स्फिंक्स
| वर्ग | काल्पनिक प्राणी |
|---|---|
| क्षेत्र | मिस्र और यूनान |
स्फिंक्स (/sfɪŋks/ SFINKS; प्राचीन यूनानी: σφίγξ, उच्चारित [spʰíŋks];[1]) पौराणिक प्राणी है जिसका मनुष्य के सिर वाला, शरीर शेर का और पंख चील के होते हैं।
यूनानी परम्परा में स्फिंक्स एक विश्वासघाती और निर्दयी प्राणी है जिसका सिर महिला का, पिछला हिस्सा शेर का और पंक एक पक्षी के होते हैं। यूनानी मिथकों के अनुसार वो अपने सामने आने वाले लोगों को एक पहेली सुलझाने की चुनौती देती है। अगर कोई उसकी पहेली को हल नहीं कर पाता है तो वो उसे मारकर खा जाती है।[2] स्फिंक्स का घातक रूप ओदिपस के मिथक और नाटकों में इद्खाई देता है।[3]
स्फिंक्स का चित्रण आमतौर पर शाही कब्रें या धार्मिक मंदिर जैसी भव्य वास्तुशिल्प संरचनाओं से जुड़ा होता है।
शब्द-साधन
[संपादित करें]स्फिंक्स (sphinx) शब्द की व्युत्पति यूनानी शब्द Σφίγξ से हुई है जिसे लोक शब्द-साधन के अनुसार क्रिया σφίγγειν (स्फिंजीन) से जोड़ा जाता है जिसका अर्थ "निचोड़ना" या "कसना" होता है।[4][5][6] इस नाम के पिछे का तथ्य यह है कि शेर अपने शिकार को गला घोंटकर मारता है, वो शिकार के गले को काटता है उर उसे तब तक दबाये रखता है जब तक कि पकड़ में आया शिकार मर नहीं जाता। हालांकि इतिहासकार सुसान वाइज बॉयर का सुझाव है कि "स्फिंक्स" शब्द वास्तव में मिस्र के नाम "शेसेपंख" का यूनानी रूपांतरण था, जिसका अर्थ "जीवित प्रतिमा" होता है। यह नाम स्फिंक्स की मूर्ति के लिए काम में लिया जाता है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ बियोटीन: φίξ, romanized: phíx, उच्चारित [pʰíːks]
- ↑ "Dr. J's Lecture on Oedipus and the Sphinx". People.hsc.edu. अभिगमन तिथि: 28 जनवरी 2025.
- ↑ Kallich, Martin. "Oedipus and the Sphinx." Oedipus: Myth and Drama. N.p.: Western, 1968. N. pag. Print.
- ↑ σφίγγειν. Liddell, Henry George; Scott, Robert; A Greek–English Lexicon at the Perseus Project.
- ↑ See Beekes, 2010: 1431-2.
- ↑ Note that the γ takes on a 'ng' sound in front of both γ and ξ. See agma.