सामग्री पर जाएँ

स्पेनी भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(स्पैनिश से अनुप्रेषित)
स्पेनी
  • español
  • castellano
मूल स्थानअनेक
Speakers50 करोड़[1] (2023)[1]
Total: 601 million[1]
101 million speakers with limited capacity (24 million students)[1]
भारोपीय
  • इताली
    • लातिनी-फ़लिस्कीयाई
      • लातिनी
        • रोमांस
          • इताली-पश्चिमी
            • पश्चिमी रोमांस
              • इबेरियाई-रोमांस
                • पश्चिम-इबेरियाई
                  • कैस्टिलियाई[2][3]
                    • स्पेनी
प्रारंभिक रूप
रोमन
स्पेनी ब्रेल
चिह्नित रूप
Signed Spanish (using signs of the local language)
आधिकारिक
आधिकारिक मान्यता


सम्प्रभु राज्य
भाषा कोड
ISO 639-1es
ISO 639-2spa
ISO 639-3spa
ग्लोटोलॉगstan1288
भाषा-क्षेत्र51-AAA-b
██ Official majority language

██ Co-official or administrative language but not majority native language

██ Secondary language (more than 20% Spanish speakers) or culturally important
This article contains IPA phonetic symbols. Without proper rendering support, you may see question marks, boxes, or other symbols instead of Unicode characters. For an introductory guide on IPA symbols, see Help:IPA.

स्पेनी भाषा (español या castellano ) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं।[4][5] ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेण्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, ऐल् सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।

दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं[6] और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।[7]

स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।[8]

अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।[9]


स्पेन और स्पेनी बोलने वाले दुनिया के कुछ अन्य भागों में, स्पेनिश, कास्तेल्यानो और एस्पान्योल के रूप में भी जानी जाती है।[10][11]

स्पेनी भाषा अशिष्ट लैटिन (बोलचाल की लातिन भाषा), से विकसित हुई है, जो औबेरियन प्रायद्वीप में रोम के लोगों द्वारा 210 BC में लाई गई थी। 10 स्पेनिश का लिखित मानक 13 वीं सदी में, टोलेडो में विकसित किया गया था।[12] 1492 में, एलियो एंटोनियो दे नेब्रिजा द्वारा, सालामान्का में लिखी, Gramática de la lengua castellana, एक आधुनिक यूरोपीय भाषा के लिए लिखी गई पहली व्याकरण की पुस्तक थी।[13] सोलहवीं सदी के बाद से, यह भाषा अमेरिका और स्पेनिश ईस्ट इंडीज को ले जाई गई थी।

स्पेनी लिपि

[संपादित करें]
स्पेनी लिपि — देवनागरी लिप्यन्तरण
स्पेनीदेवनागरी
A
Bब्
C
C+aका
C+eसे
C+iसि
(‘सी’ जब बलाघात पड़ता हो)
C+oको
C+uकु
(‘कू’ जब बलाघात पड़ता हो)
Dद्
E
Fफ़्
G
G+aगा
G+eख़े
G+iख़ि
(‘ख़ी’ जब बलाघात पड़ता हो)
G+uiगि
(‘गी’ जब बलाघात पड़ता हो)
G+ueगे
G+oगो
G+uगु
(‘गू’ जब बलाघात पड़ता हो)
Hअनुच्चरित
I
(‘ई’ जब बलाघात पड़ता हो)
Jख़्
Kस्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है।
Lल्
LIल्य
Mम्
Nन्
Ñन्य
O
Pप्
Q
Queके
Quiकि
(‘की’ जब बलाघात पड़ता हो)
Rर्
Rrर्र
Sस्
Tत्
U
(‘ऊ’ जब बलाघात पड़ता हो)
Vव्
Wस्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है।
Xक्स्
Y य्
उदाहरण : yo यो


उदाहरण : ley लेइ

Zस्

स्रोत- भारत सरकार का स्पेनी-हिन्दी शब्दकोश।

भौगोलिक वितरण

[संपादित करें]

यूरोप

स्पेनिश स्पेन की एक आधिकारिक भाषा है। यह जिब्राल्टर में व्यापक रूप से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।[14] यह अंडोरा में आमतौर से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा कैटलन है।[15]


अमेरिका

लातिन अमेरिका अधिकांश स्पेनिश बोलने वाले लोग लातिन अमेरिका में हैं। मेक्सिको में स्पेनिश के सबसे अधिक देशीय व्यक्ता हैं। स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, एल साल्वाडोर, ग्वातेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेज़ुएला की वास्तविक या विधि सम्मत भाषा है।[16]

यूनाइटेड स्टेट्‍स 2006 सेन्सस के अनुसार, अमेरिका की जनसँख्या में 4.43 करोड़ लोग हिस्पैनिक या लैटिन अमेरिकन मूल के थे।[17] 5 साल की उम्र के ऊपर वाली जनसँख्या में से 3.83 करोड़ (13 प्रतिशत) लोग घर पे स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश अब तक की सबसे व्यापक रूप से सिखाई जानी वाली दूसरी भाषा है। मेक्सिको के बाद, अब अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे अधिक स्पेनिश बोलने वाला देश बन गया है।


अफ़्रीका

अफ्रीका में, स्पेनिश, इक्वेटोरियल गिनी में आधिकारिक है। स्पेनिश अफ्रीकी संघ की भी एक आधिकारिक भाषा है।


एशिया प्रशांत

1565 में स्पेनिश शासन की शुरुआत से 1973 में एक संवैधानिक परिवर्तन होने तक, फिलीपींस में, स्पेनिश एक आधिकारक भाषा थी।[18]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; viva18 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. साँचा:Harvcoltxt
  3. Hammarström, Harald; Forkel, Robert; Haspelmath, Martin; Bank, Sebastian, eds. (2022). "Castilic". Glottolog 4.6. Jena, Germany: Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology. 28 May 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 June 2022.
  4. "संग्रहीत प्रति". 11 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  5. "संग्रहीत प्रति". 28 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  6. "संग्रहीत प्रति". 28 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 27 अप्रैल 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  10. "संग्रहीत प्रति". 15 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  12. "संग्रहीत प्रति". 15 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  13. "संग्रहीत प्रति". 22 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  14. "संग्रहीत प्रति". 12 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  15. www.state.gov/r/pa/ei/bgn/3164.htm
  16. "संग्रहीत प्रति". 15 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  17. "संग्रहीत प्रति". 21 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.
  18. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 24 अगस्त 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 अक्तूबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]