सामग्री पर जाएँ

हाथ, पैर और मुंह का रोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एचएफएमडी में मुँह के आस-पास छोटे लाल धब्बे और दाने।
हाथों की हथेलियों पर दाने
बच्चे के पैरों के तलवों पर दाने

हाथ, पैर और मुंह का रोग (एचएफएमडी) एंटेरोवायरस के एक समूह के कारण होने वाला एक सामान्य संक्रमण है। यह आमतौर पर बुखार और अस्वस्थ महसूस करने से शुरू होता है। इसके एक दो दिन बाद हाथों, पैरों और मुँह पर और कभी-कभी कूल्हों और जांघों के बीच के हिस्से में बिना उभरे हुए रंग, बदले हुए धब्बे या दाने दिखाई देते हैं जिनमें छाले भी पड़ सकते हैं।[1] दाने आमतौर पर लगभग एक सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाते हैं।

1957 में एचएफएमडी के मामलों का पहली बार चिकित्सकीय वर्णन कनाडा और न्यूजीलैंड में किया गया था।[2]

संकेत और लक्षण

[संपादित करें]

एचएफएमडी के आम लक्षणों में बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, थकान, पूरे शरीर में बेचैनी, भूख न लगना और शिशुओं व छोटे बच्चों में चिड़चिड़ापन शामिल हैं। अक्सर त्वचा पर चपटे, रंग बदले हुए धब्बों और उभारों के रूप में दाने निकलते हैं। इसके बाद हाथों की हथेलियों, पैरों के तलवों, कूल्हों और कभी-कभी होंठों पर छाले घाव के रूप में विकसित होते हैं।

फैलने का कारण

[संपादित करें]

एचएफएमडी पैदा करने वाले वायरस निकट व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से, खांसने से हवा के माध्यम से और संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैलते हैं।[3] दूषित चीज़ों से भी रोग फैल सकता है।

रोकथाम और उपचार

[संपादित करें]

बचाव के उपायों में संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए, साथ इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की ठीक से सफाई करनी चाहिए, दूषित सतहों को कीटाणु-मुक्त करना और हाथों की सही सफाई शामिल है।[4] ये उपाय एचएफएमडी के लिए जिम्मेदार विषाणु के संचरण को कम करने में प्रभावी हैं। आमतौर पर इसके उपचार के लिए दवाओं की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि एचएफएमडी एक विषाणुजनित रोग है जो अपने आप ठीक हो जाता है। वर्तमान में इस रोग के लिए कोई विशिष्ट उपचारात्मक इलाज नहीं है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "हैंड फुट एंड माउथ डिजीज़". www.cdc.gov (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से पुरालेखन की तिथि: 16 मई 2016. अभिगमन तिथि: 22 जून 2026.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  2. वैंग, जिंग (21 अगस्त 2017). "एपिडेमियोलॉजिकल कैरेक्टरिस्टिक्स ऑफ हैंड, फुट, एंड माउथ डिजीज़ इन शानदोंग, चीन, 2009-2016". साइंटिफिक रिपोर्ट्स. 7 (1): 8900. डीओआई:10.1038/s41598-017-09196-z. आईएसएसएन 2045-2322. अभिगमन तिथि: 22 जून 2026.
  3. "एचएफएमडी | कॉजेज एंड ट्रांसमिशन". www.cdc.gov (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से पुरालेखन की तिथि: 14 मई 2016. अभिगमन तिथि: 22 जून 2026.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  4. "हैंड फुट एंड माउथ डिजीज़". www.chp.gov.hk (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 22 जून 2026.