हनुमान बाहुक
दिखावट
हनुमान बाहुक महान रामभक्त गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक प्रसिद्ध स्तोत्र है, जो भगवान हनुमानजी को समर्पित है। यह पाठ शारीरिक पीड़ा, विशेष रूप से वात रोग से मुक्ति पाने के लिए माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसीदासजी को जब वात रोग हुआ था, तब उन्होंने हनुमान बाहुक की रचना की थी, और इसके पाठ से उन्हें शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिली थी। यह पाठ नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा करता है।
नियमित रूप से मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा के साथ इसका पाठ करना शुभ माना जाता है। शारीरिक कष्टों,नकारात्मक शक्तियों,भय, संकट और रोगों से मुक्ति मिलती हैं तथा मानसिक शांति और सकारात्मकता आती हैं।