सामग्री पर जाएँ

स्थिरवत् वाताग्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्थिर वाताग्र का प्रतीक: ठोस रेखा जिसपर नीले नुकीले चिह्न (जो गर्म वायु की ओर इशारा करते हैं) और लाल गुंबदाकार चिह्न (जो ठंडी वायु की ओर मुख किए होते हैं) क्रमशः एक के बाद एक।
उत्तर अमेरिका के एक सिनॉप्टिक मौसम मानचित पर दिखाए गये वाताग्र।

स्थिर वाताग्र, स्थाई वाताग्र (अंग्रेज़ी: stationary front) या स्थिरवत् वाताग्र (अंग्रेज़ी: quasi-stationary front) एक मौसमीय वाताग्र या संक्रमण क्षेत्र होता है, जो दो वायुराशियों के बीच तब बनता है जब दोनों वायुराशियाँ एक-दूसरे की ओर ज़मीन की सतह पर 5 नॉट्स (लगभग 6 मील प्रति घंटा या लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटा) से कम गति से बढ़ रही होती हैं।

इन वाताग्रों को मौसम मानचित्रों पर आमतौर पर एक ठोस रेखा के रूप में दर्शाया जाता है, जिसमें नीले नुकीले चिह्न (जो गर्म वायु की ओर इशारा करते हैं) और लाल गुंबदाकार चिह्न (जो ठंडी वायु की ओर मुख किए होते हैं) क्रमशः एक के बाद एक लगे होते हैं।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]