स्वान भाषा
| स्वान भाषा | |||
|---|---|---|---|
| ლუშნუ ნინ Lušnu nin | |||
| मूल स्थान | जॉर्जिया | ||
| क्षेत्र | स्वानेती अबख़ाज़िया | ||
मातृभाषियाँ | 14,000 (2015)[1] | ||
कार्तवेलियन भाषाएँ
| |||
| जॉर्जियाई लिपि | |||
| भाषा कोड | |||
| ISO 639-3 | sva | ||
| ग्लोटोलॉग | svan1243 | ||
| ELP | Svan | ||
| भाषा संरक्षण स्थिति | |||
| |||
स्वान भाषा (स्वान: ლუშნუ ნინ, lušnu nin; जॉर्जियाई: სვანური ენა) कार्तवेलियन भाषा-परिवार की एक भाषा है, जो जॉर्जिया के पश्चिमी क्षेत्र स्वानेती में बोली जाती है। यह भाषा मुख्य रूप से स्वान लोगों द्वारा बोली जाती है, जो जॉर्जियाई लोगों का एक उपसमूह हैं।[2][3]
भौगोलिक वितरण
[संपादित करें]स्वान भाषा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया के ऊँचे पर्वतीय क्षेत्र स्वानेती में बोली जाती है। इसका क्षेत्र इंगुरी, त्सखेनीस-त्स्काली और कोडोरी नदियों की घाटियां तक फैला हुआ है। इसके कुछ बोलने वाले लोगअबखाज़िया के कोडोरी घाटियां क्षेत्र में भी रहते हैं।[4] जहाँ उनकी संख्या लगभग 2,500 बताई जाती है।[4]
भाषा की स्थिति
[संपादित करें]1997 के उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार स्वान बोलने वालों की संख्या 30,000 से अधिक नहीं है, जिनमें लगभग 15,000 लोग ऊपरी स्वान बोली और लगभग 12,000 लोग निचली स्वान बोली बोलते हैं।[4] स्वान भाषा का इस्तेमाल मुख्य रूप से परिवार और रोज़मर्रा की अनौपचारिक बातचीत में किया जाता है। इसकी कोई मानक लिखित रूप या आधिकारिक दर्जा नहीं है।[5] स्वान भाषा बोलने वालों की संख्या अलग-अलग स्रोतों के अनुसार 30,000 से 80,000 के बीच बताई गई है। यूनेस्को ने स्वान भाषा को निश्चित रूप से संकटग्रस्त भाषा के रूप में वर्गीकृत किया है।[6]
भाषा-परिवार
[संपादित करें]कार्तवेलियन भाषा-परिवार की दूसरी भाषाओं की तरह स्वान भाषा में भी कई प्रकार के व्यंजन पाए जाते हैं। इसमें कर्ता और कर्म के बीच व्याकरणिक सहमति होती है और इसकी वाक्य रचना में विभाजित एर्गेटिव व्यवस्था पाई जाती है। इसके अलावा, क्रियाओं में पक्ष, प्रमाणिकता और वर्जन जैसी व्याकरणिक विशेषताओं को भी दर्शाया जाता है।
बोलियाँ
[संपादित करें]स्वान भाषा की कई बोलियाँ हैं, जिन्हें मुख्य रूप से ऊपरी स्वान और निचली स्वान में बाँटा जाता है। ऊपरी स्वान की प्रमुख बोलियों में अपर बाल और लोअर बाल शामिल हैं, जबकि निचली स्वान में लाश्ख, लेंटेख और चोलुर क्षेत्र की बोलियाँ आती हैं।[4] इन बोलियों के बीच ध्वनि-व्यवस्था में अंतर पाया जाता है और इनके व्याकरण तथा वाक्य-विन्यास में भी काफी भिन्नताएँ हैं।[4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ स्वान भाषा ऍथनोलॉग पर (१८वां संस्करण, २०१५)
- ↑ Levinson, David. Ethnic Groups Worldwide: A Ready Reference Handbook. Phoenix: Oryx Press, 1998. p 34
- ↑ Tuite, Kevin (1991–1996). "Svans". In Friedrich, Paul; Diamond, Norma (eds.). Encyclopedia of World Cultures. Vol. VI. Boston, Mass.: G.K. Hall. p. 343. ISBN 0-8168-8840-X. ओसीएलसी 22492614.
- 1 2 3 4 5 "The Svan language". Documentation of Endangered Languages (DoBeS). Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology. अभिगमन तिथि: 25 August 2026.
- ↑ Tuite, Kevin (2017). "Language and emergent literacy in Svaneti". In Korkmaz, Ramazan; Doğan, Gürkan (eds.). Endangered Languages of the Caucasus and Beyond. Montréal: Brill. pp. 226–243. ISBN 978-90-04-32564-7.
- ↑ UNESCO Interactive Atlas of the World’s Languages in Danger