स्लैश
| / | |
|---|---|
काट (स्लैश) अथवा कर्ण (सॉलिडस) | |
| यूनिकोड में | U+002F / कर्ण (/) |
| संबंधित जानकारी | |
| यह भी देखें | U+005C \ बैकस्लैश |
काट या स्लैश एक तिरछी लाइन वाला (/) विराम चिह्न है। इसे स्ट्रोक या सॉलिडस, फॉरवर्ड स्लैश आदि अन्य ऐतिहासिक या तकनीकी नामों से भी जाना जाता है। इसका उपयोग पूर्ण विराम, अल्पविराम, विभाजन और भिन्न (बटा), तारीखों को अलग करने, कई वैकल्पिक या संबंधित शब्दों के बीच तथा संक्षिप्तीकरण को दर्शाने के लिए किया जाता है।
इतिहास
[संपादित करें]विभिन्न अर्थ में प्रयोग
[संपादित करें]शुरुआत में स्लैश को डैश और वर्टिकल स्ट्रोक आदि के रूप में काम में लाया जाता था। दूसरे संदर्भों से भिन्न स्लैश का वर्तमानकालीन उपयोग, मध्ययुगीन यूरोपियन वर्गुल से लिया गया है जिसे लातिन में virgula कहा जाता है जिसका शाब्दिक अर्थ है- "टहनी"। इसका उपयोग 'पूर्ण विराम', 'स्क्रैच कॉमा' और 'यति' (सेज़ुरा मार्क) के रूप में किया जाता था। इसका पहला उपयोग पूर्ण विराम के रूप में किया गया जिसका स्थान अंततः 'आधुनिक बिंदु' (लो डॉट) ने ले लिया।[1] यह अन्य दो अलग-अलग अर्थों के रूप में विकसित होकर अल्पविराम (, या कॉम्मा) और 'खड़ी पाई' (| या सेज़ुरा मार्क) बन गया।
अल्पविराम के रूप में प्रयोग
[संपादित करें]इसका अल्पविराम के रूप में विशेष उपयोग फ्रांस में व्यापक रूप से हुआ। वहाँ इसका उपयोग किसी शब्द के अगले पृष्ठ की पंक्ति पर जारी रहने को दर्शाने के लिए भी किया जाता था जो कि बाद में हाइफ़न (-) के द्वारा किया जाने लगा।[2]
स्लैश के रूप में प्रयोग
[संपादित करें]प्रारंभिक आधुनिक काल में पूरे मध्य यूरोप में उपयोग होने वाली 'फ्राकतुर लिपि' में एक एकल स्लैश का उपयोग स्क्रैच कॉमा के रूप में और दोहरे स्लैश (//) का उपयोग डैश के रूप में किया जाता था।
हाइफ़न के रूप में प्रयोग
[संपादित करें]दोहरा या डबल स्लैश आगे चलकर 'डबल ऑब्लिक हाइफ़न' (⸗) और 'डबल हाइफ़न' (⹀) के रूप में विकसित हुआ। इसे बाद में एकल डैश के रूप में रूढ़ कर दिया गया।
ओब्लिक के रूप में प्रयोग
[संपादित करें]18वीं सदी में, इस चिह्न को अंग्रेज़ी में 'ओब्लिक' के नाम से जाना जाता था।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ The Oxford English Dictionary [ऑक्सफोर्ड अंग्रेज़ी कोश] (अंग्रेज़ी भाषा में). ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. 1933. p. 235. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.
- ↑ ऐरिक, पैर्ट्रिज (2003). You Have a Point There: A Guide to Punctuation and Its Allies [आपकी बात सही है: विराम चिह्न और उसके सहयोगियों के लिए एक गाइड] (अंग्रेज़ी भाषा में). लंदन: टेलर & फ़्रांसिस. p. 155. ISBN 9781134942244. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.
- ↑ "ओब्लिक, विशेषण., संज्ञा., और क्रिया विशेषण.". Oxford English Dictionary [ऑक्सफोर्ड अंग्रेज़ी कोश] (अंग्रेज़ी भाषा में) (3rd ed.). ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. 2004.