हाखा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हाखा
Hakha / ဟားခါးမြို့
हाखा is located in म्यान्मार
हाखा
हाखा
बर्मा में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: चिन राज्य, बर्मा
जनसंख्या (२००५): ५०,०००
मुख्य भाषा(एँ): लई
निर्देशांक: 22°38′43.9476″N 93°36′18.129″E / 22.645541000°N 93.60503583°E / 22.645541000; 93.60503583

हाखा (बर्मी: ဟားခါးမြို့) बर्मा के चिन राज्य की राजधानी है और स्थानीय रूप से हाल्खा के नाम से भी जाना जाता है। यह चिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और समुद्रतल से ६००० फ़ुट ऊपर एक छोटे पठार पर स्थित है। शहर रुंग त्लांग (Rung Tlang) नामक एक बड़े पहाड़ के चरणों में है। इसके बीच में केवल एक मुख्य सड़क है जो U आकार की है जिसके इर्द-गिर्द शहर बढ़ रहा है। भौगोलिक रूप से हाखा चिन राज्य के मध्य में बसा हुआ है। शहर में अधिकतर लोग लई भाषा बोलते हैं, जो हाखा चिन भाषा भी कहलाती है।[1]

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Exploring Ethnic Diversity in Burma," Mikael Gravers, NIAS Press, 2007, ISBN 9788791114960