हास्य कविता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हास्य कविता हिन्दी साहित्य का वो रस है जिसे पढ़ने व सुनने में आनन्द की अनुभूति होती है। यह कविता का एक प्रकार है जिसके अन्य प्रकार निम्नलिखित हैं:

  1. श्रृंगार रस कविता
  2. हास्य रस कविता
  3. वीर रस कविता
  4. करुण रस कविता
  5. शांत रस कविता
  6. अद्भुत रस कविता
  7. भयानक रस कविता
  8. रौद्र रस कविता
  9. वीभत्स रस कविता

हास्य कविता में शब्दों द्वारा किसी के पहनावे, हाव-भाव, शारीरिक बनावट इत्यादि पर ध्यान केंद्रित करते हुए मन में हास्य रस (भाव ) उत्पन्न किया जाता है। हिन्दी में हास्य के प्रचलित कवियों में काका हाथरसी, अशोक चक्रधर, हुल्लड़ मुरादाबादी प्रसिद्ध हैं।

उदाहरण[संपादित करें]

  • नाना वाहन नाना वेषा ।

बिहसे सिव समाज निज देखा ।।