ढुङ्गे धारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हिटी से अनुप्रेषित)

ढुंगे धारा ( नेपाली में ) या हिटी ( नेवारी में) नेपाल में पाया जाने वाला एक पारम्परिक पत्थर से निर्मित पीने के पानी का फव्वारा है। यह एक जटिल नक्काशीदार पत्थर से निर्मित जलमार्ग है जिससे होकर भूमिगत स्रोतों से आने वाला पानी निर्बाध रूप से बहता रहता है। नेपाल के प्राचीन और मध्यकालीन शासक ढुंगे धारा के निर्माण और उसके माध्यम से पेय जल की व्यापक आपूर्ति करते आये हैं। ढुंगे धारा को तालाबों और और नहरों से जल मिलता है। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पाइपों द्वारा जल आपूर्ति की व्यवस्था के प्रचलन के पश्चात यह पुरानी प्रणाली जीर्ण-शीर्ण हो गई है और इसके कुछ हिस्से हमेशा के लिए खो गए हैं। फिर भी, नेपाल के बहुत से लोग आज भी पुरानी हिटियों पर पर ही निर्भर हैं।

पाटन में मंगा हिटी

चित्रावली[संपादित करें]