हाबील
हाबील | |
|---|---|
हाबील की भेंट, ख़्वान अंतोनियो दे फ़्रियास इ एस्कालांते द्वारा चित्रकला, ल॰ 1667 | |
| माता-पिता | |
| धार्मिक जीवन | |
| धर्म | इब्राहीमी धर्म |
हाबील | |
|---|---|
| न्यायी[1], प्रथम हुतात्मा, साधु | |
| जन्म | ल॰ 1 AM |
| मृत्यु | ल॰ 130 AM क़ासियून पर्वत |
| (में) श्रद्धेय | ईसाई धर्म (कैथोलिक गिरजाघर, पूर्वी रूढ़िवादी गिरजाघर, प्राच्य रूढ़िवादी गिरजाघर, आंग्लिकाई ऐक्य, लूथरवाद) इस्लाम द्रूज़ बहाई धर्म मनदाई धर्म |
हाबील (बाइबिली इब्रानी: הֶבֶל, प्राचीन यूनानी: Ἅβελ, अरबी: هابيل) इब्राहीमी धर्मों में एक व्यक्ति है, जो आदिपुरुष आदम और हव्वा का बेटा है।[2] वह एक चरवाहा था, जिसने परमेश्वर को अपनी भेड़-बकरियों के कई एक पहिलौठे बच्चे भेंट चढ़ाने ले आया। परमेश्वर ने हाबील की भेंट को ग्रहण किया, परंतु कैन की भेंट को ग्रहण नहीं किया, जिस हेतु कैन ने जलन में अपने भाई हाबील की हत्या की।[3][4] इसे दुनिया का सबसे पहला अपराध माना जाता है, और हाबील को सबसे पहला हत्या का शिकार भी माना जाता है।[2]
जीवन और मृत्यु
[संपादित करें]बाइबल के उत्पत्ति (Genesis/जेनेसिस) अध्याय में आदम और ईव के प्रथम दो पुत्रों के नाम क़ाइन (Cain) और हाबिल है। ज्येष्ठ पुत्र का नाम क़ाइन (अर्थात् लाभ) रखा गया है और वह किसान है जबकि हाबिल एक गड़ेरिया। क़ाइन का ईश्वर पर अधूरा विश्वास था अत: ईश्वर ने क़ाइन की अपेक्षा उसके भाई हाबिल के बलिदान को अधिक पसंद किया था। यह देखकर क़ाइन ने ईर्ष्यावश अपने अनुज हाबिल का वध किया था। फलस्वरूप ईश्वर ने क़ाइन को यायावर की तरह पृथ्वी पर भटकने का शाप देने के साथ-साथ उसे पश्चात्ताप करने का भी अवसर प्रदान किया था। क़ाइन उन विधर्मी मनुष्यों का प्रतीक है जो भक्तों से ईर्ष्या करते हैं।
बाइबिल के वृत्तान्त में क़ाइन विषयक अनेक परम्परागत दन्तकथाओं का सहारा लिया गया और उसमें यायावर जातियों की सभ्यता का भी चित्रण हुआ है। इस वृत्तान्त की मुख्य धार्मिक शिक्षा इस प्रकार है–
- (१) आदम के कारण इस पृथ्वी पर पाप का प्रवेश हुआ था (देखें, आदिपाप) जिससे क़ाइन ने अपने पिता की अपेक्षा और घोर पाप किया था;
- (२) सर्वज्ञ एवं परमदयालु ईश्वर पाप का दंड देकर पश्चात्ताप के लिए भी समय देता है;
- (३) मनुष्य द्वारा निष्कपट हृदय से चढ़ाया हुआ बलिदान ही ईश्वर को ग्राह्य हैं;
- (४) मनुष्य को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी दूसरे मनुष्य का वध कर सके।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Peterson, Larry (19 January 2019). "Saint Abel the Just; His was the first recorded death in Human History; Feast Day, January 3". Catholic365 (अंग्रेज़ी भाषा में).
- 1 2 "Abel". Encyclopædia Britannica. अभिगमन तिथि: 29 October 2025.
- ↑ "Genesis 4:1–8 — Cain and Abel". Bible Gateway. Bible Gateway. अभिगमन तिथि: 29 October 2025.
- ↑ "Bereshit Rabbah 22:7 (Genesis Rabbah 22:7)". Sefaria. Sefaria / Midrash Rabbah. अभिगमन तिथि: 29 October 2025.