स्वास्थ्य बीमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:16, 26 जनवरी 2017 का अवतरण (बॉट: आंशिक लिप्यंतरण)

स्वास्थ्य बीमा (अंग्रेज़ी:हेल्थ इंश्योरेंस) बीमाधारक या उसके आश्रितों को धारक की स्वास्थ्य समस्या, दुर्घटना या मृत्यु आदि की स्थिति में आर्थिक सहायता देता है।[1] स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय सबसे पहले यह जानकारी लेनी चाहिये कि क्या आपको हेल्थ इंश्योरेंस चाहिए। इसके साथ ही कितनी कीमत के बीमा कवर की आवश्यकता है, इसका भी आकलन कर लेना चाहिये। यदि गंभीर रोग के लिए बीमा कवर लेना हो तो ये अवश्य पता कर लेना चाहिये कि कौन-कौन सी बीमारियों का बीमा होता है।

इस स्थिति में स्पिलिटिंग पॉलिसी लाभदायक होती है। कीमत के लिहाज से, परिवार के सबसे बड़े सदस्य के लिए अलग से पॉलिसी ली जा सकती है। सामान्यत: सभी बीमा कंपनियां बीमाधारक के साथ, उसकी पत्नी व दो बच्चों को एक ही पॉलिसी में कवर करती है। वहीं कुछ पॉलिसी आश्रित माता-पिता को भी कवर करती है।[2]

कीमत

पॉलिसी की कुल कवरेज कीमत का निर्धारण लोगों की संख्या जिनको पॉलिसी के माध्यम से कवर करना चाहते हैं, बीमाधारक की स्वास्थ्य सुरक्षा की गणना, साथ ही वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले कवरेज को ध्यान में रखकर होती है।[1] धारक के लिए यह अत्यावश्यक है कि परिवार के साथ वाली पॉलिसी के साथ, स्वयं की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भी खरीदे। यहां वेतनभोगियों के लिये ये ज्ञान आवश्यक होता है कि उनके कार्यालय द्वारा की जाने वाली स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तभी तक मान्य होती है, जब तक उस कार्यालय से जुड़े होते हैं। कार्यालय को छोड़ने के बाद शर्तें बदल जाती हैं।

सन्दर्भ

  1. हेल्थ इंश्योरेंस । हिदुस्तान लाइव। १२ जनवरी २०१०
  2. "Health insurance". turtlemint.com. अभिगमन तिथि 27 December 2016.