हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस

हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है जिसमें थायराइड ग्रंथि धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है।[1] इसे क्रोनिक लिम्फोसाइटिक थायरॉइडाइटिस भी कहा जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखाई देते। अधिक समय से पीड़ित होने पर व्यक्ति का थायरॉइड बढ़ सकता है और बिना दर्द वाले घेंघा रोग होने का खतरा रहता है।
संकेत और लक्षण
[संपादित करें]स्वप्रतिरक्षित थायरॉइडाइटिस के शुरुआती चरणों में मरीज़ों में थायरॉइड हार्मोन का स्तर सामान्य होता है और उन्हें घेंघा रोग नहीं हो होता है या बहुत छोटा घेंघा रोग हो सकता है।
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस के लक्षणों में थकान, वज़न बढ़ना, चेहरा पीला या फूला हुआ दिखना, ठंड लगना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, कब्ज़, बाल रूखे और पतले होना, मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव या अनियमित मासिक धर्म, अवसाद, हृदय की धड़कन धीमी होना, गर्भधारण में समस्या और गर्भस्राव शामिल हो सकते हैं।
कारण
[संपादित करें]हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस के कारण जटिल हैं। स्वप्रतिरक्षित थायरॉइड विकार होने का लगभग 80% जोखिम आनुवंशिकी कारकों से होता है जबकि बाकी 20% जोखिम पर्यावरण से जुड़े कारकों (जैसे आयोडिन, दवाएं, संक्रमण, तनाव, विकिरण) से संबंधित होता है।[2]
उपचार
[संपादित करें]हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस का कोई उपचार नहीं है। वर्तमान में ऐसा कोई तरीका नहीं पता है जिससे स्वप्रतिरक्षित लिम्फोसाइट्स को थायरॉइड में घुसने से रोका जा सके या थायरॉइड ऊतक के दोबारा बनने को बढ़ावा दिया जा सके। हालाँकि इस स्थिति को संभाला जा सकता है।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Hashimoto's Disease - NIDDK". National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases. अभिगमन तिथि: 9 सितम्बर 2026.
- ↑ Casto, Celeste; Pepe, Giorgia; Li Pomi, Alessandra; Corica, Domenico; Aversa, Tommaso; Wasniewska, Malgorzata (4 फरवरी 2021). "Hashimoto's Thyroiditis and Graves' Disease in Genetic Syndromes in Pediatric Age". Genes. 12 (2): 222. डीओआई:10.3390/genes12020222. आईएसएसएन 2073-4425. अभिगमन तिथि: 9 सितम्बर 2026.
{{cite journal}}: CS1 maint: unflagged free DOI (link) - ↑ "Hashimoto's disease (Hashimoto's thyroiditis)". www.healthdirect.gov.au (अंग्रेज़ी भाषा में). Healthdirect Australia. 12 दिसम्बर 2024. अभिगमन तिथि: 9 सितम्बर 2026.