हिचकी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिचकी
The poster features Rani Mukerji Rabdi and the title appears at bottom.
फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
लेखक अंकुर चौधरी (संवाद)
पटकथा
  • अंकुर चौधरी
  • सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
  • अंबर हड़प
  • गणेश पण्डित
कहानी
  • अंकुर चौधरी
  • सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
  • अंबर हड़प
  • गणेश पण्डित
निर्माता मनीष शर्मा
अभिनेता रानी मखर्जी
छायाकार अविनाश अरुण
संपादक श्वेता वेंकट मैथ्यू
संगीतकार (संगीत)
जसलीन रॉयल
(पार्श्व संगीत )
हितेश सोनिक
निर्माण
कंपनी
वितरक यश राज फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
२३ मार्च २०१८ (भारत)
१२ अक्टूबर २०१८ (चीन)
लम्बाई
११६ मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹१२ करोड़ (यूएस $१.७ मिलियन)[3]
कुल कारोबार ₹२३१.७७ करोड़ (यूएस $३६ मिलियन)

हिचकी २०१८ की एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है, जो सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित है और बैनर यश राज फ़िल्म्स के तहत मनीष शर्मा द्वारा निर्मित है। यह ब्रैड कोहेन की आत्मकथा फ्रंट ऑफ़ द क्लास: हाउ टौरेटे सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड का एक भारतीय अनुकूलन है। यश राज फिल्म्स ने इस आत्मकथा के अधिकार हासिल किये,[4] और स्वयं कोहेन भी फ़िल्म के निर्माण के दौरान सलाह देते रहे थे।

हिचकी में रानी मुखर्जी ने टौरेटे सिंड्रोम से ग्रसित एक शिक्षक की भूमिका निभाई है, जो कुछ वंचित छात्रों के समूह को शिक्षित करके स्वयं को साबित करना चाहती है। फ़िल्म का ट्रेलर १९ दिसंबर २०१७ को लॉन्च किया गया था,[5] और फिर २३ मार्च २०१८ को इसे विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था;[6] समीक्षकों से इसे आम तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। १६ जून २०१८ को शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में हिचकी को भी प्रदर्शित किया गया था।[7][8]

यह चार साल के अंतराल के बाद रिलीज़ हुई मुखर्जी की पहली फ़िल्म है। ₹१२ करोड़ (यूएस $१.७ मिलियन) के सीमित बजट पर निर्मित इस फ़िल्म ने दुनिया भर में २३१.७७ करोड़ (यूएस $३६ मिलियन) रुपये कमाए, जिनमें से अधिकांश चीन से आए हैं। यह २०१८ की पांच सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक है, और साथ ही किसी महिला नायक की मुख्य भूमिका वाली तीसरी सर्वकालिक उच्चतम कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म है।

पात्र[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

हिचकी
ध्वनि-पट्टी जसलीन रॉयल द्वारा
जारी २० फरवरी २०१८[9]
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लंबाई २०:३२
भाषा हिन्दी
लेबल यश राज म्यूजिक
निर्माता आदित्य चोपड़ा

फ़िल्म में संगीत जसलीन रॉयल ने दिया है, जबकि पार्श्व संगीत हितेश सोनिक ने दिया है। राज शेखर, जयदीप साहनी, नीरज राजावत, आदित्य शर्मा तथा डेविड क्लिटोन ने फ़िल्म के गीत लिखे हैं। सात गीतों वाली फ़िल्म की संगीत एल्बम को यश राज म्यूजिक द्वारा २० फरवरी २०१८ को जारी किया गया था।[9]

सभी जसलीन रॉयल द्वारा संगीतबद्ध।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."ओये हिचकी"जयदीप साहनीहर्षदीप कौर२:३४
2."मैडमजी गो ईज़ी"राज शेखर, डेविड क्लिटोनबेनी दयाल, डेविड क्लिटोन२:४८
3."खोल दे पर"राज शेखरअरिजीत सिंह३:१३
4."तेरी दास्ताँ"नीरज राजावतजसलीन रॉयल३:४३
5."फिर क्या है गम"आदित्य शर्मा, नीरज राजावतशिल्पा राव२:५९
6."सोल ऑफ़ हिचकी"जयदीप साहनीहर्षदीप कौर२:००
7."नैनास थीम (इंस्ट्रुमेंटल)"जसलीन रॉयलजसलीन रॉयल३:१५
कुल अवधि:२०:३२

परिणाम[संपादित करें]

पुरस्कार[संपादित करें]

पुरस्कार तिथि श्रेणी नामांकित परिणाम
दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस पुरस्कार[10] २१ अप्रैल २०१८ सोशली कॉन्ससियस परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर रानी मुखर्जी जीत
इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबोर्न[11] 10 August 2018 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म हिचकी नामित
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा नामित
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी जीत
एक्सेलेंस इन सिनेमा जीत
डब्लूसीआरसी इंटेरनेशनल प्राइड पुरस्कार[12] २६ अगस्त २०१८ एक्टर ऑफ़ द ईयर जीत

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sharma, Priyanka (27 February 2017). "Rani Mukerji on her comeback film Hichki: Wanted a script that would challenge and excite me". The Indian Express. मूल से 28 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 March 2017.
  2. PTI (27 February 2017). "Rani Mukerji to make comeback with 'Hichki'". The Hindu. मूल से 7 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 March 2017.
  3. Taran Adarsh [@taran_adarsh] (22 March 2018). "#Hichki screen count... India: 953 Overseas: 343 Worldwide total: 1296 screens #Hichki economics... Cost of Production: ₹ 12 cr Prints & Advertising: ₹ 8 cr Total: ₹ 20 cr" (Tweet). अभिगमन तिथि 23 March 2018 – वाया Twitter.
  4. Deccan Chronicle (20 December 2017). "The makers of Rani Mukerji's Hichki rebuff the claim of plagiarism". Deccan Chronicle. मूल से 21 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2017.
  5. India TV Entertainment Desk (19 December 2017). "Hichki trailer launch: Rani Mukerji comfortable romancing younger actors on screen, see pics". India TV. Independent News Service. मूल से 22 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 December 2017.
  6. PTI (15 September 2017). "Thugs of Hindostan, Tiger Zinda Hai, Hichki release dates announced by YRF: Here's when they come to theatres". Showsha. Firstpost. मूल से 14 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2018.
  7. "Rani Mukerji's Hichki China-Bound, Will Be Screened At Shanghai Film Fest". NDTV. मूल से 10 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  8. "Rani Mukerji starrer Hichki receives standing ovation at Shanghai International Film Festival". The Indian Express. मूल से 3 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  9. "Hichki (Original Motion Picture Soundtrack)". iTunes. मूल से 15 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  10. "Dadasaheb Phalke Excellent Awards 2018". मूल से 5 सितंबर 2018 को पुरालेखित.
  11. "Indian Film Festival Melbourne". www.iffm.com.au. मूल से 14 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-13.
  12. "WCRC INTERNATIONAL 2018". मूल से 5 सितंबर 2018 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]