हंटरवाली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हंटरवाली
निर्देशक होमी वाडिया
लेखक होमी वाडिया
पटकथा होमी वाडिया
जोसफ डेविड
कहानी जे.बी.एच.वाडिया
निर्माता वाडिया मूविटोन
अभिनेता निडर नाडिया
छायाकार बलवंत दवे
संगीतकार मास्टर मोहम्मद
निर्माण
कंपनी
वाडिया मूविटोन
वितरक वाडिया मूविटोन
प्रदर्शन तिथि
1935
लम्बाई
164 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत Rs 80,000

हंटरवाली मुम्बई की वाडिया मूविटोन द्वार निर्मित १९३५ की एक हिन्दी स्टंट फिल्म है जिसमें मेरी एन इवांस, जो निडर नाडिया के नाम से पुकारी जाती थीं, ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिये वाडिया मूविटोन के नाडिया व वाडिया बंधु खासे नामचीन हो गये। हंटरवाली नाडिया के लिये मुख्य भूमिका में पहली फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में कई स्टंट खुद किये जिसके कारण दर्शकों से उन्हें काफी सराहना मिली और यह फिल्म सुपरहिट हुई। हंटरवाली की बेटी इस फिल्म की अगली कड़ी (सीक्वल) है।

कलाकार[संपादित करें]

  • निडर नाडिया (मेरी इवांस) राजकुमारी माधुरी उर्फ हंटरवाली के रूप में 
  • बोमन श्राफ, जसवंत के रूप में
  • जयदेव, हंटरवाली की दिली दोस्त कुन्नू के रूप में
  • शरीफा, जसवंत की माँ कृष्णावती के किरदार में
  • मास्टर मोहम्मद, राजा के रूप में
  • जॉन कवास
  • गुलशन
  • सयानी
  • आतिश

इन्हें भी देखें[संपादित करें]