हंडिया, प्रयागराज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हंडिया
Handia
{{{type}}}
हंडिया is located in उत्तर प्रदेश
हंडिया
हंडिया
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 25°21′50″N 82°11′17″E / 25.364°N 82.188°E / 25.364; 82.188निर्देशांक: 25°21′50″N 82°11′17″E / 25.364°N 82.188°E / 25.364; 82.188
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाप्रयागराज ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल21,798
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

हंडिया (Handia) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

हंडिया जिले की एक तहसील है, जो भदोही और जौनपुर से सटा हुआ है।। इलाहाबाद वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इसके दक्षिण में लाक्षागृह गंगा घाट है जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है तथा एक बाबा बेलनाथ धाम ट्रस्ट के नाम से शिव जी का प्राचीन मंदिर है जिसके सस्थापक राय साहब यादव है, ये पूरा इलाका पूर्वांचल की राजनीति का मिनी सेंटर है। हंडिया ऐसी तहसील है जिसमें दो विधानसभा सीटें हैं। 258 हंडिया और 259 प्रतापपुर विधानसभा की सीेटें हैं। ये दोनों विधानसभा सीटें पूर्वांचल में आती हैं। बाहुबलि विधायक विजय मिश्रा का प्रभाव इन दोनों ही सीटों पर देखने को मिलता है। 2017 विधानसभा चुनाव में हंडिया सीट से बीएसपी के हाकिम लाल बिंद ने जीत हासिल की और प्रतापपुर से बीएसपी के मोहम्मद मुस्तफा सिद्दीकी ने जीत हासिल की थी। हंडिया और प्रतापपुर की सीटें भदोही लोकसभा के अंतर्गत आती है। मौजूदा समय में भदोही सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बजेपी के रमेश कुमार बिंद यहां से सांसद हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975