सामग्री पर जाएँ

हिक्की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिक्की
अन्य नामलव बाईट
Hickeys on the neck
उच्चारण
  • Hick-ee
विशेषज्ञता क्षेत्रDermatology
लक्षणत्वचा पर लाल या बेंगनी रंग की नील पड़ना
अवधि3-14 days
कारणsuction on skin
मृत्यु संख्याप्रणय दंतक्षत

हिक्की (hickey अथवा hickie) एक अंग्रेज़ी शब्द है जिसके तुल्य हिन्दी शब्द प्रणय दंतक्षत (love bite) है। ब्रितानी अंग्रेज़ी में तुल्य शब्द लव बाइट काम में लिया जाता है। यह त्वचा पर एक गहरा लाल या बैंगनी निशान होता है[1] जो तीव्र चूसने या हल्का काटने के कारण होता है।[2] हिक्की सामान्यतः गर्दन, हाथ या कान पर त्वचा के चूसने या चुम्बन से होने वाला कुचलन का निशान है। हालांकि यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है।[3]

निर्माण प्रकिया

[संपादित करें]

जब कोई व्यक्ति त्वचा पर चूसता और काटता है, तो दबाव से त्वचा के नीचे की छोटी रक्त वाहिकाएं और केशीकाए टूट जाती हैं। ये टूटी हुई रक्त वाहिकाएं छोटे रक्त धब्बे छोड़ती हैं जिन्हें पीटेकिया कहा जाता है।[4] इन रक्त धब्बों का समूह बड़ा गहरा धब्बा बनाता है, जो वास्तव में एक चोट (बरुईस) होती है। यह चोट बंद घाव की श्रेणी में शामिल होता है। समय के साथ यह चोट लाल या गहरे बैंगनी से पीले रंग में बदल सकती है। गहरे बैंगनी रंग होने के कारण इसे आम भाषा में नील पड़ना भी कहते है। क्योंकि रक्त वाहनियो में अशुद्ध रक्त बहता है जिससे रंग बेगनी होता और केशीकाओं में शुद्ध और अशुद्ध रक्त बहता है जिसके कारण लाल - बेंगनी रंग होता है।[5]

यदि सूजन और जलन महसूस हो रही है, तो हिक्की के प्रकट होने के पहले 1-2 दिनों में उस पर बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। बर्फ रक्तवाहिनी में सकूंचन कराकर रक्त दबाव को कम करती है। बर्फ के पैक को एक मुलायम वस्तु में लपेटें और दिन में कई बार 10 -15 मिनट के लिए इसे अपनी त्वचा पर रखें। ठंडी सिकाई आमतौर पर अधिक गंभीर चोटों पर सबसे अच्छा काम करती है। दूसरे दिन के बाद, आप हिक्की को ठंडी सिकाई के स्थान पर गर्म सिकाई कर सकते हैं। यदि हिक्की में सूजन या जलन नहीं है, तो आप इसे तुरंत गर्म सिकाई से इलाज कर सकते हैं।[6]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Definition of HICKEY". www.merriam-webster.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-04.
  2. McConnell, Lily Puckett,Liv (2016-09-14). "What is a Hickey? How to Get, Give, and Get Rid of Them". Teen Vogue (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-04.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  3. "hickie - Origin and meaning of hickie by Online Etymology Dictionary". www.etymonline.com.
  4. "Need To Get Rid of a Hickey ASAP? Try These 5 Tips". Health (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-04.
  5. Watson, Stephanie; Mitchell, Kristin. "What You Need to Know About a Hickey". WebMD (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-04.
  6. Pandey, Dr Shubham (2023-10-09). "How to Get Rid of Hickeys: Research-Backed Remedies and Prevention Tips". PharmEasy Blog (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 18 मार्च 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2024-07-04.