हलेबीडु
हलेबीडु
Halebidu ಹಳೇಬೀಡು | |
|---|---|
हलेबीडु का होयसलेश्वर मंदिर | |
| निर्देशांक: 13°12′58″N 75°59′28″E / 13.216°N 75.991°Eनिर्देशांक: 13°12′58″N 75°59′28″E / 13.216°N 75.991°E | |
| देश | |
| प्रान्त | कर्नाटक |
| तहसील | बेलूर |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 6,458 |
| भाषा | |
| • प्रचलित | कन्नड़ |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (UTC+5:30) |
हलेबीडु (Halebidu) भारत के कर्नाटक राज्य के हासन ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व (हिन्दू और जैन) धार्मिक स्थल है, जो पूर्वकाल में होयसल राजवंश की राजधानी रहा था।[1][2]
विवरण
[संपादित करें]इसे पूर्व में दोरसमुद्र या द्वारसमुद्र भी कहा जाता था। यह होयसाल राजवंश की राजधानी रहा है। इस कारण यह होयसाल स्थापात्यकला का अद्भुत केन्द्र है, जिसके मुख्य नमूने हैं होयसालेश्वर और केदारेश्वर मंदिर। वर्तमान हैलेबिडु का अर्थ है नष्ट शहर। इस शहर को बहमनी साम्राज्य द्वारा दो बार नष्ट किया गया था। हेलिबिड को भारतीय मंदिर और शिल्प कला का दर्शन कराने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। बेलूर के संग जुड़वा नगर कही जाने वाली यह जगह तीन शताब्दियों तक (११वीं शताब्दी के मध्य से १४वीं शताब्दी के मध्य तक) होयसल वंश का गढ़ था। बेलूर-हेलिबिड की स्थापना जन अनुयायी नृपा कामा ने की थी। लेकिन इसे वास्तविक प्रसिद्धि होयसला वंश के शासन काल में बने मंदिरों के लिए मिली। होयसला शासक कला और शिल्प के संरक्षक थे। बेलूर और हेलिबिड में इन्होंने भव्य मंदिरों का निर्माण कराया जो आज भी उसी शान से खड़े हैं।
यातायात
[संपादित करें]राष्ट्रीय राजमार्ग 73 यहाँ से गुज़रता है।
दीर्घा
[संपादित करें]- नंदी
- गणेश
- विष्णु
- विष्णु
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Halebid से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
- ↑ "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
|
- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- Wikipedia articles with obscure subdivision
- ज्ञानसन्दूक अवस्थापन में अज्ञात प्राचलों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- चित्र के साथ ज्ञानसन्दूक अवस्थापन प्रयोग करने वाले लेख
- हासन ज़िला
- कर्नाटक के गाँव
- हासन ज़िले के गाँव
- कर्नाटक में पर्यटन आकर्षण
- भारत में भूतपूर्व राजधानियाँ
- कर्नाटक में पुरातत्व स्थल
