सामग्री पर जाएँ

हम्बनटोटा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हम्बनटोटा
හම්බන්තොට
அம்பாந்தோட்டை
मगमपुरा
මාගම්පුර
மாகம்புர
कस्बा
हम्बनटोटा प्रशासनिक भवन
हम्बनटोटा प्रशासनिक भवन
हम्बनटोटा is located in श्री लंका
हम्बनटोटा
हम्बनटोटा
श्रीलंका में अवस्थिति
निर्देशांक: 06°07′28″N 81°07′21″E / 6.12444°N 81.12250°E / 6.12444; 81.12250निर्देशांक: 06°07′28″N 81°07′21″E / 6.12444°N 81.12250°E / 6.12444; 81.12250
देशश्रीलंका
प्रान्तदक्षिणी प्रान्त
जिलाहम्बनटोटा जिला
ऊँचाई1 मी (3 फीट)
जनसंख्या (2001)
 • कुल11,213
समय मण्डल+05:30
दूरभाष कोड047

हम्बनटोटा (सिंहली: හම්බන්තොට, तमिल: அம்பாந்தோட்டை) श्रीलंका के दक्षिणी प्रान्त में स्थित हम्बनटोटा जिले का मुख्यालय है। यह पिछड़ा हुआ क्षेत्र २००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इस समय इस नगर में बहुत सी विकास परियोजनाएँ चल रही हैं जिसमे जिसमे बन्दरगाह तथा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अतरिक्त कुछ अन्य परियोजनाएँ जैसे हम्बनटोटा क्रिकेट स्टेडियम श्रीलंका सरकार के हम्बनटोटा को राजधानी कोलम्बो के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।[1]

नामोत्पत्ति

[संपादित करें]

रूहाना साम्राज्य की स्थापना के पश्चात यहाँ पर सियाम, चीन तथा इण्डोनेशिया से बहुत से पर्यटक व व्यापारी आते थे तथा अपने जहाज का लंगर एक बन्दरगाह गोदावाया, अम्बलनटोटा में डालते थे। इन व्यापारियों की बड़ी नावों तथा जहाजों को "सम्पन" तथा "टोटा" कहते थे जिसका अर्थ बन्दरगाह या लंगर डालने का स्थान होता है। इस कारण से इस क्षेत्र का नाम "सम्पनटोटा" पड़ गया। कुछ समय बाद इस क्षेत्र का नाम हम्बनटोटा हो गया।[2]

प्राचीन इतिहास

[संपादित करें]

हम्बनटोटा श्रीलंका के पारम्परिक दक्षिण क्षेत्र में है जो कि रूहाना नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में इस क्षेत्र में समृद्ध सभ्यता फली-फूली थी। प्राचीन काल से मिले प्रमाण बताते हैं कि यह क्षेत्र उपजाऊ भूमि तथा अति विशाल सिचाईं जाल से परिपूर्ण था। हम्बनटोटा को बहुत से नामों जैसे 'महागामा', 'रूहाना' व 'दोलोस दाहस राटा' से भी जाना जाता था।

ईसा पूर्व २०० के आस-पास अनुराधापुरा के उत्तर मध्य क्षेत्र में अनुराधापुरा साम्राज्य फला फूला। अपने भाई व सम्राट देवानामपिया तिस्सा से विवाद के बाद राजा महानागा ने श्रीलंका के दक्षिण में रूहाना साम्राज्य की स्थापना की। इस क्षेत्र ने श्रीलंकाई बौद्धों के संस्कृति विकास में प्रमुख भूमिका निभाई। हम्बनटोटा के ही निकट तिस्सामहारामा का बौद्ध मन्दिर जहाँ भगवान बुद्ध का पवित्र दाँत रखा है।[3]

आधुनिक इतिहास

[संपादित करें]

१८०१ से १८०३ ईस्वी के करीब अंग्रेजों ने यहाँ की पत्थरीली भूमि पर प्रकाश स्तम्भ के साथ मार्टेलो टाॅवर का निर्माण किया जहाँ से हम्बनटोटा का समुद्र दिखता है। इस टाॅवर के निर्माता कैप्टन गोपर थे जिन्होंने पूर्व में बने डचों के मिट्टी के किले के स्थान पर यह टाॅवर बनवाया।

२ अगस्त से ९ सितम्बर १९०३ के मध्य कैंडी युद्ध के दौरान सिलोन नेटिव इन्फैंट्री के जे॰ प्रेन्डरगास्ट हम्बनटोटा में ब्रिटिश सेना के नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने स्नो जहाज मिनरेवा की मदद से आक्रमण को टाल दिया[4] तथा उपनिवेश की सफलापूर्वक रक्षा की।[5] यह एकमात्र घटना थी जब किसी टाॅवर के माध्यम से किसी आक्रमण को टाला गया हो।

वर्जिनिया वुल्फ़ के पति लियोनार्ड वुल्फ़ हम्बनटोटा के १९०८ से १९११ के मध्य औपनिवेशिक प्रशासक रहे हैं।

२००४ हिन्द महासागर सुनामी

[संपादित करें]

२००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी ने हम्बनटोटा नगर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस आपदा में ४५०० से अधिक लोग मारे गये।[6]

कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार हम्बनटोटा की उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु है। यहाँ सही अर्थों में शुष्क मौसम नहीं होता परन्तु फिर भी अन्य महीनों की तुलना में जनवरी से मार्च तथा जून से अगस्त तक अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है। भारी वर्षा अक्टूबर से नवम्बर के मध्य होती है। नगर में औसतन 1,050 मिलीमीटर (41 इंच) वार्षिक वर्षा होती है। हम्बनटोटा का तापमान पूरे वर्ष भर लगभग सामान रहता है जिसकी सीमा 26.3 °से. (79.3 °फ़ै) (जनवरी में) तथा 28.1 °से. (82.6 °फ़ै) (अप्रैल से मई में) के मध्य में रहती है।

हम्बनटोटा (1961–1990, अधिकतम 1869–वर्तमान) के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 34.7
(94.5)
35.0
(95)
35.3
(95.5)
36.0
(96.8)
36.4
(97.5)
37.2
(99)
36.2
(97.2)
39.2
(102.6)
36.0
(96.8)
36.9
(98.4)
36.7
(98.1)
34.8
(94.6)
39.2
(102.6)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 29.8
(85.6)
30.2
(86.4)
30.9
(87.6)
31.2
(88.2)
30.7
(87.3)
30.3
(86.5)
30.6
(87.1)
30.1
(86.2)
29.9
(85.8)
30.1
(86.2)
29.9
(85.8)
29.6
(85.3)
30.3
(86.5)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 26.3
(79.3)
26.6
(79.9)
27.4
(81.3)
28.1
(82.6)
28.1
(82.6)
27.7
(81.9)
27.6
(81.7)
27.4
(81.3)
27.2
(81)
27.1
(80.8)
26.8
(80.2)
26.5
(79.7)
27.2
(81)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 22.8
(73)
23.0
(73.4)
23.9
(75)
25.0
(77)
25.5
(77.9)
25.1
(77.2)
24.7
(76.5)
24.6
(76.3)
24.5
(76.1)
24.2
(75.6)
23.6
(74.5)
23.3
(73.9)
24.2
(75.6)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 17.7
(63.9)
15.6
(60.1)
17.4
(63.3)
18.9
(66)
19.5
(67.1)
21.2
(70.2)
21.2
(70.2)
20.1
(68.2)
20.6
(69.1)
20.2
(68.4)
19.6
(67.3)
18.2
(64.8)
15.6
(60.1)
औसत वर्षा मिमी (इंच) 58
(2.28)
47
(1.85)
66
(2.6)
95
(3.74)
89
(3.5)
59
(2.32)
48
(1.89)
55
(2.17)
71
(2.8)
151
(5.94)
188
(7.4)
118
(4.65)
1,045
(41.14)
औसत वर्षण दिवस (≥ 1.0 mm) 5 3 5 8 8 7 6 5 7 10 12 9 85
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) (at Daytime) 71 71 72 75 78 77 75 76 77 76 77 76 75
माध्य मासिक धूप के घण्टे 207.7 200.6 248.0 237.0 235.6 201.0 204.6 201.5 207.0 192.2 189.0 217.0 2,541.2
माध्य दैनिक धूप के घण्टे 6.7 7.1 8.0 7.9 7.6 6.7 6.6 6.5 6.9 6.2 6.3 7.0 7.0
स्रोत #1: NOAA[7]
स्रोत #2: डोएचर वेटरडाईनस्ट (वर्षा दिवस, 1968–1990 तथा साफ़ मौसम, 1962–1977),[8] मेटियो क्लाइमेट (उच्च व निम्न तापमान रिकॉर्ड)[9]

अर्थव्यवस्था तथा विनिर्माण

[संपादित करें]

सीमेंट की पिसाई व खाद का उद्योग लगाया गया है। हम्बनटोटा की मुख्य विशेषता यहाँ के नमक के विशाल मैदान हैं। यह कस्बे में बड़ी मात्रा में नमक का उत्पादन होता है।[3] प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यहाँ पर 15,000 एकड़ के विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव दिया है।[10][11][12] इन आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को प्रशिक्षण देने हेतु 2017 में चीन की मदद से एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना भी की गयी है।[13] प्रधानमंत्री ने एक समझौते के अन्तर्गत यहाँ के बन्दरगाह को चीनी व्यापारियों को पट्टे पर दे दिया है, जिससे हम्बनटोटा चीन की अति महत्वकांक्षी योजना "वन बेल्ट वन रोड" में शामिल हो गया है।[14]

वायुमार्ग

[संपादित करें]

मटाला राजपक्षा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र मटाला में स्थित है जो कि हम्बनटोटा से 18 कि॰मी॰ (59,000 फीट) उत्तर में स्थित है। मार्च 2013 से शुरू हुआ यह विमानक्षेत्र कोलम्बो के भण्डारनायके अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बाद दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है।[15]

सड़क मार्ग

[संपादित करें]

यहाँ पर ए2 राजमार्ग कोलम्बो को हम्बनटोटा से गाल्ल और मटारा के रास्ते जोड़ता है।

रेलमार्ग

[संपादित करें]

मटारा-कटरागामा बड़ी रेलवे लाइन परियोजना पर 2006 से काम चल रहा है जिसकी अनुमानित लागत $91 मिलियन है।[16]

भगिनी नगर

[संपादित करें]
देश नगर प्रान्त वर्ष
चीनी जनवादी गणराज्य चीन[17] ग्वांगझोउ ग्वांगडोंग २००७

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. फर्नान्डो, एंड्रू फिडेल (5 अप्रैल 2013). "SLC expects financial assistance from government". ईएसपीएनक्रिकइन्फो. Archived from the original on 21 मार्च 2019. Retrieved 5 अप्रैल 2013.
  2. "Hambantota". Hambantota District Chamber of Commerce. Archived from the original on 5 अप्रैल 2018. Retrieved 30 अप्रैल 2011.
  3. "Hambantota District. Hambantota: Sri Lanka's Deep South". Archived from the original on 4 मार्च 2016. Retrieved 5 अप्रैल 2018.
  4. The Asiatic annual register, or, A View of the history of ..., भाग 8, अंक 1, पृष्ठ 74.
  5. Stubbs, Francis W. (जनवरी 2010). History of the Organization, Equipment, and War Services of the Regiment of Bengal Artillery. जनरल बुक्स. p. 165. ISBN 1-150-23818-6. {{cite book}}: Cite has empty unknown parameter: |coauthors= (help)
  6. "Divisions over tsunami new town". बीबीसी. Archived from the original on 5 अप्रैल 2018. Retrieved 8 मार्च 2016.
  7. "Climate Normals for Habantota". National Oceanic and Atmospheric Administration. Retrieved 18 नवम्बर 2016.
  8. "Klimatafel von Hambantota / Sri Lanka (Ceylon)" (PDF). Baseline climate means (1961–1990) from stations all over the world (in जर्मन). Deutscher Wetterdienst. Archived (PDF) from the original on 24 फ़रवरी 2020. Retrieved 18 नवम्बर 2016.
  9. "Station Hambantota" (in फ़्रेंच). मेटियो क्लाइमेट. Archived from the original on 13 जनवरी 2019. Retrieved 19 नवम्बर 2016.
  10. "economynext.com". www.economynext.com. Archived from the original on 7 अगस्त 2018. Retrieved 2017-01-09.
  11. Lanka, Gamini Gunaratna, Sri Lanka News Paper by LankaPage.com (LLC)- Latest Hot News from Sri. "Sri Lanka : Sri Lanka launches special industrial zone to attract Chinese industries". www.colombopage.com. Archived from the original on 8 जनवरी 2017. Retrieved 2017-01-09.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  12. "US $ 5 b investment in Hambantota: 1,235 acres for industrial zone". Sunday Observer. 2017-01-07. Archived from the original on 28 मार्च 2018. Retrieved 2017-01-09.
  13. "Sri Lanka, China open training center to support southern development – Xinhua | English.news.cn". news.xinhuanet.com. Archived from the original on 10 जनवरी 2017. Retrieved 2017-01-09.
  14. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 11 अप्रैल 2018. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
  15. "Overview of Mattala Rajapaksa International Airport (MRIA)". www.airport.lk/. Archived from the original on 10 अप्रैल 2018.
  16. Massive Development in Hambantota District Archived 2011-07-22 at the वेबैक मशीन, Media Centre for National Development in Sri Lanka, retrieved 2010-01-19
  17. "Guangzhou Sister Cities [via WaybackMachine.com]". ग्वांगझोउ वैदेशिक सम्बन्ध कार्यालय. Archived from the original on 24 अक्टूबर 2012. Retrieved 2013-07-21.