हरिनाथ मजूमदार
| कंगाल हरिनाथ | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
हरिनाथ मजुमदार 20 जुलाई 1833[1] कुमारखाली गाँव, कुश्तिया जिला, बंगाल |
| मौत |
18 अप्रैल 1896 (उम्र 62 वर्ष) |
| उपनाम | कंगाल फकीर चन्द, फकीर चन्द बाउल |
हरिनाथ मजूमदार (20 जुलाई 1833-18 अप्रैल 1896) एक बंगाली पत्रकार, कवि, लेखक और बाउल गायक थे।[2] वे कांगाल हरिनाथ (बांग्ला : কাঙ্গাল হরিনাথ) के नाम से प्रसिद्ध हैं। [3][4] उन्होंने बिजय बसंत (1859) नामक उपन्यास की रचना की जो सबसे पहले प्रकाशित बंगाली उपन्यासों में से एक है।[5]
प्रारंभिक जीवन और करियर
[संपादित करें]हरिनाथ का जन्म कुश्तिया जिले के कुमारखाली गाँव में हुआ था, जो अब बांग्लादेश में है।[6] उन्होंने गरीबों और उत्पीड़ितों के हित के लिये पत्रकारिता की।[7] उन्होंने सम्बाद प्रभाकर में लिखना शुरू किया और 1863 में ग्राम बार्ता प्रकाशिका नामक एक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया। इस पत्रिका को स्वर्णकुमारी देवी ने वित्तीय सहायता प्रदान की।[2] 1873 में हरिनाथ ने इस पत्रिका के मुद्रण के लिए एक मुद्रणालय की स्थापना की।
वे ललन शाह के शिष्य थे। उन्होंने 1880 में कंगाल फकीर चंदर दल नामक एक बाउल समूह की स्थापना की। उनके गीतों का रवींद्रनाथ ठाकुर और अक्षय कुमार मैत्रेय सहित उस समय के कई विचारकों पर गहरा प्रभाव पड़ा।
उनके निधन पर, इंडियन मिरर ने टिप्पणी की, "नदिया जिले ने अपने महान पुरुषों में से एक को खो दिया है"।[8]
उल्लेखनीय कृतियाँ
[संपादित करें]गद्य और पद्य रचना में भी हरिनाथ मजुमदार ने पर्याप्त कुशलता दिखाई है। उनके मुद्रित ग्रंथों की संख्या १८ है। उनमें से उल्लेखनीय ग्रंथ निम्नलिखित हैं -
|
|
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Aman, Amanur (22 July 2010). "Kangal Harinath birth anniversary commemorated in Kushtia". The Daily Star. अभिगमन तिथि: 2 January 2019.
- 1 2 Shipra Dastider (2012). "Harinath, Kangal". In Islam, Sirajul; Jamal, Ahmed A. (eds.). Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh (Second ed.). Asiatic Society of Bangladesh.
- ↑ "The legacy of Kangal Harinath". The Daily Star (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-09-14.
- ↑ কাঙাল হরিনাথ মজুমদার. Sahos (Bengali भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-09-14.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ কাঙাল হরিনাথ. sobbanglay.com (Bengali भाषा में). 2022-01-24. अभिगमन तिथि: 2023-07-28.
- ↑ Amanur Aman (21 April 2015). "Death anniversary of Kangal Harinath". The Daily Star. अभिगमन तिथि: 23 April 2015.
- ↑ Raha, B. (26 November 2013). "Harinath Majumdar and the Bengal Peasantry". Indian Historical Review. 40 (2): 331–353. डीओआई:10.1177/0376983613499683. एस2सीआईडी 144324477.
- ↑ Rajib Kanti Roy. "A Selfless Reformer, Kangal Harinath Majumdar". The Daily Sun. मूल से से 30 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 28 May 2016.