स्पेन के फ़िलिप चतुर्थ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ़िलिप द्वितीय एवं प्रथम
डिएगो वेलाज़्केज़ू द्वारा चित्र
स्पेन के राजा
शासनावधि31 मार्च 1621 – 17 सितंबर 1665
पूर्ववर्तीस्पेन के फ़िलिप तृतीय
उत्तरवर्तीस्पेन के चार्ल्स द्वितीय
पुर्तगाल के राजा
Reign31 मार्च 1621 – 1 दिसंबर 1640
पूर्ववर्तीपुर्तगाल के फिलिप द्वितीय
उत्तरवर्तीपुर्तगाल के जॉन चतुर्थ
जीवनसंगिनीफ्रांस की एलिज़ाबेथ

विवाह 1615; मृत्यु 1644
ऑस्ट्रिया की मारियाना

विवाह 1649
संतानबलथासर चार्ल्स

स्पेन की मारिया थेरेसा
फिलिप प्रोस्पेरो
स्पेन की मार्गरेट थेरेसा

स्पेन के चार्ल्स द्वितीय
घरानाहैब्सबर्ग
पितास्पेन के फ़िलिप तृतीय
माताऑस्ट्रिया-स्टायरिया की मार्गरेट
धर्मरोमन कैथोलिक
हस्ताक्षरफ़िलिप द्वितीय एवं प्रथम के हस्ताक्षर

फ़िलिप चतुर्थ (स्पेनी: Felipe, पुर्तगाली: Filipe; 8 अप्रैल 1605 - 17 सितंबर 1665) 1621 से अपनी मृत्यु तक स्पेन के राजा थे और (फिलिप तृतीय के रूप में) 1621 से 1640 तक पुर्तगाल के राजा रहे। फ़िलिप को कला और कई कलाकारों के संरक्षण के लिए याद किया जाता है। स्पेन पे उनके राज के समय तीसवर्षीय युद्ध भी हो रहा था।

जीवनी[संपादित करें]

फ़िलिप चतुर्थ का जन्म स्पेन की राजधानी में फ़िलिप तृतीय और उनकी पत्नी ऑस्ट्रिया की मार्गरेट के सबसे बड़े बेटे के रूप में हुआ था। 1615 में, 10 साल की उम्र में, फ़िलिप की शादी फ्रांस की 13 वर्षीय एलिजाबेथ से हुई थी। एलिजाबेथ से फ़िलिप को सात बच्चे हुए थे, जिनमें से केवल एक बेटा था, बाल्थरसार चार्ल्स। चार्ल्स की मृत्यु सोलह वर्ष की आयु में हो गई थी।

फ़िलिप को अपने पिता से एक बड़ा साम्राज्य विरासत में मिला था। 17वीं शताब्दी की शुरुआत में स्पेन के पास थे - कैस्टिले, आरागॉन, वालेंसिया और पुर्तगाल के राज्य, कैटेलोनिया और आंदालुसिया के स्वायत्त प्रांत और साथ में नेपल्स, नीदरलैंड्स एवं मिलान के प्रांत। यह सभी कैस्टिले राजशाही और फ़िलिप चतुर्थ के व्यक्तित्व के साथ जुड़ी संस्था थी।[1]

1649 में 44 वर्ष की आयु में, एलिजाबेथ और उनके एकमात्र उत्तराधिकारी दोनों की मृत्यु के बाद फ़िलिप ने पुनर्विवाह किया। उनकी दूसरी पत्नी, 14 वर्षीय मारिया ऐना जिन्हें मारियाना भी कहा जाता है, फ़िलिप की भतीजी और सम्राट फर्डिनेंड तृतीय की बेटी थी। उनका विवाह 7 अक्टूबर 1649 को हुआ था। मारिया ऐना ने उन्हें पांच बच्चे दिये लेकिन वयस्कता तक केवल दो ही बचे। एक बेटी मार्गरीटा थेरेसा, जिनका जन्म 1651 में हुआ था और 1661 में स्पेन के भावी चार्ल्स द्वितीय। 1660 तक वह पुर्तगाल का ताज खो चुके थे जिसे उनके दादा ने जीता था।[2]

फ़िलिप की मृत्यु के समय तक, स्पेनिश साम्राज्य लगभग 12.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर (4.7 मिलियन वर्ग मील) के क्षेत्र तक पहुंच गया था लेकिन वह अन्य पहलुओं में गिरावट में था। ये एक ऐसी प्रक्रिया थी जिसमें फ़िलिप ने सफल घरेलू और सैन्य सुधार करने में असमर्थता के साथ योगदान दिया था।

फ़िलिप का 1623 का चित्र।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Parker, Europe in Crisis, p. 61.
  2. Elliot, Richelieu and Olivares, p. 8.