सामग्री पर जाएँ

हवाईवी भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हवाईवी भाषा
ʻŌlelo Hawaiʻi
क्षेत्रहवाई, विशेषकर नीहाउ और हवाई (बड़े द्वीप) पर
समुदायमूल हवाईवी लोग
मातृभाषियाँ
२,००० (१९९७)[1] से लेकर २४,०००+ अनुमानित[2]
ऑस्ट्रोनीशियाई
रोमन लिपि (हवाईवी अक्षरमाला)
आधिकारिक
आधिकारिक मान्यता
हवाई हवाई
अल्पसंख्यक मान्यता
भाषा कोड
ISO 639-2haw
ISO 639-3haw
ELPHawaiian
This article contains IPA phonetic symbols. Without proper rendering support, you may see question marks, boxes, or other symbols instead of Unicode characters. For an introductory guide on IPA symbols, see Help:IPA.

हवाईवी भाषा (अंग्रेज़ी: Hawaiian language; हवाईवी: ʻŌlelo Hawaiʻi, ओलेलो हवाइ'इ) प्रशांत महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है। यह उस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप पर, जिसका नाम भी 'हवाई' है, विकसित हुई थी।[3] अब हवाई द्वीपसमूह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है और अंग्रेज़ी और हवाईवी उस राज्य की दो राजभाषाएँ हैं।[4]

ध्वनियाँ

[संपादित करें]

हवाईवी अक्षरमाला में १३ अक्षर हैं, जिनमें ५ स्वर वर्ण और ८ व्यंजन वर्ण शामिल हैं। इसकी व्यंजन ध्वनियाँ ह, क, ल, म, न, प, व और ओकीना हैं। ओकीना एक ठहराव का नाम है जो हवाईवी में एक व्यंजन का काम देता है। हिन्दी में अक्सर देवनागरी स्वरमाला उच्चारित करते हुए कुछ हिन्दीभाषी "अ'आ इ'ई" बोलते हैं जिसमें "अ" और "आ" के बीच एक रुकाव आता है। यही रुकाव हवाईवी में ओकीना कहलाता है। ध्यान दें कि ब, त, द, च, ज और कई अन्य ध्वनियाँ हवाईवी में मौजूद ही नहीं हैं।[5]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Lyovin, Anatole V. (1997). An Introduction to the Languages of the World. pp. 258. New York: Oxford University Press, Inc. ISBN 0-19-508116-1.
  2. साँचा:Harvcoltxt
  3. Grammar of the Hawaiian Language Archived 2014-09-20 at the वेबैक मशीन, Lorrin Andrews, pp. 6, Mission Press, 1854, ... By Hawaiian dialect is meant the general language of the collective group of islands so named :by the natives themselves from the name of their largest island ...
  4. Language Planning and Policy in Native America: History, Theory, Praxis Archived 2014-09-20 at the वेबैक मशीन, Teresa L. McCarty, pp. 96, Multilingual Matters, 2013, ISBN 9781847698650, ... In 1978, Hawaiian and English were designated co-official languages in the new state constitution, which also mandated the promotion of Hawaiian language, culture and history ...
  5. Hawaii Archived 2014-09-20 at the वेबैक मशीन, pp. 582, Lonely Planet, 2009, ISBN 9781742203447, ... Written Hawaiian uses just 13 letters: five vowels (a, e, i, o, u), seven consonants (h, k, l, m, n, p, w) and the glottal stop (') ...