हार्दिक पांड्या

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हार्दिक पण्ड्या से अनुप्रेषित)
व्यक्तिगत जानकारी
कद 6 फीट (183 से॰मी॰)
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी
भूमिका बल्लेबाज ,हरफनमौला
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टी20ई पदार्पण (कैप 58)26 जनवरी 2016 बनाम ऑस्ट्रेलिया
अंतिम टी20ई31 मार्च 2016 बनाम वेस्ट इंडीज़
टी20 शर्ट स॰33 (पहले 228)
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2012/13– वर्तमान बड़ौदा क्रिकेट टीम
2015–2021 मुंबई इंडियंस
2022–वर्तमान गुजरात टाइटन्स
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टी२० प्रथम श्रेणी लिस्ट ए ट्वेन्टी-ट्वेन्टी
मैच 10 13 10 24
रन बनाये 200 1194 1161 1109
औसत बल्लेबाजी 40.00 47.00 47.28 52.46
शतक/अर्धशतक 0/1 3/10 2/9 3/10
उच्च स्कोर 61 118 111* 118
गेंद किया 102 190 173 220
विकेट 6 7 5 10
औसत गेंदबाजी 24.25 21.05 19.60 19.53
एक पारी में ५ विकेट 0 0 0 0
मैच में १० विकेट लागू नहीं - लागू नहीं लागू नहीं
श्रेष्ठ गेंदबाजी 3/28 2/61 3/71 2/61
कैच/स्टम्प 4/– 6/-p 4/- 20/-
स्रोत : ESPNcricinfo, 21 फरवरी 2016

हार्दिक हिमांशु पण्ड्या भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को सूरत गुजरात में हुआ था। वो बड़ौदा क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हैं। न्यूज 18. 7 फरवरी 2022 https://hindi.news18.com/news/sports/cricket-ipl-2023-ahmedabad-titans-name-of-the-indian-premier-league-new-franchise-from-ahmedabad-3996192.html. अभिगमन तिथि 7 फरवरी 2022. गायब अथवा खाली |title= (मदद)</ref>[1] पांड्या 2022 आईपीएल से गुजरात टीम के कप्तान भी थे।[2]पण्ड्या दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज तथा दाहिने हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 26 जनवरी 2023 को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया खिलाफ की थी।[3]

हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ और अन्य चीज जानने के लिए। Archived 2023-06-24 at the वेबैक मशीन

आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब अपने नाम करके इतिहास रचा दिया है।[4]

2022 आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पंड्या के हाथ में टीम इंडिया की कमान दी गई है। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है।[5]

घरेलू करियर[संपादित करें]

पंड्या ने 2013-14 सत्र में बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनवरी 2016 में उन्होंने नाबाद 86 रन बनाये जिसमें उन्होंने आठ छक्के लगाए। अपनी टीम बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के लिए विदर्भ क्रिकेट टीम पर छह विकेट से जीत दिलाई।[6]

इंडियन प्रीमियर लीग[संपादित करें]

पांड्या 2015 से 2021 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जरूरी जीत की स्थिति में उन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिताया। इसी मैच में उन्हें सीजन का दूसरा मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।[7] आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था। उसके बाद उन्हें अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स ने अनुबंध किया और टीम का कप्तान नामित किया गया। 2022 में पंड्या ने अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए गुजरात का नेतृत्व किया। शेन वार्न के बाद वह पहले कप्तान बने जिन्होंने एक नयी टीम का नेतृत्व किया और आईपीएल का खिताब जीता।[8]

अंतर्राष्ट्रीय करियर[संपादित करें]

टी20[संपादित करें]

पांड्या ने 27 जनवरी 2016 को 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट लेकर भारत के लिए अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।[9] रांची में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में, उन्होंने युवराज सिंह और एमएस धोनी के आगे बल्लेबाजी की और थिसारा परेरा का हैट्रिक शिकार बनने से पहले 14 गेंदों पर 27 रन बनाए। एशिया कप 2016 में, पांड्या ने 18 गेंदों में 31 रन बनाकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की। बाद में, उन्होंने जीत हासिल करने के लिए एक विकेट भी लिया। पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने 8 रन देकर 3 विकेट भी लिए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदशन रहा और पाकिस्तान को 83 पर रोक दिया।[10]

सितंबर 2021 में, पंड्या को 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था। हालांकि, पांड्या उम्मीद के मुताबिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए थे। पंड्या को एक ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था। हालाँकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 2 ओवर फेंके बिना कोई विकेट लिए और 17 रन दिए। उनके रनों की कमी और गेंद के साथ योगदान करने में असमर्थता के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बाद होने वाली टी20ई श्रृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2016.
  2. "IPL 2022: कप्तानी में डेब्यू करने जा रहे हार्दिक पंड्या का खास संदेश, देखें- Video". आज तक. अभिगमन तिथि 2022-06-17.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2016.
  4. "Gujarat Titans IPL 2022 Champion: हार्दिक की कप्तानी-नेहरा जी का प्लान...5 फैक्टर जिन्होंने गुजरात टाइटन्स को बनाया चैम्पियन". आज तक. अभिगमन तिथि 2022-06-17.
  5. "Hardik Pandya India Vs Ireland: हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, ऋषभ पंत को आराम, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान". आज तक. 2022-06-15. अभिगमन तिथि 2022-06-17.
  6. "Pandya sixathon secures Baroda victory". espncricinfo.com. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2023.
  7. "List of players sold in IPL 8 auction". timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2023.
  8. "All-round Hardik Pandya leads debutants Gujarat Titans to dream title". espncricinfo.com. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2023.
  9. "India tour of Australia, 1st T2020I: Australia v India at Adelaide". espncricinfo.com. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2023.
  10. "Pakistan vs India Scorecard 2015/16". espncricinfo.com.