़ा
21 लाहौल और स्पीति अनुसूचित जनजाति लाहौल और स्पीति २२,०७७ मंडी
22 मनाली कुल्लू 59,876 मंडी
23 कुल्लू कुल्लू 72,473 मंडी
24 बंजार कुल्लू 60,076 मंडी
25 आनी अनुसूचित जाति कुल्लू 70,338 मंडी
26 करसोग अनुसूचित जाति मंडी 60,000 मंडी
27 सुंदरनगर मंडी 66,482 मंडी
28 नाचन अनुसूचित जाति मंडी 69,782 मंडी
29 सिराज मंडी 67,549 मंडी
30 दरंग मंडी 71,977 मंडी
31 जोगिन्द्रनगर मंडी 83,449 मंडी
32 धरमपुर मंडी 67,430 मंडी
33 मंडी मंडी 63,727 मंडी
34 बल्ह अनुसूचित जाति मंडी 64,741 मंडी
35 सरकाघाट मंडी 75,777 मंडी
36 भोरंज अनुसूचित जाति हमीरपुर 70,601 हमीरपुर
37 सुजानपुर हमीरपुर ६४,२०८ हमीरपुर
38 हमीरपुर हमीरपुर 65,202 हमीरपुर
39 बड़सर हमीरपुर ७४९५० हमीरपुर
40 नादौन हमीरपुर 79,759 हमीरपुर
41 चिन्तपूर्णी अनुसूचित जाति उना 70,998 हमीरपुर
42 गगरेट उना 68,803 हमीरपुर
43 हरोली उना ७०,१९२ हमीरपुर
44 उना उना 69,527 हमीरपुर
45 कुटलेहड़ उना ७१,००८ हमीरपुर
46 झंडूता अनुसूचित जाति बिलासपुर 65,435 हमीरपुर
47 घुमारवीं बिलासपुर 73,614 हमीरपुर
48 बिलासपुर बिलासपुर 70,587 हमीरपुर
49 श्री नैना देवी जी बिलासपुर 60,521 हमीरपुर
50 अर्की सोलन 75,692 शिमला
51 नालागढ़ सोलन ७३८८८ शिमला
52 दून सोलन 52,466 शिमला
53 सोलन अनुसूचित जाति सोलन 70,764 शिमला
54 कसौली अनुसूचित जाति सोलन ५६२९६ शिमला
55 पछाद अनुसूचित जाति सिरमौर 61,605 शिमला
56 नाहन सिरमौर 65,821 शिमला
57 श्री रेणुकाजी अनुसूचित जाति सिरमौर 57,058 शिमला
58 पौंटा साहिब सिरमौर 63,743 शिमला
59 शिलाई सिरमौर 56,307 शिमला
60 चौपाल शिमला 64,056 शिमला
61 ठियोग शिमला ७२,९९७ शिमला
62 कुसुम्पटी शिमला 56,991 शिमला
63 शिमला शिमला 48,263 शिमला
64 शिमला ग्रामीण शिमला 66,858 शिमला
65 जुब्बल-कोटखाई शिमला 61,657 शिमला
66 रामपुर अनुसूचित जाति शिमला 65,088 शिमला
67 रोहड़ू अनुसूचित जाति शिमला 63,603 शिमला
68 किन्नौर अनुसूचित जनजाति किन्नौर ५०,०७६ शिमला

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 14 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 19 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2013.