सामग्री पर जाएँ

हरीश सालवे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हरीश सालवे

पद बहाल
1 नवंबर1999  3 नवंबर 2002

जन्म धुले, महाराष्ट्र, भारत
पेशा प्रसिद्ध वकील
पुरस्कार/सम्मान पद्म भूषण

हरीश सालवे (जन्म: १९५६) भारत के प्रसिद्ध वकील हैं। वे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं।[1] वे 1999 से 2002 के बीच भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे देश के सबसे सफलतम वकीलों में गिने जाते हैं।[2][3]

प्रारंभिक जीवन और करियर

[संपादित करें]

हरीश साल्वे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 1956 में हुआ था। यहीं कॉमर्स में ग्रैजुएट होने के बाद साल्वे ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई शुरु की और नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे उनके स्कूल के क्लासमेट थे। सीए बनने के बाद वे कराधान विशेषज्ञ बने। उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1980 में की थी।[2]

साल्वे कई बड़े-बड़े केस लड़ चुके हैं। अंबानी बंधुओं के बीच कृष्णा गोदावरी गैस बेसिन केस में हरीश साल्वे ने मुकेश अंबानी की ओर से केस लड़ा था। टाटा ग्रुप, ITC लिमिटेड, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता समेत कई हाईप्रोफाइल केस साल्वे लड़ चुके हैं।

हरीश साल्वे के पिता नरेंद्र कुमार साल्वे कांग्रेस के नेता थे। वहीं, उनके दादा प्रसिद्ध आपराधिक वकील थे। वकालत के अलावा हरीश साल्वे को संगीत और पियानो बजाने का भी शौक है।

सल्वे ने 1 नवंबर 1999 से 3 नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया।[2] 2024 में, सल्वे को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ प्रस्ताव की समीक्षा करने के लिए गठित समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।[4]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

सल्वे ने तीन बार विवाह किया है। उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी थीं, जिनसे उनका संबंध तीन दशक से अधिक समय बाद समाप्त हुआ। उन्होंने 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड से विवाह किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2023 में उन्होंने लंदन में एक निजी समारोह में ट्रिना से अपना तीसरा विवाह किया, जिसमें परिवार और कुछ करीबी परिचित उपस्थित थे।[5]

पुरस्कार

[संपादित करें]

2015 में, सल्वे को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।[5]

  1. "'Walk The Talk', With Harish Salve: Full Transcript". एनडीटीवी खबर (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-12-08.
  2. 1 2 3 "Who is Harish Salve? The lawyer representing Vineesh Phogat in CAS". जागरण जोश (अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-08-09. अभिगमन तिथि: 2025-12-08.
  3. "'राजनेता खुद को विशेष...', मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले विधेयक पर पूर्व SGI हरीश साल्वे की दो टूक - Harish Salve Backs Bill to Bar Leaders from Running Office from Jail". जागरण. अभिगमन तिथि: 2025-12-08.
  4. Bharat, E. T. V. (2023-09-04). "Former Solicitor General Harish Salve enters into wedlock for third time in London". ETV Bharat News (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-12-08.
  5. 1 2 "Harish Salve, former Solicitor General of India, gets married for 3rd time in London". मोनीकंट्रोल (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-12-08.