हल्द्वानी नगर निगम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नगर निगम हल्द्वानी उत्तराखण्ड के हल्द्वानी, काठगोदाम तथा रानीबाग नगरों को नियंत्रित करने वाला नागरिक निकाय है।[1] इसकी स्थापना २०११ में तत्कालीन हल्द्वानी-काठगोदाम नगरपालिका परिषद के उन्नयन द्वारा हुई थी। जोगिंदर रौतेला हल्द्वानी के वर्तमान महापौर हैं।

इतिहास[संपादित करें]

वर्तमान हल्द्वानी नगर की स्थापना वर्ष १८३४ में कुमाऊँ मण्डल के तत्कालीन कमिश्नर, जी° डब्लू° ट्रेल द्वारा की गयी थी। १८८५ में टाउन अधिनियम लागू होने के बाद नोटिफाईड संख्या १६४-६६-६४ दिनांक २ फ़रवरी १८८७ द्वारा हल्द्वानी नगरपालिका कमेटी गठित की गयी तथा इसकी प्रथम बैठक १२ फ़रवरी १८९७ को हुई। सन् १९०४ में हल्द्वानी की नगर पालिका को रद्द कर इसे "अधिसूचित क्षेत्र" की श्रेणी में रख दिया गया था। १९०७ में हल्द्वानी को क़स्बा क्षेत्र घोषित किया गया।

इसके बाद संयुक्त प्रान्त की सरकार की अधिसूचना ३६०१/११-४३९-४० दिनांक २१ सितम्बर १९४२ द्वारा हल्द्वानी नगर में काठगोदाम-रानीबाग नगर क्षेत्र को मिलकर इसे अधिसूचित क्षेत्र से तृतीय श्रेणी, १९५६ में द्वितीय श्रेणी, तथा उ.प्र. शासन विभाग की अधिसूचना संख्या ११७०९(iii)/XI ए-१९६६ लखनऊ, दिनांक ५ सितम्बर १९६६ के द्वारा १ दिसम्बर १९६६ से प्रथम श्रेणी नगरपालिका घोषित किया गया।

वर्ष २००१ की जनगणना के अनुसार इस पालिका की जनसंख्या १,२७,६०३, तथा क्षेत्रफल १०.६२ वर्ग किलोमीटर था। २१ मई २०११ को हल्द्वानी-काठगोदाम को नगर पालिका परिषद से नगर निगम घोषित किया गया। वर्ष २०११ की गणना के अनुसार नगर निगम हल्द्वानी की जनसंख्या बढ़कर ५,७१,३५३ है, तथा देहरादून के बाद यह उत्तराखण्ड की दूसरा सबसे बड़ी नगर निगम है

वार्ड[संपादित करें]

वार्ड संख्या वार्ड का नाम शामिल क्षेत्र
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र
रानीबाग रानीबाग, हाजी मोहल्ला, नई बस्ती, बद्रीपुरा
काठगोदाम दमवाढूंगा , रेलवे कॉलोनी, काठगोदाम, दमवाढूंगा बाईपास रोड
हरिपुर कर्नल श्रमिक बस्ती, शीशमहल, वैशाली कालोनी, वैलेजली लॉज
आवास विकास आवास विकास, नालापार, मुखर्जी कंपाउंड, एवेन्यू पार्क
पॉलीशीट नहर कवरिंग, पॉलीशीट, दमवाढूंगा, पनचक्की
सुभाषनगर सुभाषनगर, गोविन्दपुरा, आदर्श कालोनी, गुरूनानक पुरा
भोटिया पड़ाव भोटियापड़ाव, गोरखपुर, शान्ति कुंज
जगदंबा नगर कुल्यालपुरा, जगदंबानगर, जौहारनगर, दो नहरिया
तल्ली बमौरी महेशनगर, आनंदपुरी, कलावती कालोनी
१० मल्ला गोरखपुर सखावतगंज, गुरू तेगबहादुर मार्ग, शक्तिफार्म
११ तल्ला गोरखपुर आनंदबाग, बद्रीपुरा, पांडे निवास, खाम बंगला
१२ राजेन्द्र नगर राजेन्द्र नगर (लाईन संख्या १, २, ३) और नई बस्ती
१३ राजपुरा चौथराम पड़ाव, राजपुरा, निगम सीमा लाइन, नई बस्ती
१४ टनकपुर रोड वारसी कालोनी, गोलचा कंपाउड, जाम फैक्ट्री, बजरी कंपाउड
१५ किदवई नगर किदवई नगर, रेलवे कालोनी, जवाहरनगर, ढोलक बस्ती
१६ बाजार क्षेत्र पटेल चौक, तहसील क्षेत्र, रेलवे बाजार, बढई लाइन, सदर बाजार, मीरा मार्ग
१७ हीरानगर हीरानगर, गुसाईनगर, सतीश कालोनी, संजय कालोनी
१८ शिवपुरी भोलानाथ गार्डन, भवानी गंज, शिवपुरी आरके गार्डन , कारखाना बाजार
१९ रामपुर रोड रामपुर रोड (गली संख्या १ से लेकर गली संख्या ११ तक)
२० पर्वतीय मोहल्ला हिमालय फार्म, पर्वतीय मोहल्ला, मेडिकल कालेज, एमबी ट्र्स्ट, राम मंदिर
२१ वनभूलपुरा–१ लाइन संख्या १ से लेकर लाइन संख्या ७ तक
२२ वनभूलपुरा–2 लाइन संख्या ८ से लाइन संख्या १४ तक
२३ वनभूलपुरा–3 लाइन संख्या १५ और लाइन संख्या १६
२४ गफूरबस्ती गफूर बस्ती, चिराग अली शाह, वनभूलपुरा लाईन १७
२५ वनभूलपुरा–4 नई बस्ती और वनभूलपुरा चोरगलिया रोड
२६ नई बस्ती वनभूलपुरा लाइन संख्या १८ का हिस्सा, ठोकर लाइन, रेलवे लाइन
२७ गांधीनगर गांधीनगर, अंबेडकनगर
२८ बरेली रोड धर्मपुरा सफदर का बगीचा, एफटीआई, शीशमबाग, कब्रिस्तान क्षेत्र, उजालानगर, कृष्णा कालौनी
२९ इंदिरानगर इंदिरानगर, पश्चिमी हिस्सा, मंडी से गौला सड़क
३० इंदिरानगर दक्षिण काबुल का बगीचा, पप्पू का बगीचा, इंदिरानगर
३१ कंपनी बाग मलिक का बगीचा, कंपनी बाग
३२ इंदिरानगर पश्चिम इंदिरानगर पश्चिम, मोहम्मदी चौक, दुर्गा मंदिर
३३ इंदिरानगर पूर्वी इंदिरानगर बड़ी सड़क से पूर्व, छोटी सड़क
३४ ब्यूरा दमवाढूंगा हीरागढ, दलीप सिंह ब्यूराखाम, बंदोबस्ती कोर्ता दमवाढूंगा, बंदोबस्ती भाग-१
३५ दमवाढूंगा बंदोबस्ती दमवाढूंगा बंदोबस्ती, जवाहर ज्योति आंशिक, दमवाढूंगा खाम भाग-१
३६ जवाहर ज्योति १ जवाहर ज्योति प्रथम, दमवाढूंगा बंदोबस्ती भाग-१
३७ जवाहर ज्योति २ जवाहर ज्योति भाग-२, हरिपुर सील, हरिपुर गांगू, बिठौरिया संख्या २
कालाढूँगी विधानसभा क्षेत्र
३८ बिठौरिया नं. १ पनियाली तोक , बिठौरिया संख्या १ भाग-१
३९ लोहरियासाल मल्ला बिठौरिया संख्या एक भाग १ , लोहरिया साल मल्ला, चीनपुर भाग १
४० लोहरियासाल तल्ला हिम्मतपुर मल्ला भाग-१, लोहरियासाल तल्ला भाग-१
४१ भगवानपुर भगवानपुर जयसिंह, भगवानपुर बिचला, भगवानपुर तल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा, नरसिंह तल्ला कमुआ
४२ हरिनगर हरिनगर , हिम्मतपुर मल्ला, हरिपुर नायक भाग एक
४३ छड़ायल जयदेवपुर, छड़ायल नयाबाद, छड़ायल सुयाल , छड़ायल नायक १
४४ कुसुमखेड़ा पश्चिमी कुसुमखेड़ा भाग १, एकता विहार, भूमिया विहार, उत्तरांचल विहार, जोशी विहार, मोतीनगर, मधुवन विहार, संगम विहार
४५ कुसुमखेड़ा पूर्वी कोहली कालौनी, आनंदीपुर, कृष्णा विहार, शिव विहार, गुरूकुल विहार
४६ बिठौरिया पश्चिमी बिठौरिया नं. एक भाग,चीनपुर भाग, चंबलपुर की सड़क
४७ बिठौरिया पूर्वी बिठौरिया नं. एक भाग एक, नारायण नगर रोड
४८ बमौरी मल्ली बमौरी तल्ली दमवाढूंगा , बमौरी तल्ली बंदोबस्ती एक
४९ बमौरी बन्दोबस्ती बमौरी तल्ली बंदोबस्ती का शेष भाग
५० आदर्शनगर एक बमौरी तल्ली खाम, बमौरी तल्ली बंदोबस्ती एक, श्याम विहार फेज २, मुखानी बसंत विहा, शिवपुरम
५१ मुखानी प्रथम बमौरी तल्ली खाम भाग, मुखानी शिवपुरम, चन्द्रावती कालोनी, देवेन्द्रपुरी १, बृजवासी कालोनी, भगत देशराज कालोनी
५२ मुखानी द्वितीय छोटी मुखानी, जज फार्म पश्चिमी
५३ मुखानी तृतीय रूपनगर, जज फार्म पूर्वी, डहरिया , हरिपुर सूखा, आईटीआई क्षेत्र
५४ मुखानी चतुर्थ छड़ायल सुयाल भाग १, नीलयम कालौनी फार्म संख्या ३
५५ मुखानी पंचम मानपुर उत्तर, डहरिया, मुखानी, सीएमटी कालोनी, सत्यलोक कालोनी, टीचर्स कालोनी, गोपीनाथ पार्क
५६ मानपुर मानपुर उत्तर भाग, मानपुर पूर्व, मानपुर पश्चिम , प्रेमनगर ,जीतपुर नेगी
लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र
५७ हल्द्वानी तल्ली हल्द्वानी तल्ली भाग मंडी समिति, अलकनंदा मानपुर कालोनी, मोरारजीनगर
५८ हल्द्वानी तल्ली हल्द्वानी तल्ली भाग ओल्ड आईटीआई , खन्ना फार्म
५९ गौजाजाली उत्तर गौजाजाली उत्तरा भाग-१, दक्षिण में गूल की सीमा तक
६० गौजाजाली १ गौजाजाली बिजली, पूर्व में तीनपानी काठगोदाम बाईपास रोड तक
  1. "उत्तराखण्ड के नगर निकाय" (PDF). मूल (PDF) से 23 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.