सामग्री पर जाएँ

हाम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हाम

गियोम रुये द्वारा 16वीं शताब्दी का चित्र
बच्चे कूश
मिस्र
फूत
कनान
संबंधी शेम और येपेत (भाई)
नूह के पुत्रों का भौगोलिक प्रतिज्ञान (जोसेफ़स, ल॰100 ई. ); हाम के पुत्र नीले रंग में हैं।

हाम (बाइबिली इब्रानी: חָם, प्राचीन यूनानी: Χάμ) उत्पत्ति की पुस्तक में नूह का दूसरा या सबसे छोटा पुत्र[1] तथा कूश, मिस्र, फूत और कनान का पिता है।

जोसेफ़स और अन्य विद्वानों के अनुसार, हाम के वंशज आधुनिक अफ़्रीकी हैं। बाइबिल में मिस्र को "हाम का देश" कहा जाता है।[2][3]

बाइबिल में

[संपादित करें]

उत्पत्ति 5:32 में लिखा गया है कि जब नूह 500 वर्ष का था उसके तीन पुत्र शेम, हाम, और येपेत हुएँ। उत्पत्ति 10:1 कहता है कि उनके जन्म बाढ़ के बाद हुए थे।

उत्पत्ति 9:20–27 की एक घटना में हाम को नूह का छोटा पुत्र कहा जाता है:

नूह किसानी करने लगा। उसने दाख की बारी लगाई; और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया। तब कनान के पिता हाम ने, अपने पिता को नंगा देखा, और बाहर आकर अपने दोनों भाइयों को बतला दिया। तब शेम और येपेत दोनों ने कपड़ा लेकर अपने कन्धों पर रखा, और पीछे की ओर उलटा चलकर अपने पिता के नंगे तन को ढाँप दिया, और वे अपना मुख पीछे किए हुए थे इसलिये उन्होंने अपने पिता को नंगा न देखा।

जब नूह का नशा उतर गया, तब उसने जान लिया कि उसके छोटे पुत्र ने उसके साथ क्या किया है। इसलिये उसने कहा,

"कनान शापित हो:
वह अपने भाई बन्धुओं के दासों का दास हो।”

फिर उसने कहा,

"शेम का परमेश्वर यहोवा धन्य है,
और कनान शेम का दास हो।
परमेश्वर येपेत के वंश को फैलाए;
और वह शेम के तम्बुओं में बसे,
और कनान उसका दास हो।"

वंशावली

[संपादित करें]
हाम
कूशमिस्रफूतकनान
सबाहवीलासबतारामासबूतकानिम्रोद
शबाददान
लूदीअनामीलहाबीनप्तूहीपत्रुसीकसलूहीकप्तोरी
सीदोनहित्तयबूसीएमोरीगिर्गाशीहिव्वीअर्कीसीनीअर्वदीसमारीहमाती
  1.  Bennett, William Henry। (1911)। Ham (biblical)” ब्रिटैनिका विश्वकोष (11th) 12 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस।
  2. "भजन संहिता 105:23". WordProject.
  3. "भजन संहिता 106:22". WordProject.